हरियाणा कांस्टेबल परीक्षा ( 31.10.2021 ) Morning Shift – I

Total Questions: 100

11. भारत के राष्ट्रपति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

I. राष्ट्रपति राज्य का मुखिया होते हैं।

II. राष्ट्रपति केवल नाममात्र की शक्तियों का प्रयोग करते हैं।

नीचे दिए गए सही विकल्प का चयन करें।

Correct Answer: (1) कथन I और II दोनों सही हैं
Solution:राष्ट्रपति भारत में संविधानिक प्रमुख होते हैं। राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक कहा जाता है।
• सरकार की संसदीय प्रणाली में, प्रधानमंत्री का पद सबसे शक्तिशाली पद होता है, जो संसद और कार्यपालिका दोनों को नियंत्रित करता है।

12. शरीर में छिद्रों और वाल्स में कैनाल मौजूद होता है

Correct Answer: (3) पोरिफेरा
Solution:स्पंज की जल संचार प्रणाली जिसे कैनाल सिस्टम भी कहा जातां है, फाइलम पोरिफेरा की विशेषता है। इनके शरीर भित्ति में अनेक छिद्र पाये जाते हैं जिन्हें ऑस्टिया कहते हैं। ये अत्यन्त साधारण बहुकोशिकीय जीव हैं जिनमे नाल तंत्र (कैनाल सिस्टम) पाया जाता है जिसकी सहायता से इनके सम्पूर्ण शरीर में जल प्रवाहित होता है।
• स्पंज का नाल तंत्र खाद्य अधिग्रहण, श्वसन गैस विनिमय और उत्सर्जन में भी मदद करता है।

13. यदि 12276 ÷ 1.55 = 7920, तो 122.76 ÷ 15.5 का मान होगा

Correct Answer: (2) 7.92
Solution:

12276 ÷ 1.55 = 7920

122.76 ÷ 15.5

= 12276/100 ÷ 155/10

= 12276/100 ÷ 1550/100

= 12276/100 * 100/1550

= 12276/1550 = 7.92

14. कोलखोज एक सामूहिक कृषि मॉडल है जिसे ....... में पेश किया गया है।

Correct Answer: (4) रूस
Solution:सामूहिक खेती या कोलखोज का मॉडल तत्कालीन सोवियत संघ में कृषि के पिछले तरीकों की अक्षमता को सुधारने के लिए शुरू किया गया था।
• सभी भूमि और उपकरण राज्य के स्वामित्व में थे। कोलखोज का लाभ इन फार्मों पर काम करने वाले सभी लोगों द्वारा साझा किया जाना था।

15. यदि MENTAL शब्द को LNDFMOSUZBKM लिखा जाता है, तो उस कोड में TEST शब्द को कैसे लिखा जाएगा?

Correct Answer: (4) SUDFRTSU
Solution:

पूर्ववर्ती और अनुवर्ती अक्षरों से प्रत्येक का कोड बना है।

M ⇒ LN; E ⇒ DF; N ⇒ MO; T ⇒ SU; A ⇒ ZB; L ⇒ KM

अतः,

T ⇒ SU

E ⇒ DF

S ⇒ RT

T ⇒ SU

16. ....... एक अत्यंत उच्च-गति, निम्न-लागत प्रक्रिया है, जो कंप्यूटर जनित सूचना को प्रत्यक्षतः कंप्यूटर टेप या कार्टरिज से एक छोटे माइक्रोफिल्म मीडिया से अभिलेखित करती है।

Correct Answer: (2) कंप्यूटर आउटपुट माइक्रोफिल्म
Solution:कंप्यूटर आउटपुट माइक्रोफिल्म (COM) एक अत्यंत उच्च गति, कम लागत वाली प्रक्रिया है, जो कंप्यूटर से उत्पन्न जानकारी को सीधे कंप्यूटर टेप या कार्टिज से लघु माइक्रोफिल्म मीडिया में रिकॉर्ड करती है।
• माइक्रोफिल्म उत्पाद फिच या रोल प्रारूप में है, जिसे तेजी से और सस्ते में दोहराया जा सकता है।

17. वर्ष 1966 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में निम्नलिखित में से किस भारतीय ने शांति और आशा का ऐतिहासिक गीत गाया?

Correct Answer: (2) एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी
Solution:भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली संगीतकार एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी को तत्कालीन संयुक्त राष्ट्र महासचिव स्वर्गीय यू थांट द्वारा अक्टूबर 1966 में महासभा में प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया था, वह वहाँ प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।

18. 2017 से परिचालन में एकल व्यापक अप्रत्यक्ष कर का नाम बताइए

Correct Answer: (3) वस्तु और सेवा कर
Solution:वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) एक अप्रत्यक्ष कर है जिसने भारत में कई अप्रत्यक्ष करों जैसे उत्पाद शुल्क, वैट, सेवा कर, आदि की जगह ले ली है।
• माल और सेवा कर अधिनियम 29 मार्च, 2017 को संसद में पारित किया गया और इसे 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया।
• यह वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है।

19. [x² - ax - (a + 1)] और [ax² - x - (a + 1)] का महत्तम समापवर्तक है

Correct Answer: (2) (x + 1)
Solution:

x² - ax - (a + 1) = x² - (a + 1)

x + x - (a + 1)

= x(x - a - 1) + 1 (x - a - 1)

= (x + 1) (x - a - 1)

ax² - x - (a + 1) = ax² - x - a - 1

= ax² - a - x - 1

= a(x² - 1) - (x + 1)

= a(x + 1) (x - 1) - 1 (x + 1)

= (x + 1) (ax - a - 1)

अभीष्ट महत्तम = (x + 1)

20. पहला गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?

Correct Answer: (2) बेलग्रेड
Solution:गुटनिरपेक्ष आंदोलन की स्थापना के बाद 1961 में इसका पहला सम्मेलन बेलग्रेड में सम्पन्न हुआ।
• यह यूगोस्लाविया के जोसिप ब्रोज टीटो, मिस्र के जमाल अब्देल नासिर, भारत के जवाहरलाल नेहरू, घाना के क्वामे नकरुमाह और इंडोनेशिया के सुकर्णो के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।