हरियाणा कांस्टेबल परीक्षा ( 18.09.2021 ) प्रथम पाली

Total Questions: 100

1. यदि वर्णमाला के पहले अर्ध भाग को विपरीत क्रम में लिखा जाए, तो दाएँ से 19वाँ अक्षर कौन-सा होगा?

Correct Answer: (3) F
Solution:दाएँ से 19 वाँ अक्षर दाएँ से (13 + 6) वाँ अक्षर

अंग्रेजी वर्णमाला के पहले अर्ध भाग को विपरीत क्रम में लिखा गया है पहले 13 अक्षरों A से M तक को विपरीत क्रम में लिखा गया है।
इस प्रकार, दाएँ छोर से 19वें अक्षर का अर्थ हुआ मूल अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में बाएँ से छठा अक्षर।
बाएँ से छठा अक्षर F है।

2. यदि '+' को C दर्शाता है, '×' को D दर्शाता है, '÷' को E दर्शाता है और '-' को F दर्शाता है, तो

Correct Answer: (3) 3 C 1 D 8 E 2 F 4 = 3
Solution:

3 C 1 D 8 E 2 F 4

⇒ 3 + 1 * 8 ÷ 2 - 4

⇒  3 + 4 - 4 = 3

3. निम्नलिखित में से हरियाणा का कौन-सा त्यौहार नवसंवत्सर उत्सव के 6 दिनों के बाद मनाया जाता है और बासोडा त्यौहार कहलाता है?

Correct Answer: (1) सिलीसाते
Solution:सिली साते बहुत प्रसिद्ध त्योहार है जो नवसंवत्सर उत्सव के 6 दिनों के बाद मनाया जाता है।

• इस पर्व पर महिलाएँ शीतला माता की पूजा करती हैं।
• चूंकि यह त्योहार बासी खाना खाकर मनाया जाता है, इसलिए इसे 'बसोड़ा' त्योहार के नाम से भी जाना जाता है।

4. एक व्यक्ति दक्षिण की ओर 30 मीटर चलता है, फिर अपने दाएँ मुड़ते हुए 30 मीटर चलता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 20 मीटर चलता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 30 मीटर चलता है। वह अपने आरंभिक बिन्दु से कितना दूर है?

Correct Answer: (1) 50 मीटर
Solution:

AE = AB + BE
= (30 + 20) मीटर
= 50 मीटर

5. मस्का डोमेस्टिका किस वर्ग से संबंधित है?

Correct Answer: (2) इनसेक्टा
Solution:हाउसफ्लाई, (मुस्का डोमेस्टिका), मस्किडे परिवार का एक सामान्य कीट (आर्डर डिप्टेरा) है।
• मानव बस्तियों में होने वाली सभी मक्खियों में से लगभग 90 प्रतिशत घरेलू मक्खियाँ हैं।

6. यदि एक पंक्ति में विजय का स्थान आगे से 13वाँ और पीछे से छठवाँ है, तो उस पंक्ति में कितने लोग खड़े हैं?

Correct Answer: (4)18
Solution:पंक्ति में लोगों की कुल संख्या = 13 + 6 - 1 = 18

7. वर्ष 1955 में एस. आर. राव ने किस हड़प्पा स्थल की खुदाई शुरू की थी?

Correct Answer: (1) लोथल
Solution:एस.आर. राव, एक भारतीय पुरातत्वविद् थे, जिन्हें गुजरात में बंदरगाह शहर लोथल और बेट द्वारका सहित कई हड़प्पा स्थलों की खोज का श्रेय दिया जाता है।
• वर्तमान गुजरात में लोथल को हड़प्पा सभ्यता का बंदरगाह माना जाता है।
• प्रो. राव और उनकी टीम ने 560 मीटर लंबी द्वारका की दीवर की खोज की। साथ ही उन्हें वहाँ पर उस समय के बर्तन भी मिले, जो 1528 ईसा पूर्व के हैं। इसके अलावे उन्होंने सिंधु घाटी सभ्यता के भी कई अवशेष उन्होंने खोजे।

8. किस चिह्न को अदला-बदली करने पर निम्नलिखित समीकरण सत्य होगा?

35 + 7 × 5 + 5 - 6 = 24

Correct Answer: (1) ÷ और +
Solution:

35 + 7 * 5 ÷ 5 - 6 = 24

⇒ 35 ÷ 7 * 5 + 5 - 6 = 24

⇒ 5 * 5 + 5 - 6 = 24

⇒ 25 + 5 - 6 = 24

⇒ 30 - 6 = 24

⇒ 24 = 24

9. हरियाणा का वह जिला जिसमें 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम बाल जनसंख्या अभिलेखित की गई है।

Correct Answer: (2) फरीदाबाद
Solution:
जिलाबाल जनसंख्या
महेंद्रगढ़12.60%
फरीदाबाद13.49%
पंचकुला11.09%
कुरुक्षेत्र11.06%

10. ....... एक विशिष्ट क्षेत्र में चार या अधिक लोगों में एकत्र होने पर रोक लगाता है।

Correct Answer: (3) आपराधिक दंड संहिता की धारा 144
Solution:1973 में अधिनियमित, आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 भारत में किसी भी केंद्र शासित प्रदेश या राज्य के मजिस्ट्रेट को एक आदेश पारित करने का अधिकार देती है जो किसी विशेष क्षेत्र में 4 या 4 से अधि क लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाता है।
• धारा 144 किसी भी प्रकार के हथियार के परिवहन पर भी प्रतिबंध लगाती है।
• यह आदेश किसी खास व्यक्ति या आम जनता के खिलाफ पारित किया जा सकता है।