हरियाणा कांस्टेबल परीक्षा ( 31.10.2021 ) Morning Shift – II

Total Questions: 100

21. पाँच लड़के एक दौड़ में भाग लेते हैं। राम, मोहन से पहले परंतु गोपाल के पीछे दौड़ समाप्त करता है। विजय, शैलेष से पहले परंतु मोहन के पीछे समाप्त करता है। किसने दौड़ जीती?

Correct Answer: (2) गोपाल
Solution:गोपाल > राम > मोहन

मोहन > विजय > शैलेश

गोपाल > राम > मोहन > विजय > शैलेश

22. निम्नलिखित में से कौन-सा एक द्वितीयक भंडारण डिवाइस नहीं है?

Correct Answer: (4) रजिस्टर
Solution:सेकेंडरी स्टोरेज एक मेमोरी है जो कंप्यूटर के बाहर स्टोर की जाती है। यह मुख्य रूप से कार्यक्रमों एवं डेटा के स्थायी एवं दीर्घकालिक भंडारण हेतु उपयोग किया जाता है। हार्ड डिस्क, सीडी, डीवीडी, पेन/फ्लैश ड्राइव, टेप ड्राइव, एसएसडी आदि सेकेंडरी स्टोरेज के उदाहरण हैं।
• रजिस्टर सीपीयू में निर्मित एक अस्थायी भंडारण क्षेत्र है।

23. ....... का अर्थ है, एक सुरक्षित कुंजी युग्म की प्रणाली जिसमें डिजिटल हस्ताक्षर बनाने के लिए एक निजी कुंजी और डिजिटल हस्ताक्षर को सत्यापित करने के लिए एक सार्वजनिक कुंजी शामिल है।

Correct Answer: (2) असममित क्रिप्टो सिस्टम
Solution:असममित क्रिप्टो प्रणाली का अर्थ है एक सुरक्षित कुंजी जोड़ी की एक प्रणाली जिसमें डिजिटल हस्ताक्षर बनाने हेतु एक निजी कुंजी एवं डिजिटल हस्ताक्षर को सत्यापित करने हेतु एक सार्वजनिक कुंजी शामिल है।
• असममित क्रिप्टोसिस्टम व्यापक रूप से तैनात किए जाते हैं, विशेष रूप से ऐसे वातावरण में जहाँ पार्टियाँ शुरू में एक दूसरे के साथ रहस्य साझा करने की सुविधाजनक स्थिति में नहीं होती हैं।

24. एक पाँसे को 3 बार फेंका जाता है और उसकी 3 स्थितियाँ नीचे दी गई हैं।

'I' के विपरीत कौन-सा संकेत है?

Correct Answer: (1) $
Solution:प्रतीक # के आसन्न सतहों पर प्रतीक $, @, θ और! हैं। अतः, प्रतीक # के विपरीत फलक पर प्रतीक Φ है।

प्रतीक ! के विपरीत फलक पर प्रतीक $ है।

25. निम्नलिखित में से किसे भारत में पारिस्थितिकी विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है?

Correct Answer: (3) रामदेव मिश्रा
Solution:भारत में पारिस्थितिकी के विकास को मजबूत करने के एवं इसके नींवीकरण हेतु, रामदेव मिश्रा को भारत में पारिस्थितिकी का जनक माना जाता है।
• उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एवं इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इकोलॉजी एवं पर्यावर्णीय विज्ञानों की स्थापना की।
• वे "इंडियन मैनुअल ऑफ प्लांट इकोलॉजी" जो पारिस्थितिकी से संबंधित पहली पुस्तक थी के सह-लेखक हैं।

26. निम्नलिखित में से कौन-से मंत्रालय ने पौधारोपण अभियान "वृक्षारोपण अभियान- 2021" आरंभ किया है?

Correct Answer: (1) कोयला मंत्रालय
Solution:2021 के दौरान, कोयला मंत्रालय के कोयला / लिग्नाइट सार्वजनिक उपक्रमों ने जैव सुधार/वृक्षारोपण के तहत 2385 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने के लिए 'गो ग्रीनिंग' ड्राइव के तहत एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
• इसके तहत, "वृक्षारोपण अभियान 2021" 19 अगस्त, 2021 को शुरू किया गया था।

27. निम्नलिखित में से किसे 'गोल्डन फाइबर' कहा जाता है?

Correct Answer: (3) जूट
Solution:जूट पौधों से उत्पादित एक प्राकृतिक फाइबर है, जिसे अपने चमकीले सुनहरे रंग के कारण सुनहरा फाइबर भी कहा जाता है।
• पर्यावरण के अनुकूल एवं बायो-डिग्रेडेबल, जूट भारत एवं बांग्लादेश के लिए एक महत्वपूर्ण नकदी फसल है।

28. हल कीजिए

Correct Answer: (4) बेंजल्डिहाइड
Solution:

29. बच्चों की एक पंक्ति में कशिश बाएँ से पाँचवे और मोना दाएँ से छठे स्थान पर है। जब वे आपस में स्थान बदल लेती हैं, तो कशिश बाएँ से तेरहवीं हो जाती है। तब मोना का स्थान दाएँ से कौन-सा होगा?

Correct Answer: (3) 14 वाँ
Solution:

पंक्ति में बच्चों की कुल संख्या

= 13 + 6 - 1 = 18

अब, दाएँ से मोना का स्थान

= 18 - 5 + 1 = 14वाँ

30. आर. आई. एस. सी. का मतलब है

Correct Answer: (2) रीड्यूस्ड इंस्ट्रक्शन सेट कंप्यूटर
Solution:RISC (रिड्यूस्ड इंस्ट्रक्शन सेट कंप्यूटर) एक माइक्रोप्रोसेसर है जिसे कम संख्या में निर्देशों को निष्पादित करने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि यह तेजी से काम कर सके। RISC निर्देश निष्पादित करने के लिए प्रति निर्देश केवल एक घड़ी चक्र लेता है।
• RISC को हार्डवायर कंट्रोल यूनिट का उपयोग करके कार्यान्वित किया जाता है। RISC मेमोरी के बजाय रजिस्टरों का उपयोग करता है।