हरियाणा कांस्टेबल परीक्षा ( 31.10.2021 ) Evening Shift – IV

Total Questions: 100

31. 2032 के ओलंपिक ........ में होंगे।

Correct Answer: (3) ऑस्ट्रेलिया
Solution:2032 ग्रीष्मकालीन ओलपिक, ब्रिस्बेन, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
• मेलबर्न, विक्टोरिया में 1956 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और सिडनी, न्यू साउथ वेल्स में 2000 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाला यह तीसरा ग्रीष्मकालीन खेल होगा।

32. पिता की आयु पुत्र की आयु की चार गुणा है। 5 वर्ष पूर्व पिता की आयु पुत्र की आयु की 7 गुणा थी। उनकी वर्तमान आयु है

Correct Answer: (1) 40,10
Solution:माना पिता की आयु = x

पुत्र की आयु = y

प्रश्नानुसार,

x = 4y

5 वर्ष पूर्व,

x - 5 = 7(y - 5)

⇒ x - 5 = 7y - 35

⇒ 4y - 5 = 7y - 35

⇒ 7y - 4y = 35 - 5

⇒ 3y = 30

⇒ y = 30/3 = 10

x = 4y

= 4 * 10 = 40

∴ पिता की आयु = 40 वर्ष

पुत्र की आयु =10 वर्ष

33. किसी शहर में, 40% लोगों के भूरे बाल है, 30% की भूरी आँखे और 12% के भूरे बाल और भूरी आँखें दोनों हैं। शहर में कितने प्रतिशत लोगों के न तो भूरे बाल हैं और न ही भूरी आँखें?

Correct Answer: (4) 42
Solution:

न भूरे बाल और न ही भूरी आँखे वाले लोगो का प्रतिशत = 100 - 58 = 42%

34. चुनाव होने से कितने देर पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाना चाहिए?

Correct Answer: (4) 48 घंटे
Solution:उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार शुरू होता है।
• चुनाव की समाप्ति से अड़तालीस घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान समाप्त हो जाना चाहिए।
• कानून के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति जो इस प्रावधान को तोड़ता है, उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

35. तीन संख्याओं का योग 102 है। यदि पहली और दूसरी के बीच का अनुपात 2 : 3 और दूसरा और तीसरे के बीच का अनुपात 5 : 3 हो, तो दूसरी संख्या है

Correct Answer: (2) 45
Solution:पहली संख्या : दूसरी संख्या

= 2/3 = 10 : 15

दूसरी संख्या : तीसरी संख्या

= 5 : 3 = 15 : 9

पहली संख्या : दूसरी संख्या : तीसरी

संख्या = 10 : 15 : 9

प्रश्नानुसार,

10k + 15k + 9k = 102

⇒ 34k = 102

⇒ k = 102/34 = 3

दूसरी संख्या = 15k

= 15 * 3 = 45

36. देश में परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों (ए. आर. सी.) के कामकाज की समीक्षा करने के लिए निम्नलिखित में से किस समिति का गठन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया गया है?

Correct Answer: (3) सुदर्शन सेन समिति
Solution:भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्तीय क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र में परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों (एआरसी) के कामकाज की व्यापक समीक्षा करने के लिए छः सदस्यीय पैनल का गठन किया है।
• पैनल की अध्यक्षता आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुदर्शन सेन करेंगे।

37. स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत भारत का पहला 'वाटर प्लस' नगर है

Correct Answer: (4) इंदौर
Solution:स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत इंदौर भारत का पहला वाटर प्लस सिटी है। यह भारत का सबसे स्वच्छ शहर है।
• स्वच्छ सर्वेक्षण शहरों और कस्बों में स्वच्छता का वार्षिक सर्वेक्षण है।
• इसे स्वच्छ भारत अभियान के एक भाग के रूप में लॉन्च किया गया था।

38. चौथी वर्ल्ड सोशल फोरम (डब्ल्यू. एस. एफ.) की बैठक कहाँ आयोजित की गई थी?

Correct Answer: (2) मुंबई
Solution:विश्व सामाजिक मंच की पहली बैठक 2001 में हुई थी, जो नागरिक समाज संगठनों की एक वार्षिक बैठक है।

• विश्व सामाजिक मंच का सोलहवाँ संस्करण 13 से 17 मार्च, 2018 तक साल्वाडोर, बाहिया, ब्राजील में आयोजित हुआ।

• चौथा डब्ल्यूएसएफ 16 जनवरी से 21 जनवरी, 2004 तक मुंबई, भारत में आयोजित किया गया था।

39. यदि महीने का 10वाँ दिन शुक्रवार से 2 दिन पहले हो, तो महीने के 19वें दिन-कौन-सा दिन होगा?

Correct Answer: (4) शुक्रवार
Solution:महीने का 10वाँ दिन = शुक्रवार से 2 दिन पहले = बुधवार

∴ महीने का 17वाँ दिन = बुधवार

∴ महीने का 19वाँ दिन = शुक्रवार

40. संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली अध्यक्ष कौन हैं?

Correct Answer: (2) मैडम विजया लक्ष्मी पंडित
Solution:1953 में, विजया लक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं।
• उन्होंने 1978 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया।