हरियाणा कांस्टेबल परीक्षा (01.11.2021) Morning Shift – II

Total Questions: 100

1. ....... एक अनाधिकृत प्रोग्राम है जो अंदर से कार्य करता है जो एक अधिकृत प्रोग्राम प्रतीत होता है जिससे यह छुपाता है कि यह वास्तव में क्या कर रहा है।

Correct Answer: (3) ट्रोजन
Solution:कंप्यूटर वायरस एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जो अपनी अनुलिपी कर सकता है और उपयोगकर्ता की अनुमति के बिना एक कम्प्युटर को संक्रमित का सकता है और उपयोगकर्ता को इसका पता भी नही चलता है।
• "ट्रोजन हॉर्स” एक अनधिकृत प्रोग्राम है जो अंदर से कार्य करता है। एक अधिकृत प्रोग्राम प्रतीत होता है, जिससे यह छुपाता है कि यह वास्तव में क्या कर रहा है। यह हैकर्स का काफी लोकप्रिय हथियार है। क्योंकि इसकी सहायता से किसी भी सिस्टम को दुनिया के किसी भी हिस्सें में बैठकर नियंत्रित किया जा सकता है।

2. यदि एक कूट में 'ELEMENT को 'ELEMTNE' लिखा जाता है, तो उस कूट में 'OXIDE' को कैसे लिखा जाएगा?

Correct Answer: (2) XOIED
Solution:जिस प्रकार

3. एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

I. एक धर्मनिरपेक्ष राज्य वह है जो किसी एक धर्म को आधिकारिक रूप से धर्म के रूप में स्थापित नहीं करता है।

II. भारतीय धर्मनिरपेक्षता सभी धर्मों से एक सैद्धांतिक और समान दूरी का दृष्टिकोण बनाए रखती है।

Correct Answer: (2) दोनों कथन I और II सही है
Solution:भारतीय धर्मनिरपेक्षता पश्चिमी धर्मनिरपेक्षता से अलग है जैसे पश्चिमी धर्मनिरपेक्षता में चर्च एवं राज्य का सख्त अलगाव होता है जबकि भारतीय धर्मनिरपेक्षता का अर्थ 'सैद्धांतिक दूरी' है।
• भारतीय राज्य किसी भी राज्य के आधिकारिक धर्म को मान्यता नहीं देता है, यह संभव हो सकता है कि राज्य वर्तमान परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने हेतु अपने धर्म में हस्तक्षेप करे।

4. हिंद महासागर की औसत लवणता है

Correct Answer: (3) 35%
Solution:"लवणता" वह शब्द है जिसका प्रयोग समुद्र के पानी में घुले हुए लवणों की कुल मात्रा को परिभाषित करने हेतु किया जाता है।
• इसकी गणना 1,000 ग्राम (1 किग्रा) समुद्री जल में घुले नमक (ग्राम में) की मात्रा के रूप में की जाती है। हिंद महासागर की औसत लवणता 35 प्रतिशत है।

5. दुनिया में फल और सब्जी के उत्पादन में भारत का स्थान क्या है?

Correct Answer: (4) 2
Solution:चीन के बाद दुनिया में फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में भारत दूसरे स्थान पर है।

• भारत दुग्ध, दालों एवं जूट का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक है, साथ ही चावल, गेहूँ, गन्ना, मूंगफली, सब्जियाँ, फल एवं कपास के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक के रूप में स्थान रखता है।

6. नितिन 32 से नीचे की ओर गिन रहा था। सुमित 1 से शुरू करके ऊपर की ओर गिन रहा था और वह केवल विषम संख्या पुकार रहा था। यदि वे समान गति पर पुकार रहे हैं तो एक ही समय पर वे कौन-सी संख्या पुकारेंगें?

Correct Answer: (2) वे एक ही संख्या नहीं पुकारेंगें
Solution:

उपर्युक्त स्थिति के आधार पर वे एक ही समय में एक ही संख्या को नहीं पुकारेगें।

7. अनुक्रम -1, 2, 4, 8, ..... का n वाँ अवयव है

Correct Answer: (4) 2ⁿ⁻¹
Solution:

-1, 2, -4, 8, ........... यह गुणोत्तर श्रेणी में है

a = -1, r = 2/-1 = -2

nवाँ पद = ar^(n-1)

= -1 * -2^(n-1) = 2^(n-1)

8. मनाली और मानसरोवर जैसे स्थानों पर जाने से आप असहज महसूस करते हैं। इसे ....... कहते हैं

Correct Answer: (4) ऊँचाई संबंधी अस्वस्थता
Solution:मनाली या मानसरोवर जैसे ऊँचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों को ऊँचाई की बीमारी का अनुभव होता है। इसके लक्षणों में मतली, थकान एवं दिल की धड़कन शामिल हैं।
• ऐसा इसलिए है क्योंकि उच्च ऊँचाई वाले कम वायुमंडलीय दबाव में शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता है। लेकिन, धीरे-धीरे व्यक्ति अभ्यस्त हो जाता है एवं ऊँचाई की बीमारी का अनुभव करना बंद कर देता है।
• शरीर लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाकर, हीमोग्लोबिन की बाध्यकारी आत्मीयता को कम करके एवं सांस लेने की दर को बढ़ाकर कम ऑक्सीजन की उपलब्धता की भरपाई करता है।

9. पृथ्वी की सतह पर वह बिंदु जो भूकंप की लहरों का अनुभव करने वाला पहला स्थान है

Correct Answer: (3) हाइपोसेंटर
Solution:हाइपोसेंटर पृथ्वी के भीतर वह बिंदु है जहाँ भूकंप का टूटना-फुटना शुरू होता है।
• उपरिकेंद्र पृथ्वी की सतह पर इसके ठीक ऊपर का बिंदु है, इसे आमतौर पर फोकस भी कहा जाता है।

10. A अकेला 6 दिनों में 100 टोकरियाँ बना सकता है और B अकेला 12 दिनों में 100 टोकरियाँ बना सकता है। A और B मिलकर कितने दिनों में 100 टोकरियाँ बना सकते हैं?

Correct Answer: (4) 4 दिन
Solution:कार्य एक समान है

(A + B) द्वारा 100 टोकरियो को बनाने में लगा समय

= 12 / (2 + 1) = 12 / 3 = 4 दिन