हरियाणा कांस्टेबल परीक्षा (01.11.2021) Morning Shift – IV

Total Questions: 100

1. पश्चिम बंगाल में चल रहे डोलोमाइट खनन से कौन-सा टाइगर रिजर्व गंभीर रूप से खतरे में है?

Correct Answer: (2) बुक्सा
Solution:पश्चिम बंगाल में बुक्सा टाइगर रिजर्व को चल रहे डोलोमाइट खनन से गंभीर रूप से खतरा है।
• डोलोमाइट मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न भागों में पाया जाने वाला खनिज है।
• स्टील बनाने के उद्योग में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

2. अनिल, बिबेक, चारू, देबू और ईश्वर में ईश्वर देबू से लम्बा है लेकिन देबू जितना मोटा नहीं है। चारू अनिल से लम्बी है लेकिन बिबेक से छोटी है। अनिल देबू से मोटा है लेकिन बिबेक जितना मोटा नहीं है। ईश्वर चारू से पतला है, जो देबू से पतला है। ईश्वर अनिल से छोटा है। सबसे पतला व्यक्ति कौन है?

Correct Answer: (4) ईश्वर
Solution:मोटाई के अनुसार,

ईश्वर < देबू      ...(I)

देबू < अनिल    ... (ii)

अनिल < विवेक     ...(iii)

ईश्वर < चारू      ... (iv)

समीकरण (I), (ii), (iii) एवं (iv) से

ईश्वर < देबू < अनिल < विवेक एवं ईश्वर < चारू

उपर्युक्त संबंध से 'ईश्वर' सबसे पतला व्यक्ति है।

3. भारतीय मोटरवाहन अनुसंधान एसोसिएशन ने संपोषणीय गतिशीलता हेतु एक तकनीकी नवोन्मेषण प्लैटफॉर्म विकसित किया है, जो ........ कहलाता है।

Correct Answer: (4) टेकनोवास
Solution:टेक नोवास की स्थापना और रखरखाव ऑटोमोटिव सेक्टर पर केंद्रित ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा किया गया था।
• संरचना की स्थापना और रखरखाव भेल द्वारा बिजली क्षेत्र और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए किया गया था।

4. लुप्त पद को चुनिए।

Correct Answer: (2) M
Solution:

जिस प्रकार,
पंक्ति-1 से,
E(5) + H(8) = M(13)
पक्ति-II से,
N(14) + A(1) = O(15)
इसी प्रकार,
पंक्ति-III से,
I(9) + D(4) = M(13)

5. पहले 100 धन पूर्णांकों का औसत है

Correct Answer: (1) 50.5
Solution:पहले 100 धन पूर्णांकों का औसत

= [100 (100 + 1)] / (2 × 100)

= (100 × 101) / (2 × 100) = 101 / 2 = 50.5

6. एंड्रोशियम का पॉलिएडेल्फस रूप किस पौधे में पाया जाता है?

Correct Answer: (2) नींबू
Solution:एक फूल का एंड्रोशियम तंतु और परागकोश के बीच अलग-अलग डिग्री का संलयन दिखा सकता है।
• जब पुंकेसर के तंतु कई बंडल बनाने के लिए एकजुट होते हैं, तो इस स्थिति को पॉलिएडेल्फस कहा जाता है।
• यह नींबू में देखा जाता है।

7. एक वर्ग का क्षेत्रफल (49x² + 28x + 4) है, तो उसकी भुजा होगी

Correct Answer: (1) (7x + 2)
Solution:वर्ग का क्षेत्रफल

= 49x² + 28x + 4

= (7x)² + 257x × 2 + (2)²

= (7x + 2)²

वर्ग की भुजा = √(7x + 2)²

= 7x + 2

8. भारत और यूके के बीच थलसेना से थलसेना द्विवार्षिक अभ्यास है

Correct Answer: (2) अजेय योद्धा
Solution:अजेय योद्धा भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच एक द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
• 'अजेय योद्धा' का छठा संस्करण अक्टूबर 2021 में उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजित किया गया।

9. निर्देश (9-10) : सूचना के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

I. P, Q, R, S, T और U एक समूह के 6 सदस्य हैं जिनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएँ हैं।

II. इनमें दो इंजीनियर, दो वकील, एक अध्यापक और एक डॉक्टर है।

III. Q, T, P और R दो विवाहित युगल है और समूह में किसी भी व्यक्ति का व्यवसाय समान नहीं है।

IV. T एक अध्यापक है जो नीले लिबास में है। भूरे रंग के लिबास वाले वकील जो पुरुष है, से विवाह किया है।

V. दोनों पतियों और दोनों पत्नियों के लिबास का रंग समान है।

VI. दो व्यक्तियों के लिबास का रंग नीला है. दो का भूरा है और बचे हुए में रो प्रत्येक का काला और हरा है।

VII. P पुरुष इंजीनियर है जिसकी बहन S भी एक इंजीनियर है।

VIII. Q एक चिकित्सक है।

निम्नलिखित में से कौन-सा महिला सदस्यों का एक समूह है?

Correct Answer: (3) QST
Solution:

विवाहित युगल Q, T, P और R में से किसी भी व्यक्ति का व्यवसाय समान नहीं है और P एक पुरुष इंजीनियर है और उसकी बहन 'S' (महिला) भी एक इंजीनियर है। Q एक चिकित्सक है और "T" जिसकी विवाह 'R' जो पुरुष है से हुई है एक शिक्षक है। अतः R और U दोनों वकील होगें क्योंकि समूह में दो वकील हैं।

उपर्युक्त संबंध से,
महिला : Q, S, T
पुरुष : P, R, U

10. P की पत्नी कौन है?

Correct Answer: (2) Q
Solution:

विवाहित युगल Q, T, P और R में से किसी भी व्यक्ति का व्यवसाय समान नहीं है और P एक पुरुष इंजीनियर है और उसकी बहन 'S' (महिला) भी एक इंजीनियर है। Q एक चिकित्सक है और "T" जिसकी विवाह 'R' जो पुरुष है से हुई है एक शिक्षक है। अतः R और U दोनों वकील होगें क्योंकि समूह में दो वकील हैं।

P की पत्नी 'Q' है।