हरियाणा क्लर्क परीक्षा (4.12.2016) प्रथम पालीTotal Questions: 10051. जनगणना - 2011 के अनुसार हरियाणा के किस जिले में महिला साक्षरता दर सर्वाधिक है?(1) फरीदाबाद(2) करनाल(3) अम्बाला(4) गुरुग्रामCorrect Answer: (4) गुरुग्रामSolution:जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम जिले की महिला साक्षरता दर सर्वाधिक है। सर्वोच्च साक्षरता वाले जिले में गुरुग्राम (77.6) प्रतिशत, पंचकुला 77.5 प्रतिशत तथा अम्बाला 76.6 प्रतिशत है। हरियाणा में महिला साक्षरता दर 65. 9 प्रतिशत है।52. आदि बद्री का संबंध किस पवित्र नदी से माना जाता है?(1) यमुना(2) सरस्वती(3) मारकण्डा(4) गंगाCorrect Answer: (2) सरस्वतीSolution:आदिबद्री का संबंध पवित्र नदी सरस्वती से माना जाता है। यह नदी हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर जिले की शिवालिक पहाड़ियों से निकलती है और यमुनानगर जिले के आदिबद्री नामक स्थान पर मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है।53. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत से किस अभियान को प्रारम्भ किया था?(1) युवा जागरण(2) जनजाति जागरण(3) सामाजिक समरसता(4) बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओCorrect Answer: (4) बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओSolution:प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को हरियाणा के पानीपत से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की शुरुआत की। देश के लिंगानुपात के मामले में सबसे विषम 100 जिलों में से 12 हरियाणा में हैं। यहाँ प्रति 1000 पुरुषों पर 879 स्त्रियाँ हैं। वर्तमान में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की हरियाणा में ब्रांड एंबेसेडर साक्षी मलिक है।54. खनिज संसाधनों में हरियाणा के किस जिले की प्रमुखता है?(1) गुरुग्राम(2) भिवानी(3) महेन्द्रगढ़(4) फतेहाबादCorrect Answer: (3) महेन्द्रगढ़Solution:खनिज संसाधनों की दृष्टि से हरियाणा का महेन्द्रगढ़ जिला सर्वाधिक संपन्न है। महेन्द्रगढ़ जिले में प्रमुख खनिज मैगनीज, लौह अयस्क, कैल्साइट मार्बल, ताम्र-अयस्क, चूने का पत्थर, स्लेट का पत्थर आदि पाए जाते हैं।55. 'कोहिनूर' पत्र के सम्पादक कौन से स्वतंत्रता सेनानी थे?(1) बालमुकुन्द गुप्ता(2) चन्द्रभान गुप्त(3) श्रीराम शर्मा(4) नेकीराम शर्माCorrect Answer: (1) बालमुकुन्द गुप्ताSolution:कोहिनूर पत्र के सम्पादक स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुन्द गुप्ता थे। इनका जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के गुड़ियानी गाँव में हुआ था। ये अत्यन्त निर्भीक, ओजस्वी, राजप्रेमी, ईमानदार एवं कर्त्तव्य- निष्ठ पत्रकार थे।56. हरियाणा की टांगरी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?(1) मेवात पहाड़ियाँ(2) यमुनोत्री(3) डागशई(4) मोरनी पहाड़ियाँCorrect Answer: (4) मोरनी पहाड़ियाँSolution:हरियाणा की टांगरी नदी का उद्गम- स्थल मोरनी पहाड़ियाँ हैं। यह पहाड़ी हरियाणा के पंचकूला जिले में पड़ती है। यह एक पर्यटक स्थल भी है। यहाँ पर पुराने शासकों का एक छोटा-सा किला व महल भी है।57. हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत ....... मवेशियों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।(1) एक लाख(2) दो लाख(3) तीन लाख(4) चार लाखCorrect Answer: (1) एक लाखSolution:हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत एक लाख मवेशियों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह योजना अनुसूचित जाति के पशुपालकों के लिए निःशुल्क है।58. अकबर के समय रेवाड़ी के शासक कौन थे?(1) राव तुलाराम(2) राव कर्णसिंह(3) फूलसिंह(4) हेमचन्द्रCorrect Answer: (4) हेमचन्द्रSolution:अकबर के समय रेवाड़ी के शासक हेमचन्द्र थे। हेमचन्द्र मध्यकालीन इतिहास में हेमू के नाम से प्रसिद्ध थे। ये मूलतः रेवाड़ी नगर के निवासी थे। 1956 के पानीपत के युद्ध में अकबर ने हेमू को पराजित किया था। इस युद्ध में हेमू की मृत्यु हुई थी।59. कौन सा प्रसिद्ध व्यक्ति रोहतक के मोखरा गाँव से संबद्ध है?(1) कल्पना चावला(2) बाबा रामदेव(3) साक्षी मलिक(4) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (3) साक्षी मलिकSolution:साक्षी मलिक हरियाणा के रोहतक जिले के गाँव मोखरा से संबंधित हैं। साक्षी मलिक ने रियो ओलम्पिक 2016 के 13वें दिन महिला कुश्ती में भारत के लिए पहला पदक (काँस्य पदक) हासिल किया। उन्हें 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना का ब्रान्ड एम्बेस्डर भी बनाया गया है।60. राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन अनुसंधान संस्थान किस नगर में स्थित है?(1) यमुनानगर(2) पानीपत(3) फरीदाबाद(4) करनालCorrect Answer: (4) करनालSolution:राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन अनुसंधान संस्थान हरियाणा के करनाल नगर में स्थित है। राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1955 में हुई थी।Submit Quiz« Previous12345678910Next »