हरियाणा क्लर्क परीक्षा (4.12.2016) प्रथम पालीTotal Questions: 10081. भारत की पहली ओपन यूनिवर्सिटी कौन सी थी?(1) इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी(2) जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी(3) कर्नाटक यूनिवर्सिटी(4) आंध्र प्रदेश ओपन यूनिवर्सिटीCorrect Answer: (4) आंध्र प्रदेश ओपन यूनिवर्सिटीSolution:भारत की पहली ओपन यूनिवर्सिटी आन्ध्र प्रदेश ओपन यूनिवर्सिटी है। इसको डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी कहा जाता है। यह वर्तमान में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित है। इसकी स्थापना 1982 में हुई थी।82. लेक पैलेस किस नगर में स्थित है?(1) जयपुर(2) वड़ोदरा(3) देहरादून(4) उदयपुरCorrect Answer: (4) उदयपुरSolution:लेक पैलेस उदयपुर (राजस्थान) में स्थित है। इसे झीलों की नगरी भी कहा जाता है। लेक पैलेस पहले जग निवास के नाम से भी जाना जाता था।83. वर्ष 1961 में किसकी सत्ता से गोवा मुक्त हुआ था?(1) ब्रिटिश(2) पुर्तगाली(3) फ्रांसीसी(4) डचCorrect Answer: (2) पुर्तगालीSolution:1961 में गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराया गया था। 18 दिसम्बर, 1961 को भारतीय सेना ने गोवा में ऑपरेशन विजय की शुरुआत की और 19 दिसम्बर, 1961 को पुर्तगाली सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया।84. उस राष्ट्रपति का नाम बताइए जिसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले, जोकि इंदिरा गाँधी के चुनाव से संबंधित था, के बाद आंतरिक आपातकाल घोषित कर दिया था।(1) वी.वी. गिरि(2) जाकिर हुसैन(3) फखरुद्दीन अली अहमद(4) आर. वेंकटरमनCorrect Answer: (3) फखरुद्दीन अली अहमदSolution:1975 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा इंदिरा गाँधी को संसद की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिए जाने पर इंदिरा गाँधी द्वारा आपातकाल घोषित किया गया था। उस समय आपातकाल घोषित करने वाले राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद थे।85. निम्नलिखित शासकों का भारत में शासन करने का सही क्रम क्या है?(i) शेरशाह सूरी(ii) अकबर(iii) अलाउद्दीन खिलजी(iv) इल्तुतमिश ABCD(1)iviiiiii(2)iviiiiii(3)iiiiiiiv(4)iiiiviii(1) iv i iii ii(2) iv iii i ii(3) i ii iii iv(4) iii iv i iiCorrect Answer: (2) iv iii i iiSolution:इल्तुतमिश का शासन काल 1210-1236 था तथा अलाउद्दीन खिलजी का शासन काल 1296-1316 तक था। शेरशाह सूरी का शासन काल 1540 से 1545 तक था जबकि मुगल सम्राट अकबर का शासन काल 1556-1605 तक रहा।86. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है?(1) कोटा - महाराष्ट्र(2) नरोरा - बिहार(3) तारापुर - राजस्थान(4) कलपक्कम - तमिलनाडुCorrect Answer: (4) कलपक्कम - तमिलनाडुSolution:कोटा परमाणु रिएक्टर राजस्थान में है तथा नरोरा परमाणु रिएक्टर उत्तर प्रदेश में स्थित है। तारापुर परमाणु रिएक्टर महाराष्ट्र में स्थित है तथा कल्पक्कम परमाणु रिएक्टर तमिलनाडु में स्थित है।87. भूकम्प किस कारण से आते हैं?(1) विवर्तनिकता(2) पृथ्वी के परिभ्रमण(3) पृथ्वी के परिक्रमण(4) सागरीय धाराएँCorrect Answer: (1) विवर्तनिकताSolution:भूकम्प पृथ्वी के विवर्तनिकता के कारण आता है। भूकम्पों का अध्ययन सिस्मोलॉजी कहलाता है। भूकम्प में तीन तरह के कम्पन (P. S एवं L) होते हैं। भूकम्प की तीव्रता रिएक्टर स्केल से मापी जाती है।88. यदि दो स्थानों के समय में अंतर एक घंटा हो, तो उनके याम्योत्तर में कितना अंतर होगा?(1) 15°(2) 20°(3) 30°(4) 60°Correct Answer: (1) 15°Solution:यदि दो स्थानों के बीच समय का अंतर एक घंटा हो तो उनके याम्योत्तर में 15° का अंतर होता है। समय का निर्धारण इस विधि द्वारा किया जाता है।89. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहाँ पर है?(1) न्यूयॉर्क(2) वाशिंगटन(3) जिनेवा(4) लंदनCorrect Answer: (2) वाशिंगटनSolution:अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना 1944-45 में की गई थी। इसका मुख्यालय वाशिंगटन में है। इसका उद्देश्य साधनहीन एवं विकासशील देशों को वित्त एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है। साथ ही आसान ऋण एवं अनुदान देना, उधार देना है। यह एक महत्त्वपूर्ण वैश्विक संस्था है।90. न्याय के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश का कार्यकाल कितना है?(1) 5 वर्ष(2) 6 वर्ष(3) 8 वर्ष(4) 9 वर्षCorrect Answer: (4) 9 वर्षSolution:न्याय का अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्त्वपूर्ण अंग है। इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैण्ड) में है। इसमें 15 न्यायाधीश होते हैं जो 9 वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त होते हैं। इनका निर्वाचन संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों द्वारा किया जाता है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »