हरियाणा पंचायत ऑफीसर (विकास और पंचायत विभाग) परीक्षा 2017 (द्वितीय पाली)

Total Questions: 100

1. हरियाणा में पनघट से संबंधित गीतों में किस रस की प्रधानता रहती है?

Correct Answer: (2) श्रृंगार
Solution:हरियाणा में पनघट से संबंधित गीतों में श्रृंगार रस की प्रधानता रहती है। रस नौ प्रकार के होते हैं- (1) श्रृंगार रस, (2) हास्य रस, (3) करूण रस, (4) रौद्र रस, (5) वीर रस, (6) भयानक रस, (7) वीभत्स रस, (8) अद्भूत रस, (9) शान्त रस।

2. स्वामी दयानन्द सरस्वती के आध्यात्मिक गुरु कौन थे?

Correct Answer: (1) स्वामी विरजानन्द
Solution:स्वामी दयानन्द सरस्वती के आध्या- त्मिक गुरू स्वामी विरजानन्द थे। 1861 में दयानंद मथुरा में विरजानंद स्वामी से मिले इन्हीं से दयानंद को वेदों की दार्शनिक व्याख्या का परिचय मिला। 1875 में इन्होंने बम्बई में आर्य समाज की स्थापना की।

3. यदि विक्रय मूल्य दुगुना है, लाभ तीन गुना हो जाता है। लाभ प्रतिशत होगा

Correct Answer: (2) 100
Solution:

माना क्रय मूल्य = x रु. तथा विक्रय मूल्य = y

(2y - x) = 3(y - x) ⇒ y = 2x

अब क्रय मूल्य = x रु., विक्रय मूल्य = 2x रु.

अतः लाभ = x रु.

लाभ% = (x/x) * 100% = 100%.

4. चंद्रगुप्त मौर्य ....... था।

Correct Answer: (4) अशोक का दादा
Solution:अशोक का जन्म मौर्य सम्राट बिंदुसार और सुभद्रांगी से हुआ था। वह मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य का पोता था। अशोक ने लगभग समस्त भारतीय उपमहाद्वीप पर 268 से 232 ईसा पूर्व तक शासन किया।

5. हरियाणा में असहयोग आन्दोलन किस वर्ष प्रारंभ हुआ?

Correct Answer: (3) 1920
Solution:हरियाणा में असहयोग आंदोलन 1920 में प्रारंभ हुआ। महात्मा गाँधी ने देशव्यापी 'असहयोग आंदोलन' (1920-21) को बल प्रदान करने के लिए 15 फरवरी, 1920 को भिवानी एवं 16 फरवरी, 1920 को कलानौर तथा 17 फरवरी, 1920 को रोहतक का दौरा किया था।

6. लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए-

16, 33, 65, 131, 261, .......

Correct Answer: (1) 523
Solution:16 * 2 = 32 + 1 = 33

33 * 2 = 66 - 1 = 65

65 * 2 = 130 + 1 = 131

131 * 2 = 262 - 1 = 261

261 * 2 = 522 + 1 = 523

7. प्रकार्य

द्वारा परिभाषित देता है

Correct Answer: (2) एक-एक लेकिन एक पर नहीं
Solution:

प्रकार्य

f:[0,∞] → [0,∞] f(x) = x / (1 + x)

f(x₁) = f(x₂)

⇒ x₁ / (1 + x₁) = x₂ / (1 + x₂)

⇒ x₁ + x₁x₂ = x₂ + x₁x₂

⇒ x₁ = x₂

यह एक एक है। लेकिन यदि

f(x) = 2

⇒ x₁ / (1 + x₁) = 2

x = 2 + 2x

∴ x = -2

∴ यह एक पर नहीं है।

8. कैप्टन अभिमन्यु किस विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं?

Correct Answer: (2) नारनौंद
Solution:कैप्टन अभिमन्यु नारनौद विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में हरियाणा सरकार में वित्त मंत्रालय, राजस्व व आपदा प्रबंधन, आबकारी व कराधान, योजना, चकबन्दी, कानून एवं विधायी कार्य, इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस एंड क्रेडिट कंट्रोल, पुनर्वास मंत्री है।

9. जहाँ प्रकार्य

है, जहाँ महत्तम पूर्णांक प्रकार्य को दर्शाता है, वहाँ बिन्दुओं का समुच्च ....... में विभेदीय नहीं है।

Correct Answer: (3) [0, 1, 2, 3]
Solution:जहाँ प्रकार्य

है, जहाँ महत्तम पूर्णांक प्रकार्य को दर्शाता है, वहाँ बिन्दुओं का समुच्च [0, 1, 2, 3] में विभेदीय नहीं है।

10. राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 1 पर सबसे लंबा ऊपर गामी पुल किस नगर में है?

Correct Answer: (4) पानीपत
Solution:राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर हरियाणा के प्रमुख नगर मुरथल, गन्नौर, पानीपत, करनाल, घरौड़ा, पीपली, शाहाबाद, अम्बाला आते हैं। इस पर सबसे लंबा ऊपर गामी पुल पानीपत नगर में है।