हरियाणा पंचायत ऑफीसर (विकास और पंचायत विभाग) परीक्षा 2017 (प्रथम पाली)

Total Questions: 100

91. कृषि उत्पादों के विपणन को कौन-से कारक प्रभावित करते हैं?

Correct Answer: (4) उपर्युक्त सभी
Solution:कृषि उत्पादों के विपणन में निम्न कारक प्रभावित करते हैं-
• परिवहन की कमी
• भंडारण की कमी
• साक्षरता की कमी
• उचित मूल्य नहीं मिल पाना
• सरकार की उदासीनता

92. भारतीय वंचित वर्ग लीग कहाँ है?

Correct Answer: (1) नई दिल्ली
Solution:भारतीय वंचित वर्ग लीग नई दिल्ली में स्थित है।

93. बालक सर्वप्रथम किस समुदाय के संपर्क में आता है?

Correct Answer: (1) पड़ोसी
Solution:जब किसी बच्चे का जन्म होता है, तो सर्वप्रथम उसका पालन माँ-बाप द्वारा किया जाता है, जब वह बचपन की अवस्था से बाल्यावस्था में पहुँचता है, तो उसका संपर्क पड़ोसी से होता है, जहाँ उसका धीरे-धीरे समाजीकरण की प्रक्रिया शुरू होती है।

94. किस कारक ने गांवों की अपनी पारंपरिक पैठ खो दी?

Correct Answer: (4) उपर्युक्त सभी
Solution:गाँव की अपनी परंपरा, संस्कृति, सभ्यता थी, जोकि आधुनिकता के दौर में धीरे-धीरे अपनी पहचान खोते जा रहा है। गाँव को अपनी पहचान खोने में महत्वपूर्ण कारक, परिवार प्रणाली का दोष, विवाह प्रणाली, जाति प्रणाली इत्यादि भूमिका अदा कर रहे हैं।

95. किसका व्यवहार स्वाभाविक होता है, बनावटी नहीं?

Correct Answer: (1) ग्रामीण लोगों का
Solution:ग्रामीण लोग भोले-भाले होते हैं। वे अपने में संस्कृति, सभ्यता को संजोये रखते हैं। वे अपना जीवन बाहरी चमक दमक से एकदम अलग जीना पसंद करते हैं। ग्रामीण लोगों का जीवन व्यवहार एकदम स्वाभाविक होता है। लेकिन बदलते दौर में ग्रामीणों के व्यवहार में भी बदलाव आ रहा है। शहरों के सपंर्क में आने से ग्रामीणों में जीवन में बदलाव की लालसा जगी है।

96. पाँच वर्ष पूर्व कितने ग्रामीण लोगों के पास शौचालय थे?

Correct Answer: (2) 7 प्रतिशत
Solution:पाँच वर्ष पूर्व ग्रामीण स्तर पर लोगों के पास शौचालय 7 प्रतिशत था जो वर्तमान में बढ़कर 60% के आस पास पहुँच गया है।

97. जजमान शब्द किस मूल शब्द से निकला है?

Correct Answer: (4) संस्कृत
Solution:संरक्षक परिवार को जजमान (संस्कृत शब्द 'यजमान' याकी 'त्यागी संरक्षक' जो पुजारियों का उपयोग कर्मकांड कराने हेतु करता है।) और आक्षित परिवार 'जजमानी' कहलाते हैं। जजमानी प्रथा भारत में ग्रामीण समुदाय के अंतर्गत विभिन्न जातियों के परिवारों के बीच एक सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था जिसके अनुसार एक परिवार दूसरे को संपूर्ण रूप से कुछ नियत सेवाएं देता है। जैसे-कर्मकांड संपन्न करवाना, हजामत बनाना इत्यादि।

98. कृषक शिक्षा को नापसंद क्यों करते हैं?

Correct Answer: (1) समयसाध्य है
Solution:कृषक शिक्षा को नापसंद इसलिए करते हैं कि उनका सोचना है कि समय का उपयोग करना चाहिए न कि समय को साधन रूप में देखना चाहिए।

99. अस्पृश्यता निषेध अधिनियम किस वर्ष में पारित हुआ?

Correct Answer: (3) 1955
Solution:सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम- संसद ने अस्पृश्यता के उन्मूलन के लिए अस्पृश्यता (अपराध) अधिनियम 1955 पारित किया तथा 1976 में इसका संशोधन कर इसका नाम 'सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम कर दिया गया। अनु.-17 समता के अधिकार को एक क्षेत्र विशेष में लागू करता है, और अस्पृश्यता के अंत की घोषणा करता है।

100. अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए छठी पंचवर्षीय योजना में कितना धन व्यय हुआ?

Correct Answer: (2) 300 करोड़ रुपये
Solution:अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए छठी पंचवर्षीय योजना में 300 करोड़ रुपया धन व्यय हुआ था।