हरियाणा पंचायत ऑफीसर (विकास और पंचायत विभाग) परीक्षा 2017 (प्रथम पाली)

Total Questions: 100

81. प्रगति की अवधारणा ........ की संकल्पना के साथ जुड़ी है?

Correct Answer: (1) सामाजिक परिवर्तन
Solution:प्रगति की अवधारणा सामाजिक परिवर्तन की संकल्पना के साथ जुड़ी है।

82. कौटिल्य के लिए गाँव ....... की जनसंख्या वाला एक मानवीय व्यवस्था है।

Correct Answer: (1) 100 से 500
Solution:कौटिल्य के लिए गाँव 100 से 500 की जनसंख्या वाला एक मानवीय व्यवस्था है।

83. ग्रामीण जनसंख्या का सामान्य स्वास्थ्य ....... है।

Correct Answer: (4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:केन्दीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण संगठन (CSO) तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार आजादी के पश्चात् भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है। विगत कुछ वर्षों - ग्रामीण स्तर पर शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर आदि क्षेत्रों में तेजी से सुधार हुआ है।

84. शिक्षा शब्द किस मूल शब्द से निकला है?

Correct Answer: (1) लैटिन
Solution:शिक्षा शब्द लैटिन शब्द से निकला है। शिक्षा में ज्ञान, उचित. आचरण और तकनीकी दक्षता, शिक्षण और विद्या प्राप्ति आदि समाविष्ट है। इस प्रकार यह कौशलों, व्यापारों या व्यवसायों एवं मानसिक, नैतिक और सौन्दर्य विषयक के उत्कर्ष पर केंद्रित है।

85. दायी सामने लाती है, परिचारिका बड़ा सकती है, प्रशिक्षक प्रशिक्षित करता है, शिक्षक शिक्षित करता है यह टिप्पणी किसकी है?

Correct Answer: (3) वारों
Solution:दायी सामने लावी है, परिचारिका बड़ा सकती है, प्रशिक्षक प्रशिक्षित करता है, शिक्षक शिक्षित करता है, यह टिप्पणी वारों का है।

86. शिक्षा आज के समय ....... के वाहक के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है-

Correct Answer: (2) जीविका
Solution:बदलते परिदृश्य में शिक्षा का उद्देश्य में बदलाव आ गया है। जहाँ पुराने जमाने में शिक्षा का मूल उद्देश्य ज्ञान प्राप्ति था, वहीं वर्त्तमान समय शिक्षा पाने का मूल ध्येय रोजगार प्राप्ति करना है। शिक्षा को जीविका से जोड़कर देखा जाने लगा है।

87. ग्राम पंचायत का मुखिया कौन है?

Correct Answer: (4) इनमें से कोई नहीं
Solution:ग्राम पंचायत का मुखिया ग्राम प्रधान या सरपंच होता है। ग्राम पंचायत भारतीय स्थानीय स्वशासन का प्रमुख अवयव है। इसके चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन मत प्रणाली द्वारा होता है।

88. कर्नाटक में ग्राम स्तर पर ग्राम स्वशासन कहलाता है?

Correct Answer: (3) ग्राम पंचायत
Solution:प्रत्येक ग्राम सभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत का प्रावधान किया गया है। ग्राम पंचायत ग्राम सभा की निर्वाचित कार्यपालिका है। ग्राम पंचायत का निर्वाचन प्रत्यक्ष रूप से होता है। प्रत्येक पंचायत को उसकी पहली बैठक की तारीख से 5 वर्ष के लिए गठित किया जाता है। प्रत्येक राज्य की भाँति कर्नाटक में की ग्राम स्तर पर ग्राम-स्वशासन ग्राम पंचायत कहलाता है।

89. ग्रामीण लोगों का प्राथमिक व्यवसाय क्या है?

Correct Answer: (4) कृषि
Solution:ग्रामीण लोगों का प्राथमिक व्यवसाय कृषि करना होता है। भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत के लोगों की आत्मा गाँवों में बसती है। ग्रामीण लोग अभी भी कृषि पर ही निर्भर है, उनके जीविका का मूल साधन कृषि ही है।

90. कौन-सा ग्राम समुदायों में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है?

Correct Answer: (1) पड़ोसी
Solution:व्यक्ति से मिलकर परिवार बनता है, परिवार से मिलकर समुदाय बनता है समुदाय से मिलकर गाँव, गाँव से मिलकर राज्य और राज्य से मिलकर देश का निर्माण होता है। प्रश्नानुसार पड़ोसी भी समुदाय का हिस्सा होता है, जो भाइचारे के निर्माण में सहायक होता है।