हरियाणा पुलिस परीक्षा (महिला) PART 2

Total Questions: 30

1. गहन पशुधन विकास परियोजना (Intensive Cattle Development Project) किस पंचवर्षीय योजना में प्रारंभ हुई?

Correct Answer: (1) III
Solution:प्रथम पंचवर्षीय योजना के दौरान पशुओं के समग्र विकास के लिए मूल ग्राम योजना शुरू की गई थी। इसके बाद, 1964-65 में सघन पशुविकास कार्यक्रम और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 1970 में राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड की स्थापना की गई।

2. पशुप्लेग (रिंडरपेस्ट) का कारण है

Correct Answer: (3) विषाणु
Solution:खुरपका, मुंहपका, पोंकनी और रिंडरपेस्ट जैसे पशु रोग विषाणुओं के कारण होते हैं। खुरपका और मुंहपका सभी पालतू पशुओं में होता है, जबकि पोंकनी मुख्य रूप से गाय, भैंस, भेड़ और सूअर में पाई जाती है।

3. गाय का जीवनकाल सामान्यतः कितने वर्षों का होता है?

Correct Answer: (3) 20-25
Solution:गाय का जीवन काल सामान्यतः 20-25 वर्षों का होता है वही गर्भाधान करने की समयावधि 280 दिन की होती है। गाय की प्रमुख नस्लें हैं- साहीवाल, लालसिंधी, गिर, हरियाणी, धारपारकर, कॉकरेज, मेवाती आदि।

4. मूगा रेशम का उत्पादन मुख्यतः होता है:

Correct Answer: (1) असम
Solution:भारत पाँच किस्म के रेशम-मलबरी, टसर, ओक टसर, एरि और मूँगा सिल्क का उत्पादन करने वाला अकेला देश है। भारत में शहतूत रेशम का उत्पादन मुख्यतया कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू व कश्मीर तथा पश्चिम बंगाल में किया जाता है जबकि गैर शहतूत रेशम का उत्पादन झारखण्ड, छतीसगढ़, उड़ीसा तथा उत्तरी-पूर्वी राज्यों में होता है। मूंगा रेशम का उत्पादन मुख्यतः असम में होता है।

5. पोलियो की दवा (Vaccine) का आविष्कारक था:

Correct Answer: (1) जोनास साल्क
Solution:पोलियो टीका की खोज जोनास साल्क ने किया था। वहीं एल्बर्ट सेबीन ने 1957 में मुख से लेने वाली पोलियो ड्रॉप की खोज की थी।

6. खाने वाला नमक है:

Correct Answer: (1) सोडियम क्लोराइड
Solution:खाने वाला नमक का रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड है। इसका उपयोग अचार के परिरक्षण में, माँस एवं मछली के संक्षारण में, अनेक रासयनिक यौगिकों के निर्माण आदि में होता है।

7. निम्न कॉलमों को सुमेलित कीजिए:

III
A. ऐसीटिक एसिड (i) दूध
B. टैनिक एसिड(ii) प्रोटीन
C. एमिनो एसिड(iii) चाय
D. लैक्टिक एसिड(iv) सिरका

 

 

Correct Answer: C (ii)
Solution:सही मिलान:

ऐसीटिक एसिड – सिरका

टैनिक एसिड – चाय

एमिनो एसिड – प्रोटीन

लैक्टिक एसिड – दूध

8. संहति और ऊर्जा के बीच किसने संबंध स्थापित किया था?

Correct Answer: (2) आइंस्टीन
Solution:अल्बर्ट आइंस्टीन एक विश्व प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिकविद् थे जो सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान ऊर्जा समीकरण E= mc² के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सैद्धांतिक भौतिक खासकर प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन की खोज के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

9. 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' किसे कहा जाता है?

Correct Answer: (2) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
Solution:मिसाइल मैन ऑफ इण्डिया डॉ. एपी. जे. अब्दुल कलाम को कहा जाता है। इन्हें जनता के राष्ट्रपति के नाम से भी जाना जाता है। वे भारतीय गणतंत्र के ग्याहरवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। 1997 में इन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

10. भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पहले अध्यक्ष कौन थे?

Correct Answer: (3) डॉ. एच.जे. भाभा
Solution:वर्तमान में भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष कमलेश नीलकंठ व्यास है। वही इस आयोग के प्रथम अध्यक्ष डॉ. एच.जे. भाभा थे।