हरियाणा पुलिस परीक्षा (महिला) PART 2

Total Questions: 30

11. राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (4) पुणे
Solution:राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला पुणे में स्थित है।

12. बीसीजी का टीका किस रोग की रोकथाम के लिए लिया जाता है?

Correct Answer: (4) तपेदिक (यक्ष)
Solution:तपेदिक या राजयक्ष्मा (Tuberc- ulosis) रोग की रोकथाम के लिए बीसीजी का टीका लेना चाहिए। इस रोग के उपचार के लिए स्ट्रेप्टोमाइसिन का इन्जेक्शन दिया जाता है और पी.ए.सी. तथा आइसोनियाजाइड मुँह से ली जाती है। विलिसन इस रोग की नवीनतम दवा है।

13. हंसी उत्पन्न करने वाली गैस कौन सी है?

Correct Answer: (2) नाइट्रस ऑक्साइड
Solution:नाइट्स ऑक्साइड (N₂O): इस गैस को अल्प मात्रा में सूंघने पर हँसी उत्पन्न होती है, अतः इसे हँसी उत्पन्न करने वाली गैस या (laughing gas) कहते हैं। इस गैस की खोज प्रोस्टले ने की थी। यह मिट्टी में उपस्थित चूना या अन्य क्षारीय पदार्थों से संयोग कर नाइट्राइट एवं नाइट्रेट बनाते हैं जिसे पौधे ग्रहण करते हैं।

14. सार्वभौमिक रक्त दाता रक्त समूह कौन सा है?

Correct Answer: (3) O
Solution:रक्त वर्ण के दानकर्ता को सार्व भौमिक दानकर्ता कहते हैं, क्योंकि इसमें कोई एण्टिजन नहीं होता है और इसका आधान किसी भी प्राप्तकर्ता में किया जा सकता है। रक्त समूह AB को सार्वभौमिक प्राप्तकर्ता कहते हैं, क्योंकि इसमें कोई एण्टीबॉडी नहीं होता है और इस रक्त वर्ग वाले प्राप्तकर्ता के शरीर में किसी भी वर्ग के रक्त का आधान किया जा सकता है।

15. पनडुब्बी के अंदर से समुद्र की सतह या भूमि का दृश्य देखने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?

Correct Answer: (1) पेरिसकोप
Solution:पेरिसकोप एक प्रकाशीय यंत्र है जिसके द्वारा प्रेक्षक छिपा रह कर भी अपने चारों ओर के वातावरण को देख सकता है। इसका उपयोग पनडुब्बी, युद्धपोत, क्रूजर, युद्धक्षेत्र में छिपे सैनिकों द्वारा एवं तोपखानों के तोपची अफसर द्वारा लक्ष्य को देखने और शत्रु की गतिविधि का ज्ञान करने के लिए होता है।

16. टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगिज के साथ मिलकर कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। मार्टिना हिंगिज किस देश से संबंधित हैं?

Correct Answer: (1) स्विट्जरलैंड
Solution:मार्टिना हिंगिज स्विट्‌जरलैंड की टेनिस खिलाड़ी हैं।

17. श्रीनिवास रामानुजन की जन्म शताब्दी 'राष्ट्रीय गणित दिवस' के रूप में किस दिन मनाई गई?

Correct Answer: (3) 22 दिसंबर
Solution:प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर के दिन भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन (श्री निवास रामानुजन) के जन्म दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है।

18. जनवरी 2016 में 20वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेज़बानी किस राज्य ने की?

Correct Answer: (4) छत्तीसगढ़
Solution:जनवरी 2016 में 20वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हुआ था। वही जनवरी 2018 में 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में हुआ।

19. दिसम्बर 2015 में नई दिल्ली में आरंभिक प्रो रेसलिंग लीग टाइटल किसने जीता?

Correct Answer: (1) मुंबई गरुड़
Solution:पहले प्रो. रेसलिंग टाइटल 2015 का खिताब मुंबई गरुड़ ने जीता था जबकि तीसरे प्रो. रेसलिंग 2018 का खिताब पंजाब रॉयल्स ने जीता है।

20. जनवरी 2016 में किस बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनी ने अपने डायबिटीज जागरूकता अभियान में सचिन तेंदुलकर को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया?

Correct Answer: (2) फाइजर
Solution:बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनी फाइजर ने अपने डायबिटीज जागरूकता अभियान में सचिन तेंदुलकर को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है।