हरियाणा पुलिस परीक्षा (महिला) PART 2

Total Questions: 30

21. किस मुगल सम्राट ने पहली बार अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने और कारखाना स्थापित करने की अनुमति दी थी?

Correct Answer: (2) जहाँगीर
Solution:6 फरवरी, 1613 ई. को जारी एक शाही, फरमान (जहांगीर की ओर से) द्वारा अंग्रेजों को सूरत में व्यापारिक कोठी स्थापित करने तथा मुगल राजदरबार में एक एलची रखने की अनुमति प्राप्त हो गई। टॉमस एल्डवर्थ के अधीन सूरत में एक व्यापारिक कोठी की स्थापना हुई।

22. पृथ्वी की अपनी काल्पनिक धुरी पर एक बार की घूर्णन अवधि कितनी है?

Correct Answer: (3) 23 घंटा 56 मिनट 4 सेकेंड
Solution:पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व 1610 किमी. प्रति घंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकण्ड में एक पूरा चक्कर लगाती है। पृथ्वी की इस गति को घूर्णन या दैनिक गति कहते हैं। इस गति से दिन-रात होते हैं।

23. वित्त आयोग अपनी सिफारिशें किसको सौंपता है?

Correct Answer: (4) राष्ट्रपति
Solution:संविधान के अनुच्छेद 280 में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान किया गया है। इसके गठन का अधिकार राष्ट्रपति को है। वित्त आयोग में राष्ट्रपति द्वारा एक अध्यक्ष एवं चार अन्य सदस्य नियुक्त किए जाते हैं। यह आयोग अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपता है।

24. लाल मिट्टी सामान्यतया निम्नलिखित में से किन राज्यों में पाई जाती है?

Correct Answer: (4) तमिलनाडु एवं आन्ध्र प्रदेश
Solution:लाल मिट्टी (Red soil): इसका निर्माण जलवायविक परिवर्तनों के परिणामस्वरूप रवेदार एवं कायान्तरित शैलों के विघटन एवं वियोजन से होता है। इस मिट्टी में सिलिका एवं आयरन की बहुलता होती है। इसका रंग लाल लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण होता है। यह अम्लीय प्रकृति की मिट्टी होती है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं हघूमस की कमी होती है। भारत में यह मिट्टी आंध्र प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग, छोटानागपुर के पठारी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के उत्तरी-पश्चिमी जिलों, मेघालय की गारो, खासी एवं जयन्तिया के पहाड़ी क्षेत्रों. नागालैंड, राजस्थान में अरावली के पूर्वी क्षेत्र, महाराष्ट्र, तमिलनाडु एवं कर्नाटक के कुछ भागों में पाई जाती है।

25. रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया कब राज्य स्वामित्व का संस्थान बना?

Correct Answer: (4) 1949
Solution:रिजर्व बैंक की स्थापना। अप्रैल, 1935 को 5 करोड़ अधिकृत पूँजी से हुई तथा । जनवरी, 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। इसका मुख्यालय मुम्बई में है। भारत में मौद्रिक एवं साख नौति रिजर्व बैंक द्वारा ही बनाई जाती है और लागू की जाती है।

26. भारत का संविधान तैयार करने के लिए गठित संविधान निर्मात्री सभा का अध्यक्ष कौन था?

Correct Answer: (3) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Solution:9 दिसंबर, 1946 ई. को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई। सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। ।। दिसंबर, 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

27. सुंदर पिचाई का नाम किस कंपनी से संबद्ध है?

Correct Answer: (2) गूगल
Solution:सुंदर पिचाई का नाम गूगल कंपनी से संबद्ध है।

28. . 'पंत सम्राट' प्रजाति है

Correct Answer: (1) टमाटर की
Solution:पंत सम्राट, अप-टू-डेट, कुफरी अलंकार, कुफरी बहार, कुफरी चन्द्रमुखी, कुफरी बादशाह आदि आलू की महत्त्वपूर्ण किसमें है। झुलसा आलू की फसल का प्रमुख रोग है। अंगेती अंगमारी तथा पछेती अंगमारी आलू के मुख्य कवक जनित रोग है।

29. मिस वर्ल्ड 2015 सुश्री मीरिया लैलागुना रोयो किस देश की हैं?

Correct Answer: (1) स्पेन
Solution:वर्ष 2015 के विश्व सुन्दरी का खिताब स्पेन को माइरिया लालगुनों ने जीता था जबकि वर्ष 2017 का यह खिताब भारतीय (हरियाणा राज्य) सुन्दरी मानुषी छिल्लर ने जीता। वर्ष 2019 में विश्व सुंदरी का खिताब जमैका की टोनी अन सिंह को प्राप्त हुआ।

30. एकेडमी अवॉर्ड 2016 (ऑस्कर) में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला?

Correct Answer: (3) स्पॉटलाइट
Solution:स्पॉटलाइट को वर्ष 2016 के ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया था। ऑस्कर अवार्ड प्रत्येक वर्ष मार्च में दिया जाता है। वर्ष 2019 में ऑस्कर पुरस्कार 'ग्रीनबुक' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म की कैटेगरी में दिया गया। अकेडमी अवार्ड (ऑस्कर) 2020 की सर्वश्रेष्ठ सिनेमा पैरासाइट है।