हरियाणा पुलिस परीक्षा ( 07.08.2021 ) प्रथम पाली

Total Questions: 100

91. हरियाणा का कौन सा प्रसिद्ध लोक नृत्य पुरुषों और महलाओं दोनों द्वारा किया जाता है?

Correct Answer: (4) फाग नृत्य
Solution:फाग या फाल्गुन नृत्य हरियाणा का कृषि लोक कला है जो फरवरी-मार्च के महीनों में किया जाता है।
• यह रंगीन पारंपरिक कपड़े पहने महिलाओं द्वारा किया जाता है और पुरुष अपनी रंगीन पगड़ी प्रदर्शित करते हैं।

92. चंडीगढ़ के उच्च न्यायालय भवन का डिजाइन किसने तैयार किया था?

Correct Answer: (2) ले कॉर्बुसियर
Solution:पंजाब और हरियाणा का उच्च न्यायालय पंजाब, हरियाणा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए एक सार्वजनिक संस्था है।
• शिवालिक श्रेणी की तलहटी में स्थित, इस राजधानी नगर चंडीगढ़ को प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ले कॉर्बुसियर द्वारा डिजाइन किया गया था।

93. हरियाणा को कितने भागों में बांटा गया है?

Correct Answer: (2) 6
Solution:हरियाणा में छः प्रशासनिक प्रभाग हैं- अंबाला, रोहतक, गुड़गाँव, हिसार, करनाल और फरीदाबाद।

94. इब्राहिम सूरी का मकबरा कहाँ स्थत है?

Correct Answer: (1) नारनौल
Solution:इब्राहिम शाह सूरी का मकबरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में स्थित है।
• इसका निर्माण शेर शाह सूरी (1540- 45 ईस्वी) के निर्देश पर उनके दादा इब्राहिम खान सूर की कब्र पर किया गया था, जिनकी मृत्यु 1518 ईस्वी में नारनौल में हुई थी।
• यह मकबरा एक ऊंचे वर्गाकार चबूतरे पर स्थित है।

95. हिरण पार्क हरियाणा के निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

Correct Answer: (1) महम
Solution:डियर पार्क हरियाणा के महम में स्थित है।
• महम हरियाणा के रोहतक जिले का एक छोटा सा शहर है।

96. नीचे दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द ज्ञात कीजिए।

स्पर्श : महसूस करना :: अभिवादन : ?

Correct Answer: (2) स्वीकार करना
Solution:स्पर्श को महसूस किया जाता है। उसी प्रकार, अभिवादन को स्वीकार किया जाता है।

97. राजीव अतुल का भाई है, सोनिया सुनील की बहन है, अतुल सोनिया का पुत्र है, तो यह बताइए कि राजीव का सोनिया से क्या संबंध है?

Correct Answer: (2) पुत्र
Solution:राजीव भाई है अतुल का। अतुल पुत्र है सोनिया का। अतः, राजीव पुत्र है सोनिया का।

98. यदि '-' का अर्थ है भाग, '+' का अर्थ है घटाना, '÷' का अर्थ है गुणा, '×' का अर्थ है जोड़ना, तो निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण सही है?

Correct Answer: (2) 70 - 2 + 4 ÷ 5 × 6 = 21
Solution:70 - 2 + 4 ÷ 5 × 6

⇒ 70 ÷ 2 - 4 × 5 + 6

⇒ 35 - 20 + 6

⇒ 41 - 20 = 21

99. निम्नलिखित में से संख्याओं के उस जोड़े को ढूंढ़िए जो सामान्य गुण के अभाव में समूह (ग्रुप) से संबंधित नहीं है

Correct Answer: (2) 60-12
Solution:

40/5 = 8; 32/4 = 8; 88/11 = 8

परंतु,

60/12 = 5

100. एक आदमी अपने कार्यालय से चला और 5 किलोमीटर पूर्व की ओर गया। फिर वह बाएँ घूमा और 3 किलोमीटर चला। फिर वह दोबारा बाएँ घूमा और 5 किलोमीटर चला। वह आरंभिक बिंदु से कितनी दूर है?

Correct Answer: (1) 3 कि.मी.
Solution: