हरियाणा पुलिस परीक्षा ( 07.08.2021 ) प्रथम पाली

Total Questions: 100

11. निम्नलिखत श्रेणी में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए।

1, 1, 6, 6, 11, 11, 16, ?, ?

Correct Answer: (2) 16, 21
Solution:

12. यदि पुलिस को शिक्षक कहा जाए, शिक्षक को राजनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ को डॉक्टर, डॉक्टर को वकील तथा वकील को सर्जन कहा जाए, तो अपराधियों को कौन पकड़ेगा?

Correct Answer: (1) शिक्षक
Solution:अपराधियों को पुलिस पकड़ती है। परंतु यहाँ पुलिस को शिक्षक कहा गया है।

13. दो वक्तव्यों के आगे दो निष्कर्ष I तथा II दिए गए हैं। आप सामान्य ज्ञात तथ्यों में अंतर होने पर भी दोनों वक्तव्यों को सत्य समझें। आप तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निश्चित रूप से दिए गए वक्तव्यों में से लिया गया है।

कथन :

कुछ भारतीय शिक्षित हैं।

शिक्षित व्यक्ति छोटे परिवार को पसंद करते हैं।

निष्कर्षः

I. सभी छोटे परिवार शिक्षित हैं।

II. कुछ भारतीय छोटे परिवार को पसंद करते हैं

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
Solution:पहला कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I - प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I - प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ भारतीय छोटे परिवार को पंसद करते हैं।"

यह निष्कर्ष II है।

14. 16 लड़कों की एक पंक्ति में जब प्रकाश को बायीं ओर दो स्थान स्थानांतरित (खिसकाया) किया गया, तो वह बाएँ सिरे से सातवाँ हो गया। पंक्ति के दायीं ओर से उसकी पूर्व स्थिति (प्रारंभिक स्थान) क्या थी?

Correct Answer: (2) 8 वाँ
Solution:

बायीं ओर दो स्थान स्थानान्तरित करने के बाद दायीं ओर से प्रकाश का स्थान

= 16 - 7 + 1

= 10वाँ

अतः, दायीं ओर से उसकी पूर्व स्थिति

= 10 - 2 = 8 वाँ

15. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए :

Correct Answer: (3) 216
Solution:

5 * 5 * 5 = 125
अतः,

? = 6 * 6 * 6 = 216

16. हरियाणा की किस बेटी ने 3 एमएम की वोट बनाने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?

Correct Answer: (4) साक्षी गर्ग
Solution:बहादुरगढ़ की साक्षी गर्ग के नाम मात्र 3 एमएम की नाव बनाने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है।
• वह सांझी पेंटिंग की मास्टर आर्टिस्ट हैं। बहु प्रतिभावान साक्षी अब तंजौर पेंटिंग पर भी काम कर रही हैं। तंजौर पेंटिंग को सोने से मढ़वाया गया है।

17. हरियाणा पुलिस के कितने जवानों को जनवरी 2020 में केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है?

Correct Answer: (2) 2
Solution:हरियाणा के तीन पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2020 के लिए 'अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक' के लिए चुना गया है।
• कैथल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशांक कुमार सावन और उप-निरीक्षक अनिल कुमार और रीता रानी 2020 में देश से चुने गए 121 पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं।

18. हरियाणा में इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म पोर्टल किस विभाग के द्वारा आरंभ किया गया है?

Correct Answer: (4) स्वास्थ्य विभाग
Solution:डिजिटल निगरानी क्षमताओं में सुधार के उद्देश्य से, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरियाणा में एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (IHIP) लॉन्च किया गया था।
• यह पहले की 18 बीमारियों की तुलना में 33 रोगों की निगरानी के अलावा डिजिटल मोड में निकट वास्तविक समय के डेटा की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। इसके अंतर्गत रियम टाइम डेटा उपलब्ध कराया जायेगा।

19. सन् 2021 में हरियाणा में किसानों को दी जाने वाली बिजली सप्लाई में कितने घंटे की वृद्धि की गई है?

Correct Answer: (2) 2 घंटे
Solution:हरियाणा सरकार मानसून में देरी के कारण धान की बुवाई के लिए किसानों को दो घंटे की अतिरिक्त बिजली आपूर्ति करेगी।
• किसानों को अब आठ घंटे की जगह 10 घंटे बिजली मिलेगी।
• इससे किसानों को फसल में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

20. सन् 2019 में हरियाणा की 'महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा' ने किस जिले में 'वन स्टॉप सेंटर सखी' का उद्घाटन किया?

Correct Answer: (2) कैथल
Solution:2020 में हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कैथल में 'वन स्टॉप सेंटर सखी' का उद्घाटन किया।