हरियाणा पुलिस परीक्षा ( 07.08.2021 ) प्रथम पाली

Total Questions: 100

81. चार साल पहले A और B की आयु का अनुपात 2 : 3 था और चाल साल बाद यह 5 : 7 हो जाता हो, तब उनकी वर्तमान आयु ज्ञात करें?

Correct Answer: (4) 36 वर्ष और 52 वर्ष
Solution:माना चार वर्ष पहले

A की आयु = 2x

B की आयु = 3x

प्रश्नानुसार,

(2x + 4 + 4)/(3x + 4 + 4) = 5/7

⇒ (2x + 8)/(3x + 8) = 5/7

⇒ 14x + 56 = 15x + 40

⇒ 15x - 14x = 56 - 40

⇒ x = 16

A की वर्तमान आयु = 2x + 4

= 2 × 16 + 4 =36 वर्ष

B की वर्तमान आयु = 3x + 4

= 3 × 16 + 4 = 52 वर्ष

82. 5 पुरुष एक काम को 6 दिनों में कर सकते हैं, जबकि 10 महिलाएँ उसी काम को 5 दिनों में कर सकती हैं। 5 महिलाएं और 3 पुरुष उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे?

Correct Answer: (2) 5 दिन
Solution:5 पुरुष × 6 = 10 महिलाएँ × 5

⇒ 6 पुरुष = 10 महिलाएँ

3 पुरुष = 10/6 × 3 = 5 महिलाएँ

3 पुरुष + 5 महिलाएँ = (5 + 5) महिलाएँ

= 10 महिलाएँ

M1D1 = M2D2

⇒ 10 × 5 = 10 × D2

⇒ D2 = (10 × 5) / 10 = 5 दिन

83. 100 मी. लंबी रेलगाड़ी 30 किमी./घंटा की चाल से चल रही है। प्लेट फार्म के निकट खड़े एक व्यक्ति को पार करने में लगा समय (संकंड में) ज्ञात कीजिए ?

Correct Answer: (3) 12 सेकंड
Solution:रेलगाड़ी की चाल = 30 किमी/घंटा

= 30 × 5/18 मी./से.

अभीष्ट समय = रेलगाड़ी की लम्बाई / रेलगाड़ी का चाल

= (100 × 18)/0.15 = 12 सेकेंड

84. A तथा B की औसत मासिक आय रु. 14000, B तथा C की औसत मासिक आय रु. 15600 एवं C तथा A की औसत मासिक आय रु.14400 है। C की मासिक आय ज्ञात करें?

Correct Answer: (1) रु. 16000
Solution:(A + B + C) की कुल मासिक आय

= (14000 × 2 + 15600 × 2 + 14400 × 2) / 2

= (28000 + 31200 + 288000) / 2

= 88000 / 2 = 44000 रुपये

(A + B) की कुल मासिक आय = 2 × 14000 = 28000 रुपये

C की मासिक आय = 44000 - 28000 = 16000 रुपये

85. शंक्वाकार पात्र की ऊँचाई 60 से.मी. तथा उसके आधार का व्यास 64 से.मी. है। उसके तिर्यक पृष्ठ को रु. 35 प्रति मी की दर से रंगने का खर्च ज्ञात करें?

Correct Answer: (4) लगभग रु. 23.94
Solution:

h = 60 सेमी.

r = 64/2 = 32 सेमी.

l = √(h² + r²)

= √(60)² + (32)²

= √3600 + 1024

= √4624 = 68 सेमी.

तिर्यक पृष्ठ का क्षेत्रफल = πrl

= (22/7) × (32/100) × (68/100) वर्ग मीटर

रंगने का खर्च

= (22/7) × (32/100) × (68/100) × 35

= 23.936 रुपये

≈ 23.94 रुपये

86. यूरिया संयंत्र हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

Correct Answer: (4) पानीपत
Solution:नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के पास पाँच गैस आधारित अमोनिया यूरिया संयंत्र हैं, जैसे हरियाणा में पंजाब पानीपत में नंगल और बठिंडा, और दो मध्य प्रदेश के विजयपुर में हैं।
• नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड पानीपत भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व वाला उपक्रम है और इसे 23 अगस्त, 1974 को स्थापित किया गया था।

87. एनएच-71ए हरियाणा के किन दो शहरों को जोड़ता है।

Correct Answer: (3) रोहतक - पानीपत
Solution:NH-71A रोहतक को पानीपत से जोड़ता है।

88. नाहर वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

Correct Answer: (1) रेवाड़ी
Solution:नाहर वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित है।
• यह अभयारण्य 522 एकड़ के क्षेत्र में फैला है। यह क्षेत्र दुजाना के नवाब की पुरानी चरागाह भूमि है। इस छोटे से क्षेत्र को तीन भागों में बांटा गया है।
• कोसली-कनीना सड़क 424 एकड़ के क्षेत्र दो भागों 331 एकड़ और 93 एकड़ के दो भागों में विभाजित करती है। 98 एकड़ का एक और खंड इस क्षेत्र के उत्तर में स्थित है। 1987 में अभयारण्य के रूप में घोषित होने से पहले क्षेत्र को आरक्षित वन के रूप में प्रबंधित किया गया था।

89. हरियाणा राज्य के पहले राज्यपाल कौन थे?

Correct Answer: (1) धर्म वीर
Solution:हरियाणा के पहले राज्यपाल धर्म वीर थे।
• वह एक भारतीय राजनेता थे जिन्होंने पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उन्होंने भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के रूप में भी कार्य किया।
अशीम कुमार घोष ने जुलाई 2025 में हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

90. 2021 तक क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में हरियाणा का स्थान कौन सा हैं?

Correct Answer: (2) 20वां
Solution:हरियाणा राज्य 1 नवम्बर, 1966 को बनाया गया था। यह पहले भारत में पंजाब राज्य का हिस्सा था। इसका क्षेत्रफल देश के 1.3 प्रतिशत (क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में 20वाँ) है।
• यह भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है और उत्तर में हिमाचल प्रदेश राज्य, दक्षिण में राजस्थान और पूर्व में दिल्ली और उत्तर प्रदेश, पश्चिम में पंजाब और उत्तर-पश्चिम में उत्तराखंड से घिरा हुआ है।