हरियाणा पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2021

Total Questions: 100

91. 2011 की जनगणना के अनुसार पंचकुला जिले की जनसंख्या कितनी थी?

Correct Answer: (1) 5.61 लाख
Solution:2011 में, पंचकुला की जनसंख्या 561,293 थी जिसमें पुरुष एवं महिला क्रमश: 299,679 एवं 261,614 थे।
• 2011 के लिए पंचकुला जिले का घनत्व 625 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

92. दिये गये पासे के चित्रों में से कौन-सा सही उत्तर है?

प्रश्न आकृति :

उत्तर आकृतियाँ :

Correct Answer: (3)
Solution:दी गई आकृति को पासा के रूप में मोड़ने परः

• संख्या 4 के आसन्न सतह पर संख्या 2 नहीं हो सकती है। अतः, विकल्प (1) में दिया गया पासा नहीं बनाया जा सकता है।
• संख्या 5 के आसन्न सतह पर संख्या 6 नहीं हो सकती है। अतः, विकल्पों (2) और (4) में दिए गए पासे नहीं बनाए जा सकते हैं।

93. रानी रामपाल का सम्बन्ध ....... खेल से है।

Correct Answer: (3) हॉकी
Solution:रानी रामपाल एकं भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं।
• 2020 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।
• उनकी कप्तानी में भारत ओलंपिक में महिला हॉकी को शामिल करने के बाद भारत के इतिहास में पहली बार 2020 टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुँचा।

94. नीचे दिए गए विकल्पों में से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

198, 194, 185, 169 ?

Correct Answer: (3) 144
Solution:

198 - (2)² = 194

194 - (3)² = 185

185 - (4)² = 169

169 - (5)² = 144

95. नीचे दिए गए विकल्पों में से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

DKM, FJP, HIS, JHV, ?

Correct Answer: (1) LGY
Solution:

96. 2011 की जनगणना के अनुसार यमुनानगर जिले की जनसंख्या की घनत्व है

Correct Answer: (3) 687 प्रति वर्ग किमी.
Solution:2011 में, यमुनानगर की जनसंख्या 1,214,205 थी, जिसमें पुरुष एवं महिला क्रमशः 646,718 एवं 567,487 थे। जिले में जनसंख्या का घनत्व 687 है।

97. 10 संख्याओं का औसत 40.2 है। बाद में यह पाया गया कि दो संख्याओं को गलत ढंग से जोड़ा गया है। पहला वास्तविक संख्या से 18 अधिक है और दूसरा 31 के स्थान पर गलती से 13 जोड़ा गया है। सही औसत ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (2) 40.2
Solution:

प्रश्नानुसार,

सही औसत

= (10 * 40.2 - 18 + 31 - 13) / 10

= 10 * 40.2 - 18 + 18

= (10 * 40.2) / 10 = 40.2

98. विटामिन C का स्रोत है

Correct Answer: (2) ऐस्कॉर्बिक अम्ल
Solution:विटामिन C, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है, पानी में घुलनशील एक विटामिन है, जिसका अर्थ है कि इसे शरीर में संग्रहीत नहीं किया जा सकता है।
• खट्टे फल, आँवला, टमाटर, अंगूर, नींबू आदि विटामिन C के प्रमुख योगदानकर्ता हैं।
• इसकी कमी से स्कर्वी रोग होता है।

99. यदि एक घड़ी सात बजने में सात सेकंड लेती है, तो वह दस बजने में कितना समय लेगी?

Correct Answer: (3) 10 1/2 सेकंड
Solution:

प्रश्नानुसार,

7 बजने में 7 सेकंड लगता है।

1 बजने में 7/6 सेकंड

10 बजने में 7/6 * 9 सेकंड

(7 * 3) / 2 = 10 1/2 सेकंड

100. 2011 की जनगणना के अनुसार करनाल जिले की साक्षरता का प्रतिशत था

Correct Answer: (3) 74.73
Solution:करनाल में प्रत्येक 1,000 पुरुषों पर 996 महिलाओं का लिंगानुपात है, एवं साक्षरता दर 74.73% है।
• 2001 से 2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 18.22% थी।