हरियाणा पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2021

Total Questions: 100

31. दी गयी गए आकृति में से लुप्त अंक ज्ञात करें :

Correct Answer: (2) 9
Solution:W - T ⇒ 23 - 20 = 3

S - D ⇒ 19 - 4 = 15

T - J ⇒ 20 - 10 = 10

P - G ⇒ 16 - 7 = [9]

32. हरियाणा राज्य का देशांतरीय विस्तार है

Correct Answer: (1) 74°28' पूर्वी देशांतर से 77°36' पूर्वी देशांतर के मध्य
Solution:हरियाणा उत्तर पश्चिम भारत में 27 डिग्री 37' से 30 डिग्री 35' अक्षांश के मध्य, एवं 74 डिग्री 28' से 77 डिग्री 36' देशांतर के मध्य समुद्र तल से 700-3600 फीट के बीच की ऊँचाई पर स्थित है।
• हरियाणा 211.45 लाख की आबादी के साथ 44,212 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में विस्तृत क्षेत्र है।

33. निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए :

5 : 124 :: 7 : ?

Correct Answer: (3) 342
Solution:5 * 5 * 5 - 1

⇒ 125 - 1 = 124

उसी प्रकार,

7 * 7 * 7 - 1

⇒ 343 - 1 = 342

34. (D + 11) किमी. ऊर्ध्वप्रवाह को तय करने में (D - 3) किमी. अनुप्रवाह को तय करने में लगे समय से तीन गुना समय लगता है। यदि ऊर्ध्वप्रवाह से अनुप्रवाह की ओर नाव की गतियों का अनुपात 3:7 है और (D + 18) किमी. अनुप्रवाह को तय करने में 2.5 घंटे का समय लगता है, तो धारा की गति क्या होगी?

Correct Answer: (3) 8 किमी./घंटा
Solution:

माना नाव की गति = x किमी/घंटा

धारा की गति = y किमी/घंटा

उर्ध्वप्रवाह गति = (x - y)

अनुप्रवाह गति = (x + y)

प्रश्नानुसार,

x - y / x + y = 3 / 7

x + y + x - y / x + y - x + y = 7 + 3 / 7 - 3

⇒ x / y = 10 / 4 = x / y = 5 / 2

(D + 11) / (x - y) = (D - 3) / (x + y) * 3

⇒ (D + 11) / (D - 3) = (x - y / x + y) * 3

⇒ (D + 11) / (D - 3) = 3 / 7 * 3

⇒ (D + 11) / (D - 3) = 9 / 7

⇒ 7D + 77 = 9D - 27

⇒ 9D - 7D = 77 + 27

⇒ 2D = 104

⇒ D = 104/2 = 52 किमी.

(D + 18) / (x + y) = 2.5

⇒ (52 + 18) / 2.5 = x + y

⇒ x + y = (70 * 10) / 25

⇒ x + y = 28

⇒ 5y / 2 + y = 28

⇒ 5y + 2y = 28 * 2

⇒ 7y = 28 * 2

⇒ y = 28 * 2 / 7

∴ धारा की गति = 8 किमी/घंटा

35. निम्नलिखित में से किस स्थान पर फूड पार्क स्थापित नहीं किया जा रहा है?

Correct Answer: (1) नरवाना (जींद)
Solution:सोनीपत में राय एवं अंबाला जिले के साहा में हरियाणा सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे दो फूड पार्क उद्योग जगत के बड़े लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
• हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) ने बरही (जिला सोनीपत) में अपना तीसरा मेगा फूड पार्क विकसित किया, है जो रणनीतिक रूप से दिल्ली अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

36. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे

Correct Answer: (2) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Solution:संविधान का निर्माण भारत की संविध ान सभा द्वारा किया गया था, जिसे भारत के लोगों द्वारा चुने गए प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा स्थापित किया गया था।
• डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा संविधान सभा के पहले अध्यक्ष थे।
• बाद में, डॉ० राजेंद्र प्रसाद इसके अध्यक्ष चुने गए।

37. इनमें से किन्हें 'स्वर सम्राट' की उपाधि प्राप्त हुई है?

Correct Answer: (3) पण्डित जसराज
Solution:पंडित जसराज मेवातीघराने के एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे।
• उन्हें वोकल सम्राट या सूर सम्राट की उपाधि दी गई थी।
• वह पद्म श्री (1975), पद्म भूषण (1990) एवं पद्म विभूषण (2000) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों के प्राप्नकता थे।

38. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित सूचनाओं को पढ़ें :

I. P * Q का अर्थ है Q, P की माता है।

II. P + Q का अर्थ है P, Q का भाई है।

III. P - Q का अर्थ है P. Q की बहन है।

IV. P / Q का अर्थ है Q, P का पिता है।

निम्नलिखित में से किसका निश्चित अर्थ है कि X, D का पोता है?.

Correct Answer: (3) निर्धारित नहीं कर सकते
Solution:विकल्प (1)

A + X : A भाई है X का।

X * H: H माता है X की।

H ÷ D : D पिता है H का।

H माता है X और A की।

X का लिंग ज्ञात नहीं है।

विकल्प (2)

A - X : A बहन है X की।

X * H: H माता है X की।

H ÷ D : D पिता है H का।

X का लिंग ज्ञात नहीं है।

39. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित सूचनाओं को पढ़ें :

I. P * Q का अर्थ है Q, P की माता है।

II. P + Q का अर्थ है P, Q का भाई है।

III. P - Q का अर्थ है P. Q की बहन है।

IV. P / Q का अर्थ है Q, P का पिता है।

उपरोक्त प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अनावश्यक है?

Correct Answer: (3) केवल III
Solution:पूर्ववर्ती प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन III आवश्यक नहीं है।

कथन X + A * H ÷ D द्वारा यह निर्धारित किया जा सकता है कि X पोता/नाती है D का।

40. एक व्यापारी एक कलाई घड़ी को 450 रुपए में खरीदकर इसके सूची मूल्य को इस प्रकार से निश्चित करता है कि 10% की छूट देने के बाद वह 20% का लाभ कमाता है। उस कलाई घड़ी का सूची मूल्य है :

Correct Answer: (4) 600 रुपए
Solution:

माना कलाई घड़ी का सूची मूल्य = x रुपये

प्रश्नानुसार,

x का (100 - 10)% = 450 का 120%

⇒ x का 90% = 450 का 120%

⇒ x * 90 / 100 = 450 * 120 / 100

⇒ x = 450 * 120 / 90 = 600 रुपये