हरियाणा फील्ड इंस्पेक्टर (स्टोर) परीक्षा 2017 (द्वितीय पाली)Total Questions: 1001. एक आयत की लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः 8 सेमी. और 6 सेमी. है। उसके विकर्ण की लम्बाई पता कीजिए।(1) 12 सेमी.(2) 11 सेमी.(3) 10 सेमी.(4) 9 सेमी.Correct Answer: (3) 10 सेमी.Solution:आयत की लंबाई = 8 सेमी.चौड़ाई = 8 सेमी.आयत का विकर्ण = √(ल.² + चौ.²)= √(8² + 6²)= √(64 + 36) = √100 = 10आयत की विकर्ण = 102. D यह A की बेटी है। B यह D के बहन के पिता की पत्नी है। A का B से क्या नाता है?(1) बेटा(2) पोता(3) पति(4) जमाईCorrect Answer: (3) पतिSolution:उपर्युक्त संबंध के अनुसार A, B का पति है।3. यूपीएससी (UPSC) का विस्तृत रूप है(1) यूनाइटेड पब्लिक सर्विस कम्युनिटी(2) यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(3) यूनाइटेड पब्लिक सर्विस सेंटर(4) यूनियन पब्लिक सेक्युरिटी कमिशनCorrect Answer: (2) यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशनSolution:UPSC (Union Public Service Commission) संघ लोक सेवा आयोग4. पिंजोर में स्थित गार्डन का क्या नाम है?(1) यादवेन्द्र गार्डन(2) कर्ण लेक गार्डन(3) रोज गार्डन(4) सुल्तानपुरCorrect Answer: (1) यादवेन्द्र गार्डनSolution:यादवेंद्र गार्डन या पिंजौर गार्डन पिंजौर में स्थित है। यह 7वीं शताब्दी में औरंगजेब के शासन काल के दौरान बनवाया गया था। यादवेन्द्र गार्डन नाम पटियाला के महाराजा यादवेन्द्र सिंह को समर्पित है।5. जब एक किताब 60 रुपए में बेची जाती है, तब 10 का मुनाफा होता है। मुनाफे का प्रतिशत क्या है?(1) 20 प्रतिशत(2) 16.26 प्रतिशत(3) 12 प्रतिशत(4) 15 प्रतिशतCorrect Answer: (1) 20 प्रतिशतSolution:मुनाफा % = मुनाफा × 100 / क्रय मूल्यक्रय मूल्य = विक्रय मू. - मुनाफा= 60 - 10 = 50 रु.मुनाफा % = (10 × 100) / 50= 20%6. C यह A से ऊँचा है लेकिन D से नाटा है। E यह B से ऊँचा है लेकिन D से नाटा है। सबसे ऊँचा कौन है।(1) A(2) D(3) B(4) CCorrect Answer: (2) DSolution:7. अश्वघोष जो राजा _____ के दरबार में रहता था, उसने बुद्धचरित लिखी।(1) कनिष्क(2) बाबर(3) विक्रमादित्य(4) अशोकCorrect Answer: (1) कनिष्कSolution:अश्वघोष, बौद्ध महाकवि तथा दार्शनिक थे। बुद्धचरितम् इनकी प्रसिद्ध रचना है। चीनी अनुश्रुतियों तथा संस्कृत परंपरा के अनुसार महाकवि अश्वघोष सम्राट कनिष्क के राजगुरु एवं राजकवि थे।8. कुरूक्षेत्र जिले में चीनी मिल किस स्थान पर है?(1) शाहबाद(2) लाडवा(3) पेहवा(4) थानेसरCorrect Answer: (1) शाहबादSolution:एशिया की बड़ी चीनी मिलों में से एक कुरूक्षेत्र जिले में सहकारी क्षेत्र की शाहबाद चीनी मिल की स्थापना 1984-85 में की गई थी। शाहबाद सहकारी चीनी मिल को देश की सर्वश्रेष्ठ सहकारी चीनी मिल का अवॉर्ड मिला है। • यह शाहबाद-लाडवा मार्ग पर अवस्थित है।9. 80 / ? = ? / 20(1) 50(2) 40(3) 30(4) 20Correct Answer: (2) 40Solution:माना कि संख्या = x80/x = x/20x² = 1600x = 4010. राजू पश्चिम की ओर सीधे 25 मी. चलता है फिर वह दाहिनी ओर मुड़कर सीधे 20 मी. चलता है फिर दाहिनी ओर मुड़कर 50 मी. सीधे चलता है। फिर वह दाहिनी ओर घूमकर 20 मी. सीधे चलता है और फिर एक बार दायीं ओर घूमकर 20 मी. चलता है। आरंभिक बिन्दु से अब वह कितनी दूरी पर है?(1) 30 मी.(2) 10 मी.(3) 5 मी.(4) 15 मीCorrect Answer: (3) 5 मी.Solution:Submit Quiz12345678910Next »