हरियाणा फील्ड इंस्पेक्टर (स्टोर) परीक्षा 2017 (द्वितीय पाली)Total Questions: 10041. विकास सीधे पूर्व दिशा की ओर चलना आरंभ करता है। 75 मीटर चलने के बाद वह बायीं ओर मुड़कर सीधे 25 मीटर चलता है। फिर वह बायीं ओर मुड़कर सीधे 40 मीटर चलता है। फिर वह बायीं ओर मुड़कर 25 मीटर चलता है। अब वह आरंभिक बिन्दु से कितनी दूरी पर है?(1) 140 मी.(2) 50 मी.(3) 115 मी.(4) 35 मी.Correct Answer: (4) 35 मी.Solution:42. पानीपत की पहली लड़ाई इनकी फौजों के बीच हुई(1) अकबर और हेमु(2) अब्दाली और मराठा(3) हुमायूँ और शेर शाह सुरी(4) बाबर और इब्राहिम लोदीCorrect Answer: (4) बाबर और इब्राहिम लोदीSolution:पानीपत का प्रथम युद्ध उत्तरी भारत में लड़ा गया था, और इसने भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी। यह उन पहली लड़ाइयों में से एक थी जिसमें बारूद, आग्नेयास्त्रों और मैदानी तोपखानों को लड़ाई में शामिल किया गया था। 21 अप्रैल, 1526 को काबुल के तैमुरी शासक बाबर की सेना ने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की एक ज्यादा बड़ी सेना को युद्ध में परास्त किया।43. महाराजा अग्रसेन का संबंध किस नगर से है?(1) रोहतक(2) सिरसा(3) अग्रोहा(4) पेहवाCorrect Answer: (3) अग्रोहाSolution:महाराजा अग्रसेन एक पौराणिक समाजवाद के प्रवर्तक, युग पुरुष, राम राज्य के समर्थक एवं महादानी थे। वे अग्रोहा गणराज्य के महाराजा थे। अग्रोहा हिसार जिले में अवस्थित है।44. यदि X¹.⁵/288 = 6/X¹.⁵ है तो X का मूल्य है(1) 12(2) 18(3) 15(4) 13Correct Answer: (1) 12Solution:x^1.5 / 288 = 6 / x^1.5x^1.5 × x^1.5 = 288 × 6 x^3 = 288 × 6 x^3 = (12)^3 x = 1245. यदि x का मतलब '÷' है, '-' का मतलब '+' है और '+' का मतलब '×' है, तो 5 + 4 - 18 × 3 = ?(1) -34(2) 6(3) 14(4) 26Correct Answer: (4) 26Solution:दिया गया है,5 + 4 - 18 × 3 तब, 5 × 4 + 18 ÷ 3 20 + 6 = 2646. मराठों तथा अहमदशाह अब्दाली के बीच हरियाणा में कौन सा युद्ध लड़ा गया था?(1) पानीपत का दूसरा युद्ध(2) पानीपत का तीसरा युद्ध(3) पानीपत का पहला युद्ध(4) उपरोक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (2) पानीपत का तीसरा युद्धSolution:पानीपत का तृतीय युद्ध 14 जनवरी, 1761 ई. को अफगान आक्रमणकारी अहमदशाह अब्दाली और मुगल बादशाह शाहआलम द्वितीय के संरक्षक और सहायक मराठों के बीच लड़ा गया था। यह लड़ाई मराठा सेनापति सदाशिव राव भाऊ तथा अफगान सेनापति अब्दाली के मध्य लड़ी गई, जिसमें मराठों की निर्णायक हार हुई।47. किस राज्य में मदुमलाई जंगल मृग वन स्थित है(1) केरल(2) कर्नाटक(3) तमिलनाडु(4) आन्ध्र प्रदेशCorrect Answer: (3) तमिलनाडुSolution:दक्षिण भारत में अपनी तरह का पहला मदुमलाई जंगल मृग वन तमिलनाडु में स्थित है। 321 वर्ग किमी. में फैले इस अभयारण्य के पास ही बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान है। इन दोनों उद्यानों को मोयार नदी अलग करती है। मैसूर और ऊटी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग इस उद्यान से होकर गुजरता है।48. राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन अनुसन्धान संस्थान किस नगर में स्थित है?(1) पानीपत(2) यमुनानगर(3) करनाल(4) फरीदाबादCorrect Answer: (3) करनालSolution:राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन संस्थान (NDRI) करनाल (हरियाणा) में स्थित है। इसकी स्थापना 1955 में हुई थी।49. प्रत्येक शेयर का मुख मूल्य रु. 25 है उसे रु. 3 के प्रीमियम से बेचा जाता है। रु. 5,600 के निवेश से ऐसे कितने शेयर खरीदे जा सकते हैं?(1) 224(2) 1533.3(3) 240(4) 200Correct Answer: (4) 200Solution:शेयर का कुल मूल्य = 25 + 3 = 28 रुपए28 रुपए में 1 शेयर खरीदा जाता है।∴ 5600 रुपए में 5600 / 28 = 200 शेयर50. अजित का जन्म राजेश के जन्म से पाँच साल पहले हुआ, अनिश से राजेश तीन वर्ष छोटा है। यदि अजित की वर्तमान उमर 17 वर्ष है तो अनिश की उमर क्या है?(1) 12 साल(2) 15 साल(3) 19 साल(4) 8 सालCorrect Answer: (2) 15 सालSolution:अजित की वर्तमान आयु = 17 वर्षअजित, राजेश से 5 वर्ष बड़ा है, तो राजेश की आयु = 17 - 5 = 12 वर्षअनिश, राजेश से तीन साल बड़ा है, तो अनिश, राजेश से तीन वर्ष बड़ा है तो अनिश की वर्तमान आयु = 12 + 3 = 15 वर्षSubmit Quiz« Previous12345678910Next »