हरियाणा फील्ड इंस्पेक्टर (स्टोर) परीक्षा 2017 (द्वितीय पाली)

Total Questions: 100

51. हरियाणा में प्रथम विश्वविद्यालय किस नगर में स्थापित हुआ?

Correct Answer: (1) कुरूक्षेत्र
Solution:हरियाणा में प्रथम विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र (1956) में स्थापित हुआ है।

52. ABC त्रिकोण में, PQ के BC से समान्तर खींचा जाता है।

AP - 5, PB = 3, AQ = 3x-1, Qc = x + 1, तो का मूल्य पता कीजिए।

Correct Answer: (3) 2
Solution:

AP / PB = AQ / QC
5 / 3 = (3x - 1) / (x + 1)
5x + 5 = 9x - 3
4x = 8
x = 2

53. इस राज्य में विश्व प्रसिद्ध अजंता गुफाएँ स्थित है।

Correct Answer: (2) महाराष्ट्र
Solution:अजंता गुफाएँ महाराष्ट्र, भारत में स्थित तकरीबन 29 चट्टानों को काटकर बना बौद्ध स्मारक, गुफाएँ जो द्वितीय शाताब्दी ई. पू. के हैं। यहाँ बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रण एवं शिल्पकारी के उत्कृष्ठ नमूने मिलते हैं। यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसे 1983 ई. में यूनेस्को की विश्व ध रोहर स्थल घोषित किया गया है।

54. कानोड का किला किस नगर में स्थित है?

Correct Answer: (2) महेन्द्रगढ़
Solution:कानोड़ का किला महेन्द्रगढ़ में स्थित है। • नारनौल, महेन्द्रगढ़ का जिला मुख्यालय है नारनौल एक प्राचीन व एतिहासिक नगर है। नारनौल का प्राचीन नाम 'नंदीग्राम' था। इसे 'नाहरनौल' या 'सिंहों का डहर' के नाम से भी जाना जाता था। महेन्द्रगढ़ का किला महेन्द्रगढ़ शहर में स्थित है। इसकी स्थापना 17वीं शताब्दी में तांत्या टोपे ने करवाई थी। बाद में पटियाला के राजा नरेन्द्र सिंह ने अपने पुत्र मोहिन्द्र सिंह के सम्मान में इस किले का नाम महेन्द्रगढ़ का किला रख दिया गया। कनौड़िया ब्राह्मणों की वजह से पहले महेन्द्रगढ़ को 'काह‌ह्नौड' के नाम से जाना जाता था।

55. 'मृत सागर' यहाँ स्थित है

Correct Answer: (2) इजरायल
Solution:मृतसागर जार्डन और इजरायल की सीमा पर स्थित है। मृत सागर समुद्र तल से 400 मीटर नीचे दुनिया का सबसे नीचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है। इसे खारे पानी की सबसे गहरी झील की कहा जाता है।

56. हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री कौन बने?

Correct Answer: (4) भगवत दयाल शर्मा
Solution:1 नवम्बर, 1966 ई. को हरियाणा अलग राज्य बना, और इसी दिन पं. भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री भी बने। वर्तमान में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं तथा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय है।

57. ओडिशा की राजधानी कौन सी है?

Correct Answer: (1) भुवनेश्वर
Solution:ओडिशा भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओडिशा के उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है, तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। ओडिशा राज्य का गठन 26 जनवरी, 1950 को हुआ था, इसकी राजधानी भुवनेश्वर है।

58. स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।

Correct Answer: (4) लॉर्ड माउंटबेटन
Solution:भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरन हेस्टिंग्स थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटेन थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी थे।

59. सुल्तानपुर पक्षी विहार हरियाणा के किस जिले में है?

Correct Answer: (1) गुरुग्राम
Solution:सुल्तानपुर राष्ट्रीय अभ्यारण्य भारत का एक राष्ट्रीय पक्षी उद्यान है। यह राष्ट्रीय पक्षी उद्यान हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है।

60. 'नाट्यशास्त्र' जिसमें सभी अभिनय कलाओं को अच्छी तरह से संरचित किया है, इसकी रचना है

Correct Answer: (3) भरतमुनि
Solution:भरतमुनि द्वारा नाट्यशास्त्र की रचना की गई है। नाट्यशास्त्र में अभिनय कलाओं को अच्छी तरह से दर्शाया गया है। इनका नाट्यशास्त्र, भारतीय नाट्य और काव्यशास्त्र का आदिग्रंथ है।