हरियाणा शिक्षा विभाग क्लर्क परीक्षा 2016Total Questions: 10071. गुरुमुखी लिपि किसने शुरु की ?(1) गुरू अमरदास(2) गुरू रामदास(3) गुरू अंगद(4) गुरू नानकCorrect Answer: (3) गुरू अंगदSolution:गुरमुखी वर्णमाला को लैंडा वर्णमाला से विकसित किया गया था और इसे 16वीं शताब्दी के दौरान गुरु अंगद देव द्वारा मानकीकृत किया गया था। गुरमुखी शब्द का अर्थ है "गुरु के मुख से" और इस शब्द की उत्पत्ति पंजाबी के पुराने शब्द गुरमुखी से हुई है।72. उबेर कप किस खेल के साथ जुड़ा है ?(1) हॉकी(2) फुटबॉल(3) टेबल टेनिस(4) बैडमिंटनCorrect Answer: (4) बैडमिंटनSolution:उबेर कप एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता है जिसमें विभिन्न राष्ट्रों की महिला बैडमिंटन टीमें भाग लेती हैं। इस प्रतियोगिता को कभी-कभी महिलाओं की वर्ल्ड टीम चैम्पियनशिप भी कहते हैं। यह प्रतियोगिता पूर्णतः पुरुषों के थॉमस कप के प्रारूप पर आधारित है।73. किसने 'भारत भारतीयों के लिए' का नारा दिया?(1) महात्मा गांधी(2) राजा राममोहन राय(3) दयानंद सरस्वती(4) स्वामी विवेकानंदCorrect Answer: (3) दयानंद सरस्वतीSolution:स्वामी दयानंद सरस्वती 1876 में "भारत भारतीयों के लिए" रूप में स्वराज का आह्वान करने वाले प्रथम व्यक्ति थे। बाद में इस नारे को लोकमान्य तिलक द्वारा ग्रहण कर लिया गया। स्वामी दयानंद सरस्वती एक हिन्दू धार्मिक नेता थे जिन्होंने 1875 में हिन्दू सुधार आंदोलनों की वैदिक परंपरा के रूप में आर्य समाज की स्थापना की थी।74. पवित्र शहर हरिद्वार किस राज्य में है ?(1) उत्तर प्रदेश(2) हरियाणा(4) बिहार(4) उत्तराखण्डCorrect Answer: (4) उत्तराखण्डSolution:हरिद्वार उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले का प्राचीन शहर और नगरपालिका है। गंगा नदी अपने उद्गम स्रोत गौमुख से 253 किमी. की दूरी तय करने के बाद, हरिद्वार में सबसे पहले उत्तर भारत के सिन्धु-गंगा के मैदानों में प्रवेश करती है। इसी कारण इस शहर को इसके पुराने नाम 'गंगाद्वार' के रूप में भी जाना जाता है। हरिद्वार को हिंदुओं के सात पवित्रतम स्थलों में से एक माना जाता है।75. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों की संख्या का प्रतिनिधित्व करता है ?(1) 36(2) 42(3) 53(4) 62Correct Answer: (3) 53Solution:राष्ट्रमंडल 53 स्वतंत्र और प्रभुसत्ता सम्पन्न देशों का एक स्वैच्छिक संघ है। इसमें ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश या इन उपनिवेशों के अधीनं रहे राष्ट्र शामिल हैं। इसकी स्थापना औपचारिक रूप से लंदन घोषणा पत्र द्वारा 1949 में की गई थी।76. भारत में वोट का अधिकार किस आधार पर दिया जाता है ?(1) शिक्षा(2) उम्र(3) संपत्ति(4) धर्मCorrect Answer: (2) उम्रSolution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 326 वर्णन करता है कि लोक सभा और राज्यों की विधान सभाओं के चुनाव वयस्क मताधिकार के आधार पर निष्पादित किए जाएँगे। इसका अर्थ यह है कि 18 वर्ष से अधिक की आयु के किसी भी व्यक्ति को बिना किसी धर्म, लिंग, शिक्षा या सम्पत्ति के भेदभाव के मतदान का अधिकार होगा।77. भारत में केसर का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य है?(1) तमिलनाडु(2) पश्चिम बंगाल(3) कश्मीर(4) केरलCorrect Answer: (3) कश्मीरSolution:कश्मीर केसर का उत्पादन करने वाला भारत का एकमात्र प्रमुख केन्द्र है। ऐतिहासिक रूप से, पम्पोर हजार से अधिक वर्षों से कश्मीर में केसर का प्रमुख उत्पादन केन्द्र बना हुआ है। जम्मू का किश्तवाड, केसर का दूसरा प्रमुख केन्द्र है। विश्व के कुल केसर उत्पादन में ईरान का योगदान 95% है।78. लिंग अनुपात का मतलब है :(1) प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या(2) प्रति 1,000 महिला जनसंख्या में पुरुषों की संख्या(3) प्रति 1,000 पुरुष जनसंख्या में शादीशुदा महिलाओं की संख्या(4) प्रति 1,000 महिला जनसंख्या में शादीशुदा पुरुषों की संख्याCorrect Answer: (1) प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्याSolution:लिंग अनुपात से तात्पर्य पुरुषों और महिलाओं की जनसंख्या के अनुपात से है। इसे प्रति 1000 पुरुषों की संख्या को महिलाओं की संख्या से विभाजित करके प्राप्त किया जाता है। लैंगिक प्रजनन वाली अधिकांश प्रजातियों में लिंग अनुपात लगभग 1:1 होता है।79. फॉर्मूला-1 इनमें से किससे संबंधित है ?(1) आइस हॉकी(2) गणित(3) मोटर रेसिंग(4) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (3) मोटर रेसिंगSolution:फॉर्मूला वन एक सीट वाले मोटर रेस की उत्कृष्ट श्रेणी है। फॉर्मूला वन कार विश्व में सड़कों पर सबसे तेज गति से दौड़ने वाली कार है। एयरोडाइनैमिक डाउनफोर्स की अधिक मात्रा वाली जनरेशन के द्वारा इसकी कॉर्नरिंग स्पीड में अधिक वृद्धि हुई है। फॉर्मूला वन कार लगभग 380 किमी./घंटे की गति से दौड़ती है।80. भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है?(1) भारत रत्न(2) पद्म विभूषण(3) पद्म भूषण(4) पद्मश्रीCorrect Answer: (1) भारत रत्नSolution:भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। यह सम्मान बिना किसी जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग भेदभाव के, "असाधारण सेवा या उत्कृष्ट कार्य करने के लिए" प्रदान किया जाता है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »