हरियाणा CET परीक्षा, ग्रुप – C (6.08.2023)

Total Questions: 100

21. लाल मिट्टी के लाल होने का क्या कारण है?

Correct Answer: (2) हाई आइरन ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण
Solution:लाल मिट्टी में लौह तत्व का प्रतिशत प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। जो इसके रंग का कारण है, क्योंकि लौह ऑक्साइड (FeO) का रंग लाल-भूरा होता है।
• लाल मिट्टी में नाइट्रोजन, ह्यूमस, फॉस्फोरिक एसिड, चूना, मैग्नीशियम आदि जैसे सामान्य पोषक तत्वों की कमी होती है, लेकिन यह पोटाश से काफी समृद्ध होती है, और मिट्टी का पीएच उदासीन से अम्लीय तक होता है।
• इसका निर्माण प्राचीन क्रिस्टलीय और रूपांतरित चट्टानों के अपक्षय के कारण होता है।
• पीली और लाल मिट्टी ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ भागों, मध्य गंगा के मैदान के दक्षिणी हिस्सों और पश्चिमी घाट के पीडमोंट क्षेत्र में भी पाई जाती है।

22. 2 संख्याओं का योग 184 है। यदि एक का एक-तिहाई दूसरे के सातवें भाग से 8 अधिक है, तो छोटी संख्या ज्ञात करें।

Correct Answer: (4) 72
Solution:माना छोटी संख्या = x

∴ बड़ी संख्या = (184 - x)

प्रश्नानुसार,

x/3 - (184 - x)/7 = 8

⇒ (7x - 3(184 - x))/21 = 8

⇒ 10x - 552 = 168

⇒ 10x = 720

⇒ x = 72

⇒ छोटी संख्या = 72

23. यदि एक रेडियो 490 रुपये में खरीदा जाता है और 465.50 रुपये में बेचा जाता है, तो हानि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (1) 5%
Solution:दिया है:

क्र. मू. = 490 रुपये

वि. मू. = 465.5 रुपये

∴ हानि% = (क्र. मू. - वि. मू.)/क्र. मू. × 100

= (490 - 465.5)/490 × 100 = 5%

24. निम्नलिखित में से कौन-सी झील हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित है?

Correct Answer: (3) तिल्यार झील
Solution:
झीलजिला
कर्ण झीलकरनाल
ब्रह्म सरोवर झीलकुरुक्षेत्र
तिल्यार झीलरोहतक
ब्लू बर्ड झीलहिसार

25. निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न के स्थान पर कौन-सा मान आएगा?

Correct Answer: (2)
Solution:

26. निम्नलिखित समरूपता को पूर्ण कीजिएI

मछली : एक्वेरियम :: कुक्कुट :

Correct Answer: (1) फार्म
Solution:पानी से भरी शीशे की टंकी जिसमें मछली को रखा जाता है उसे एक्वेरियम कहा जाता है। इसी प्रकार 'कुक्कुट' के रखने की जगह को फार्म कहा जाता है।

27. ....... हरियाणा के पहले समाचार पत्र 'हरियाणा झज्जर' के संपादक थे ।

Correct Answer: (3) दीन दयाल शर्मा
Solution:हरियाणा में प्रकाशित होने वाला वाला पहला समाचार पत्र 'हरियाणा' झज्जर था, जो झज्जर से प्रकाशित होता था। पंडित दीनदयाल शर्मा इसके संपादक थे।
• 'रेफायम' उनके द्वारा संपादित दूसरा समाचार पत्र था जो स्वतंत्रता-पूर्व काल में हरियाणा में भी प्रकाशित होता था।
• हरियाणा का एक अन्य महत्वपूर्ण समाचार पत्र जाट समाचार पहली बार 1889 में प्रकाशित हुआ था। इसके संपादक बाबू कन्हैया लाल थे।
• 1916 में 'जाट गजट' का प्रकाशन रोहतक से हुआ। चौधरी छोटू राम इसके संपादक थे।

28. यदि 2x + 3y + z = 55, x + z - y = 4 और y - x + z = 12 तो 2 का मान क्या है ?

Correct Answer: (4) 8
Solution:2x + 3y + z = 55 ..... (i)
x + z - y = 4 ..... (ii)
y - x + z = 12 ..... (iii)

समी. (ii) एवं (iii) को जोड़ने पर
(x + z - y) + (y - x + z) = 4 + 12
2z = 16
z = 8

29. कर्नाटक राज्य सहकारी विपणन फेडरेशन लिमिटेड किसकी आपूर्ति में प्रमुख भूमिका निभाता है?

Correct Answer: (4) उपरोक्त सभी
Solution:राज्य स्तर पर कर्नाटक राज्य सहकारी विपणन महासंघ शीर्ष संस्था के रूप में कार्य कर रहा है और तालुक स्तर पर तालुक कृषि उपज सहकारी विपणन समितियां प्राथमिक के रूप में कार्य कर रही हैं।
• राज्यों के सभी तालुक इन प्राथमिक विपणन सहकारी समितियों के अंतर्गत आते हैं।
• कर्नाटक राज्य सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों बीजों की आपूर्ति में प्रमुख भूमिका निभाता है। यह किसानों को कृषि उपकरण एवं अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध करवाता है। यह कुछ उपभोक्ता वस्तुओं के विपणन में भी लगा हुआ है।

30. RKVY का पूर्ण रूप है।

Correct Answer: (3) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
Solution:राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) को 2007 में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना के रूप में शुरू किया गया था।
• यह योजना राज्यों को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सार्वजनिक निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
• कैबिनेट ने चल रही केंद्र प्रायोजित योजना (राज्य योजनाएं) - राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) को संबद्ध क्षेत्र के कायाकल्प के लिए लाभकारी दृष्टिकोण (आरके वीवाई - आरएएफटीएएआर) के रूप में जारी रखने के लिए (1 नवंबर, 2017 को) मंजूरी दे दी है।