हरियाणा CET परीक्षा, ग्रुप – C (6.08.2022)

Total Questions: 100

41. एक साइकिल सवार 2 मिनट 30 सेकंड में 750 मीटर की दूरी तय करता है, तो साइकिल सवार की गति किमी/घंटा में क्या है?

Correct Answer: (1) 18 किमी/घंटा
Solution:साइकल सवार की गति

= 750 / (2 * 60 + 30) मीटर/सेकण्ड

= 750 / 150 मीटर/सेकण्ड

= 5 मीटर/सेकण्ड

= 5 * 18/5 किमी./घंटा

= 18 किमी./घंटा

42. यदि D = 4 और COVER = 63, तो BASIS = ?

Correct Answer: (2) 50
Solution:D = 4 COVER = 63

जिस प्रकार,

43. आईएमआरबी का पूर्ण रूप है

Correct Answer: (1) इंडियन मार्केट रिसर्च ब्यूरो
Solution:भारतीय बाजार अनुसंधान ब्यूरो (IMRB) एक बाजार अनुसंधान, सर्वेक्षण और व्यवसाय परामर्श फर्म है।
• इसका मुख्यालय मुंबई, (भारत) में है और इसका परिचालन 15 से अधिक देशों में है। आईएमआरबी कांतार ग्रुप, डब्ल्यूपीपी के अनुसंधान, अंतर्दृष्टि और परामर्श नेटवर्क का एक हिस्सा है।
• 1970 में स्थापित, कांतार आईएमआरबी को ब्रिटिश मार्केट रिसर्च ब्यूरो के आधार पर पर बनाया गया था।

44. हरियाणा के हिसार हवाई अड्डे को औपचारिक रूप से ....... अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में जाना जाता है।

Correct Answer: (2) महाराजा अग्रसेन
Solution:हिसार हवाई अड्डे को आधिकारिक तौर पर महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में जाना जाता है जिसे वर्तमान में घरेलू हवाई अड्डे के रूप में 30 मार्च, 2024 तक अपग्रेड किया जा रहा है।
• 2021 में इसका नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कर दिया गया है।
• इससे क्रमशः अग्रोहाधाम और अग्रोहा टीले के धार्मिक और पुरातात्विक स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

45. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा ........ है

Correct Answer: (3) सुंदरवन
Solution:सुंदरवन विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा और मैंग्रोव वन है।
• इसका निर्माण बंगाल की खाड़ी में पद्मा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के संगम से हुआ है।
• 1984 में स्थापित सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, बाघ अभयारण्य के भीतर एक मुख्य क्षेत्र का गठन करता है; इसे 1987 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल नामित किया गया था।

• सुंदरी वृक्ष के नाम पर इसका नाम सुंदरवन रखा गया है।
• सुंदरबन को 2001 में यूनेस्को द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में नामित किया गया था।
• सुंदरवन का विस्तार भारत एवं बांग्लादेश तक है।

46. X ने Y का परिचय देते हुए कहा, "वह मेरे पिता के पिता की पोती का पति है"। Y का X से क्या संबंध है?

Correct Answer: (2) बेटा
Solution:X के पिता के पिता, X का दादा हुए। X के दादा की पोती, X की बहन हुई। एवं X की बहन का पति Y है अतः Y, X का बहनोई है।

47. 30 और 50 के बीच सभी अभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (4) 39.8
Solution:30 से 50 के बीच के बीच सभी अभाज्य संख्या

31, 37, 41, 43, 47

∴ अभीष्अ औसत

= (31+37+41+43+47) / 5

= 199 / 5 = 39.8

48. हरियाणा का एकमात्र कार्यक्रम निर्माण केन्द्र, दूरदर्शन केन्द्र किस स्थान पर स्थित है?

Correct Answer: (1) हिसार
Solution:दूरदर्शन केंद्र, हिसार हरियाणा का एकमात्र कार्यक्रम प्रसारित करने वाला केंद्र है।
• सैटेलाइट अर्थ स्टेशन और डीडी-2 ट्रांसमीटर के साथ हिसार दूरदर्शन केंद्र और टीवी स्टूडियो का आधिकारिक उद्घाटन 1 नवंबर, 2002 को सुषमा स्वराज द्वारा हिसार में किया गया था।

49. ....... भारत की पहली महिला है जिन्होंने कुश्ती में ओलंपिक पदक जीता है।

Correct Answer: (2) साक्षी मलिक
Solution:2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में साक्षी मलिक ने 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता, और ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।
• उन्होंने ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और दोहा में 2015 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
• उन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

50. क्रम में आगे आने वाली संख्या कौन-सी है?

0, 6, 24, 60, 120, 210, ?

Correct Answer: (4) 336
Solution: