Solution:उच्चारण-स्थान के आधार पर सभी वर्गों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार किया जा सकता है :• कंठ्य - जिनका उच्चारण कंठ से हो, उसे कंठ्य वर्ण कहते हैं।
उदाहरण जैसे - अ, आ, क, ख, ग, घ, ङ, विसर्ग तथा ह।
• तालव्य - जिनका उच्चारण तालु से हो, उसे तालव्य वर्ण कहते हैं।
उदाहरण जैसे - इ, ई, च, छ, ज, झ, ञ, य, श।
• मूर्धन्य - जिनका उच्चारण मूर्धा से हो, उसे मूर्धन्य वर्ण कहते हैं।
उदाहरण जैसे - ट, ठ, ड, ढ, ण, ष।
• दन्त्य - जिनका उच्चारण दंत से हो, उसे दन्त्य वर्ण कहते हैं।
उदाहरण जैसे - त, थ, द, ध, न, ल।
• ओष्ठ्य - जिनका उच्चारण ओष्ठ से हो, उसे ओष्ठ्य वर्ण कहते हैं।
उदाहरण जैसे - उ, ऊ, प, फ, ब, भ, म।
• दन्तोष्ठ्य - जिनका उच्चारण दंत और ओष्ठ से हो, उसे दन्तोष्ठ्य वर्ण कहते हैं।
उदाहरण जैसे - व।