हरियाणा CET परीक्षा, ग्रुप – C (7.08.2023)

Total Questions: 100

61. निम्नलिखित समीकरण में कौन-सा मान प्रश्न चिन्ह के स्थान पर आएगा?

Correct Answer: (2)
Solution:

62. हरियाणा के किस खिलाड़ी को 2022 में कुश्ती के खेल में उनके योगदान हेतु द्रोणाचार्य अवार्ड (लाइफ टाइम केटगरि) हेतु नामित किया गया था?

Correct Answer: (1) राज सिंह छिक्कारा
Solution:हरियाणा के छह खिलाड़ियों और एक कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- 2022 से सम्मानित किया गया है।
• एथलीट सीमा पुनिया (सोनीपत), मुक्केबाज अमित पंघाल (रोहतक), कबड्डी खिलाड़ी साक्षी (सोनीपत), पहलवान अंशू मलिक (जींद) और सरिता मोर (सोनीपत), और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लों (हिसार) को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है।
• कुश्ती कोच राज सिंह (सोनीपत) को लाइफटाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

63. सूर्य ग्रहण क्या है?

Correct Answer: ( 4) जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाए
Solution:सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं, अर्थात् चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है।
• जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है तो चंद्रमा सूर्य से आने वाली प्रकाश किरणों को रोक देता है। इससे चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, जिससे पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण लगता है।

64. भारत विश्व का ....... बड़ा (क्षेत्रफल के संदर्भ में) देश है।

Correct Answer: (1) 7
Solution:भारत का क्षेत्रफल 3.28 मिलियन या 32,87,263 वर्ग किमी है। भारत का कुल क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत है।
• भारत क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।
• भारत की स्थलीय सीमा लगभग 15,200 किमी है और अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप सहित मुख्य भूमि के समुद्र तट की कुल लंबाई 7,516.6 किमी है।

65. करनाल का युद्ध ........ और मुगल साम्राज्य के मुहम्मद शाह के बीच लड़ा गया।

Correct Answer: (2) नादिर शाह
Solution:फारस के अफशरीद वंश के संस्थापक नादिर शाह ने मुगल सम्राट मुहम्मद शाह के काल में भारत पर आक्रमण किया।
• 24 फरवरी, 1739 ई. को दोनों सेनाओं के बीच करनाल में लड़ाई (Battle of Karnal) हुई जिसमें नादिर शाह ने मुगल बादशाह मुहम्मद शाह को पराजित किया।
• हार के साथ ही मुगल खजाना लगभग खाली हो गया।
• नादिर शाह की लूट में प्रसिद्ध मयूर सिंहासन, कोह-ए-नूर हीरे शामिल थे ।

66. NDC का विस्तृत रूप है

Correct Answer: (4) नेशनल डिफेंस कॉलेज
Solution:राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) नई दिल्ली में स्थित है।
• इसकी स्थापना 27 अप्रैल, 1960 को हुई थी.
• यह रक्षा सेवा और सिविल सेवा के अधिकारियों के लिए रणनीतिक सीखने की सर्वोच्च सीट है।
• एनडीसी का नेतृत्व कमांडेंट करता है जो शिक्षाविदों और प्रशासन सहित कॉलेज के सभी कामकाज का समग्र प्रभारी होता है।

67. पिहोवा मेला निम्नलिखित में से हरियाणा के किस जिले में लगता है?

Correct Answer: (1) कुरुक्षेत्र
Solution:पिहोवा मेला प्रतिवर्ष हरियाणा में कुरूक्षेत्र के पास पेहोवा में आयोजित किया जाता है।
• तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेला पीहोवा में सरस्वती तीर्थ पर आयोजित किया जाता है।
• चैत्र चौदस मेले के दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों को तर्पण देने आते हैं।

68. संविधान सभा की संचालन समिति का अध्यक्ष कौन था?

Correct Answer: (4) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Solution:11 दिसंबर, 1946 को अजातशत्रु के नाम से प्रसिद्ध डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया।
• वह भारतीय संविधान के लिए संविधान सभा के तहत विभिन्न समितियों के प्रमुख थे, जिनमें से कुछ प्रक्रिया नियमों पर समिति, संचालन समिति, वित्त और कर्मचारी समिति, राष्ट्रीय ध्वज पर तदर्थ समिति थी।
• उन्होंने 1950 से 1962 तक भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

69. सभी 2 अंकों की उन संख्याओं का योग ज्ञात करें जो 3 से विभाज्य हैं।

12, 51, 18, 21....., 99

Correct Answer: (4) 1665
Solution:2 अंकों की संख्या जो 3 से विभाज्य हो

12, 15, 18, ..., ..., 99

a = 12, d = 15 - 12 = 3

99 = 12 + (n - 1)3

⇒ 87/3 = n - 1

⇒ n = 30

∴ अभीष्ट योग

= n/2 [2a + (n - 1)d]

= 30/2 [2 × 12 + (30 - 1) × 3]

= 15 [24 + 87]

= 15 × 111 = 1665

70. एक कर्मचारी टैक्सी से यात्रा करने पर प्रति किमी 15 रूपये और अपनी कार से यात्रा करने पर प्रति किमी. 5 रूपये का दावा कर सकता है। यदि एक सप्ताह में उसने 80 किमी यात्रा करने के लिए 500 रूपये का दावा किया तो उसने टैक्सी द्वारा कितनी यात्रा की?

Correct Answer: (3) 10 किमी.
Solution:माना टैक्सी द्वारा किया गया यात्रा = x किमी.

प्रश्नानुसार,

x × 15 + (80 - x) × 5 = 500

⇒ 15x + 400 - 5x = 500

⇒ 10x = 100

x = 10 किमी.