हरियाणा CET परीक्षा, ग्रुप – C (7.08.2022)

Total Questions: 100

81. ग्रामीण बाजारों का वर्गीकरण है

Correct Answer: (4) उक्त सभी
Solution:पारंपरिक अर्थ में, 'बाजार' शब्द उस स्थान को संदर्भित करता है जहां खरीदार और विक्रेता वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान से जुड़े लेनदेन में प्रवेश करने के लिए एकत्रित होते हैं।
• ग्रामीण विपणन एक प्रकार का विपणन है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जरूरतों और आवश्यकताओं के अनुसार गतिविधियों की योजना बनाई जाती है।
• ग्रामीण बाजार को उपभोक्ता बाजार, औद्योगिक बाजार और सेवा बाजार के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

82. निम्नलिखित में से प्रत्येक उत्तर समुच्चय में से चित्र ढूंढ़िए जो समस्या समुच्चय में दी गई श्रृंखला को जारी रखता है।

Correct Answer: (2)
Solution:

83. नयाग्रा नदी कहाँ है?.

Correct Answer: (3) उत्तर-अमेरिका
Solution:नियाग्रा नदी एरी झील से ओंटारियो झील तक उत्तर की ओर बहती है।
• यह कनाडा में ओंटारियो प्रांत और संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयॉर्क राज्य के बीच की सीमा का हिस्सा है।
• छत्तीसगढ़ के चित्रकूट जलप्रपात को भारत का नियाग्रा जलप्रपात कहा जाता है।

84. हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे धरोहर संग्रहालय में विश्व की सबसे पुरानी आज भी चालू स्टीम लोकोमोटिव है, जिसे ......... कहते हैं।

Correct Answer: (2) फेयरी क्वीन
Solution:रेवाड़ी रेलवे हेरिटेज संग्रहालय भारत के हरियाणा के रेवाड़ी शहर में दिल्ली एनसीआर में स्थित है।
• 1893 में निर्मित, यह भारत में एकमात्र जीवित स्टीम लोकोमोटिव शेड है।
• इसमें विश्व का सबसे पुराना अभी भी कार्यात्मक 1855 में निर्मित भाप इंजन 'फेयरी क्वीन' है।

85. संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष कौन था?

Correct Answer: (3) डॉ. बी. आर. अंबेड्‌कर
Solution:29 अगस्त, 1947 को संविधान सभा ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में एक मसौदा या प्रारूप समिति का गठन किया। अंबेडकर ने भारत के लिए एक मसौदा संविधान तैयार किया।
• सात सदस्यों ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया जिसमें बी. आर. अंबेडकर, अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर, एन. गोपालास्वामी, के. एम. मुंशी, मो. हम्मद सादुल्ला, बी. एल. मित्तर और डी. पी. खेतान थे।

• भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।

86. निम्नलिखित समरूपता पूर्ण कीजिए I

विटामिन A : रेटीनॉल :: विटामिन C : ...

Correct Answer: (4) एस्कॉर्बिक अम्ल
Solution:विटामिन A (रेटिनॉल) दृष्टि, विकास, कोशिका विभाजन, प्रजनन और प्रतिरक्षा के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।
• विटामिन A की कमी से दृष्टि दोष और अंधापन हो सकता है।
• विटामिन C जिसे एस्कॉर्बिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है, जो, पानी में घुलनशील विटामिन है जो खट्टे फलों और अन्य फलों और सब्जियों में पाया जाता है। इसकी कमी से स्कर्वी रोग हो सकता है।

87. नभ चोर, हरियाणा के ....... जिले से प्रकाशित होने वाला अग्रणी संध्या समाचारपत्र है।

Correct Answer: (2) हिसार
Solution:नभ चोर अखबार हरियाणा के हिसार से प्रकाशित होता है।
• यह 2013 से प्रकाशित शायंकालीन समाचार पत्र है।

88. 800 रूपये की एक राशि 3 वर्ष में साधारण ब्याज पर 920 रूपये हो जाती है। यदि ब्याज दर 3% बढ़ जाती है, तो इसकी राशि कितनी होगी?

Correct Answer: (4) 992
Solution:

दिया है,

मूलधन (P) = 800, समय (t) = 3 वर्ष

साधारण ब्याज = (Pxrxt) / 100

(920 - 800) = (800 * r * 3) / 100

r = 120 / (3 * 8) = 5%

नया ब्याज दर = (5 + 3)

= 8%

:. ब्याज = (800 * 3 * 8) / 100

= 192 रुपये

:. कुल राशि = 800 + 192

= 992 रुपये

89. निम्नलिखित समरूपता पूर्ण कीजिए।

आयुर्वेद : औषधि :: धनुर्वेद : ...

Correct Answer: (3) अर्चेरी
Solution:आयुर्वेद, भारत का एक स्वदेशी प्राचीन चिकित्सा विज्ञान, 5000 वर्ष से अधिक पुराना है। इसे अथर्ववेद का उपवेद माना जाता है।
• धनुर्वेद का संबंध धनुर्विद्या से है। धनुर्वेद शब्द "धनुष” से आया है जिसका अर्थ है धनुष और "वेद" का अर्थ है ज्ञान अर्थात धनुर्विद्या का विज्ञान।

90. ........ सर्वाधिक महत्वपूर्ण और बृहद श्रेणी है, इसके अंतर्गत 40% भू-क्षेत्र आता है। बल्कि पूरा उत्तरी मैदान इसी मृदा से बना है।

Correct Answer: (3) जलोढ़ मृदा
Solution:जलोढ़ मिट्टी उत्तरी मैदानों और नदी घाटियों में व्यापक रूप से फैली हुई है।

• यह मिट्टी देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 40 प्रतिशत भाग कवर करती है।
• वे निक्षेपणात्मक मिट्टी हैं, जो नदियों और नालों द्वारा परिवहन और जमा की जाती हैं।
• नवीन जलोढ़ मिट्टी को खादर और प्राचीन जलोढ़ मिट्टी को बांगर कहा जाता है।