हरियाणा CET परीक्षा, ग्रुप – D (22.10.2023) प्रथम पालीTotal Questions: 10051. एक मोटर वाहक, दो शहरों, जनके बीच की दूरी 65 किमी है, के बीच चलने में 2 घंटे 10 मिनट लगाता है। उसकी गति मीटर प्रति मिनट है:(1) 500(2) 600(3) 700(4) 200(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) 500Solution:मोटर बाइक की गति = दूरी / समय= (65 × 1000) / (2 × 60 + 10)= (65 × 1000) / 130= 500 मी./मिनट52. A तथा B ने क्रमशः 85,000 रुपये तथा 15,000 रुपये लगा कर व्यापार आरम्भ किया। एक वर्ष के बाद, निम्न में से किस अनुपात में उनका लाभ बांटा जाएगा?(1) 3 : 5(2) 15 : 3(3) 17 : 3(4) 3 : 4(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) 17 : 3Solution:A की पूँजी : B की पूँजी85000 : 1500085 : 1517 : 3लाभ का अनुपात = 17 : 353. x/(x-1) + 1/(x+1) + 2x/(1-x²) = ?(1) 2(2) 3(3) 4(4) 1(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (4) 1Solution:x/(x-1) + 1/(x+1) + 2x/(1-x²)= x/(x-1) + 1/(x+1) + 2x/(x²-1)= [x(x+1) + x-1 - 2x] / (x²-1)= (x²+x+x-1-2x) / (x²-1)= (x²-1) / (x²-1) = 154. 18 सेमी भुजा वाले एक लकड़ी के ठोस घन में से, 3 सेमी भुजा वाले कितने घन काटे सकते हैं?(1) 216(2) 6(3) 218(4) 36(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) 216Solution:छोटे घनों की संख्या= बड़े घन का आयतन / छोटे घन का आयतन18³/3³ = (18 × 18 × 18)/(3 × 3 × 3) = 6 × 6 × 6 = 21655. यदि √3 = 1.732 तथा √2 = 1.414 है, तो 1/(√3 + √2) होगा:(1) 0.308(2) 0.318(3) 2.146(4) 0.064(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) 0.318Solution:√3 = 1.732√2 = 1.414= 1 / (√3 + √2)= (√3 - √2) / [(√3 + √2)(√3 - √2)]= (√3 - √2) / (3 - 2)= (√3 - √2) / 1 = √3 - √2= 1.732 - 1.414= 0.31856. यदि A + B का अर्थ है, 'A, B का भाई है।'यदि A - B का अर्थ है, 'A, B का पति है।'यदि A × B का अर्थ है, 'A, B के पिता हैं।'तो P × Q + R - S का अर्थ है:(1) Q, S के पति हैं(2) S, P की पत्नी है(3) P, S के पिता हैं(4) P, S के ससुर हैं(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (4) P, S के ससुर हैंSolution:P × Q : P पिता है Q का।Q + R : Q भाई है R का।R - S : R पति है S का।• P पिता है और R का।अतः, P ससुर है S का।57. नीचे अंग्रेजी अक्षरों के समूह को अव्यवस्थित क्रम में दिया गया है। संख्याओं के उस संयोजन का चयन कीजिए जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित करने पर एक अर्थपूर्ण शब्द बनें।T O A R H U1 2 3 4 5 6(1) 3, 6, 1, 4, 5, 2(2) 3, 6, 1, 5, 2, 4(3) 2, 4, 5, 1, 3, 6(4) 4, 2, 1, 6, 3, 5(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) 3, 6, 1, 5, 2, 4Solution:3 6 1 5 2 4A U T H O R58. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है:कलम : लिखना :: फावड़ा : ?(1) खोदना(2) काटना(3) रक्षण(4) रौंदना(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) खोदनाSolution:यहाँ "औजार : कार्य" संबंध दर्शाया गया है। कागज पर कुछ लिखने के लिए कलम का उपयोग किया जाता है। उसी प्रकार, फावड़े का उपयोग मिट्टी खोदने के लिए किया जाता है।59. विषम का चयन कीजिए:(1) क्विंटल(2) किलोमीटर(3) किलोग्राम(4) ग्राम(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) किलोमीटरSolution:किलोमीटर को छोड़कर, अन्य तीन द्रव्यमान के मात्रक हैं। किलोमीटर दूरी का मात्रक है।60. दो कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न ही क्यों न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों के आधार पर तर्कसंगत रूप से निकलता है/निकलते हैं:कथनःसभी नदियाँ, पर्वत हैं।सभी महासागर, पर्वत हैं।निष्कर्षःI. कुछ नदियाँ, महासागर हैं।II. कुछ पर्वत, नदियाँ हैं।(1) केवल निष्कर्ष II निकलता है।(2) निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं।(3) न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है।(4) केवल निष्कर्ष I निकलता है।(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) केवल निष्कर्ष II निकलता है।Solution:दोनों कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) हैं। ये दोनों कथन उचित रूप से सरेखित नहीं हैं। अतः, इन दोनों कथनों से कोई भी निष्कर्ष नहीं निकलता है। निष्कर्ष II पहले कथन का व्युत्क्रम है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »