हरियाणा CET परीक्षा, ग्रुप – D (22.10.2022) प्रथम पाली

Total Questions: 100

61. सुबह-सबुह सूर्योदय के बाद, सन्नी खम्भे की तरफ देखते हुए खड़ा था। खम्भे की परछाई ठीक सन्नी के दायीं ओर थी। सन्नी का मुख किस दिशा में था?

Correct Answer: (4) दक्षिण
Solution:सुबह में किसी वस्तु की छाया पश्चिम में बनती है। इसका अर्थ हुआ कि सन्नी के दायीं ओर पश्चिम है। इसका अभिप्राय है कि सन्नी का मुख दक्षिण की ओर है।

62. दी गई श्रृंखला में लुप्त संख्या को ज्ञात कीजिए:

143, 149, 158, 170, ... , 203

Correct Answer: (1) 185
Solution:143 + 6 = 149

149 + 9 = 158

158 + 12 = 170

170 + 15 = [185]

185 + 18 = 203

63. किसी वर्ष में मार्च का चौथा दिन गुरुवार था, तो उसी वर्ष के अगले महीने का अन्तिम दिन क्या था?

Correct Answer: (1) शुक्रवार
Solution:4 मार्च ⇒ गुरुवार

अन्य गुरुवार ⇒ 11, 18, 25

∴ 1 अप्रैल ⇒ गुरुवार

अन्य गुरुवार ⇒ 8, 15, 22, 29

∴ 30 अप्रैल ⇒ शुक्रवार

64. छह व्यक्ति X, Y, Z, M, N और O उत्तर की ओर मुँह करके एक पंक्ति में बैठे हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है कि उसी क्रम में हों। 'Z', 'X' और 'N' के बीच में बैठा है। 'M' किनारे पर नहीं है। 'Y', 'N' के ठीक दायें है। 'O' दायें किनारे पर नहीं है। M के पड़ोसी कौन हैं?

Correct Answer: (2) O और X
Solution:

65. यदि एक कूट भाषा में 'VIETNAM' का कूट 'WKFVOCN' है, तो उसी कूट भाषा में 'BRITAIN' को किस प्रकार लिखा जायेगा?

Correct Answer: (2) CTJVBKO
Solution:

66. 'कुश + आसन' के योग से बनने वाला सर्वाधिक उपयुक्त शब्द है-

Correct Answer: (4) कुशासन
Solution:'कुश आसन' के योग से बनने वाला सर्वाधिक उपयुक्त शब्द हैं- कुशासन
• कुशासन के हिंदी अर्थ (वनवासी) कुश नामक घास का आसन होता है।

67. 'कापुरुष' समस्त पद का उचित विग्रह है-

Correct Answer: (4) कुत्सित पुरुष
Solution:'कापुरुष' का सामासिक विग्रह करने पर 'कायर है जो पुरुष' होगा।
• इस शब्द का विग्रह करने पर दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय के मध्य 'है जो' आया है और ये कर्मधारय समास की पहचान है इसलिए यहाँ पर कर्मधारय समास होगा।
• अतः सही विकल्प कर्मधारय समास है।

68. दिए गए किस वाक्य में विराम चिह्नों का उपयुक्त प्रयोग नहीं हुआ है?

Correct Answer: (2) उसने कहा, मैं आज रात नहीं आऊँगा।
Solution:दिए गए वाक्य में विराम चिह्नों का उपयुक्त प्रयोग नहीं हुआ है-
• उसने कहा, मैं आज रात नहीं आऊंगा!
• इसका शुद्ध वाक्य होगा-उसने कहा, मैं आज रात नहीं आऊंगा।
• चूँकि यह एक नकारात्मक वाक्य है अतः इसमें विस्मयादिबोधक चिन्ह का प्रयोग नहीं होगा।

69. 'सहायता बंद करना' के लिए उपयुक्त मुहावरा है-

Correct Answer: (1) हाथ खींचना।
Solution:हाथ खींचना मुहावरे का अर्थ- पीछे हटना।
• वाक्य मे प्रयोग-मुझे तो पहले ही पता था की ये लोग अच्छे नही है इसी कारण से मैंने अपने हाथ खींच लिए थे।

70. 'दिनकर' शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त पर्यायवाची शब्द है-

Correct Answer: (1) सूर्य
Solution:दिनकर के सभी पर्यायवाची शब्द- सूरज, सूर्य, भानु, भास्कर, दिवाकर, रवि, दिवेश, दिनेश आदि।
• अंबरके सभी पर्यायवाची शब्द-- आसमान, नभ, आकाश, गगन, फलक आदि।
• शशिधर के सभी पर्यायवाची शब्द-- अपराधभंजन, अरिंदम, पंचानन, धूम्र, पुद्गल, अंड आदि।
• नारायणके सभी पर्यायवाची शब्द-विष्णु, नारायण, दामोदर, पीताम्बर, माधव, केशव, आदि।