हरियाणा CET परीक्षा 5.11.2022 (Shift – I)Total Questions: 10061. निम्नलिखित विकल्पों में तत्सम शब्द की पहचान कीजिए।(1) लाख(2) काठ(3) भ्राता(4) खेत(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) भ्राताSolution:तद्भवतत्समलाखलक्षकाठकाष्ठभाईभ्राताखेतक्षेत्र62. 'घाट-घाट का पानी पीना' लोकोक्ति का अर्थ है :(1) बहुत प्यासा होना(2) बहुत अनुभवी होना(3) बहुत मेहनती होना(4) अलग-अलग घाटों का पानी पीने वाला(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) बहुत अनुभवी होनाSolution:लोकोक्ति- 'घाट-घाट का पानी पीना' अर्थ बहुत अनुभवी होनावाक्य प्रयोग - केशव को वकालत में किसी से काम न समझो क्योंकि उसने घाट-घाट का पानी पिया है।63. वह कौन-सा सर्वनाम शब्द है जो आदर सूचक है और निजवाचक भी?(1) मैं(2) हम(3) आप(4) वे(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) आपSolution:'आप' सर्वनाम का प्रयोग आदरसूचक मध्यम पुरुष में होता है। इसके साथ 'आप' का प्रयोग निजवाचक (तीनों पुरुषों) के लिए होता है।64. वाक्य के प्रमुख घटक होते हैं :(1) उद्देश्य और विधेय(2) कर्म और क्रिया(3) कर्ता और क्रिया(4) कर्म और विशेषण(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) उद्देश्य और विधेयSolution:वाक्य के प्रमुख रूप से दो घटक माने गये हैं-1. उद्देश्य 2. विधेय65. 'आम्रवृक्ष' समस्त पद का उचित विग्रह होगा :(1) आम्र का वृक्ष(2) आम्र के लिए वृक्ष(3) आम्र से भरे वृक्ष(4) वृक्ष है जो आम्र(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) आम्र का वृक्षSolution:'आम्रवृक्ष' में सम्बंध तत्पुरुष समास है। समस्त पद का विग्रह 'आम का वृक्ष' होगा।66. 'जो व्यक्ति जन्म न ले' वाक्यांश के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए।(1) अजर(2) अनश्वर(3) अमर(4) अजन्मा(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (4) अजन्माSolution:'जो व्यक्ति जन्म न ले' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अजन्मा' होगा।67. 'तट' शब्द के लिए उचित पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए।(1) तटनी(2) तटिनी(3) किनारा(4) मारीचि(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) किनाराSolution:'तट' का पर्यायवाची शब्द कगार, किनारा, कूल, तीर, साहिल हैं।68. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।(1) प्रमाणिक(2) प्रामाणिक(3) प्रामणिक(4) प्रामाणीक(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) प्रामाणिकSolution:'प्रामाणिक' शब्द शुद्ध रूप है।69. दिए गए किस शब्द में 'उपसर्ग' का उपयुक्त प्रयोग किया गया है?(1) सरताज(2) ताज(3) बाज(4) नाज(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) सरताजSolution:'सरताज' शब्द में 'सर' उपसर्ग है।70. 'विहग-विहग फिर चहक उठे ये पुंज-पुंज।' वाक्य में 'विहग' और 'पुंज' की आवृत्ति के कारण कौन-सा अलंकार है?(1) व्यतिरेक अलंकार(2) अनुप्रास अलंकार(3) वीप्सा अलंकार(4) उत्प्रेक्षा अलंकार(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) वीप्सा अलंकारSolution:आदर, घबड़ाहट, आश्चर्य, घृणा रोचकता आदि 'प्रदर्शित करने के लिए किसी शब्द को दुहराना ही वीप्सा अलंकार कहा जाता है।उदाहरण-बिहग-विहगफिर-चहक उठे ये पुंज-पुज।Submit Quiz« Previous12345678910Next »