हरियाणा CET परीक्षा 6.11.2022 (Shift – I)

Total Questions: 100

41. 'सग्राट' के लिए सर्वाधिक उपयुक्त पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए।

Correct Answer: (2) महीपति
Solution:सम्राट का पर्यायवाची शब्द-धराधीश, नरेश, महीपति, नृप, महीप, शहंशाह।
• पर्वत का पर्यायवाची शब्द- शैल, नग, भूधर, पहाड़, अंचल, महीधर, गिरि, भूमिधर, तुंग, अद्रि।
• केशरी का पर्यायवाची शब्द--केहरी, केशी, पशुराज, सिंह, मृगराज, शेर, वनराज, शार्दूल
• मार्तंड का पर्यायवाची शब्द--अंशुमाली, सूर्य, रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, भास्कर, सविता, भानु, दिनेश।

42. निम्नलिखित युग्मों में से असंगत युग्म का चयन कीजिए।

Correct Answer: (4) पर्वत के पास की भूमि - ऊसर
Solution:'पर्वत के पास की भूमि' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'उपत्यका' होता है।
• ऊपर की ओर उछाला या फेंका हुआ वाक्यांश के लिए एक शब्द- उत्क्षिप्त
• इंद्रियों को इस प्रकार वश में करना कि वे मन को चंचल न कर सकें इंद्रियनिग्रह
• अपनी इच्छा से काम करने वाला इच्छाचारी/ स्वेच्छाचारी कहा जाता है।
• वह भूमि जिसमें लवणों की अधिकता हो ऊसर या बंजर

43. निम्नलिखित विकल्पों में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।

Correct Answer: (1) सांसारिक
Solution:दिये गए शब्द समूह में शुद्ध शब्द सांसारिक है। जबकि अन्य शब्दों के शुद्ध शब्द हैं-निरपेक्ष, अध्ययन और वास्तविक।

44. 'भरसक' समस्त पद का उचित विग्रह है:

Correct Answer: (3) शक्ति के अनुसार
Solution:भरसक समस्त पद का उचित विग्रह शक्ति के अनुसार होता है।
• सामासिक शब्दों के बीच के संबंधों को स्पष्ट करना समास-विग्रह कहलाता है।

45. निम्नलिखित विकल्पों में से प्रत्यय के सुमेलित विकल्प की पहचान कीजिए।

Correct Answer: (2 ) अन = रावण, मोहन, श्रवण
Solution:आई प्रत्यय-चढ़ाई, पढ़ाई, लिखाई, धुलाई, पिटाई, सिलाई।
• अन प्रत्यय-रावण, मोहन, श्रवण।
• अ प्रत्यय-अजर, अमर, अनुनाद
• इका प्रत्यय-चंद्रिका, लेखिका, आजीविका

46. 'मेरे माता-पिता ........... में रहते हैं' वाक्य के रिक्त स्थान के लिए 'नगर' शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए।

Correct Answer: (3) गाँव
Solution:गाँव का विलोम शहर होता है। इसलिए सही शब्द को रिक्त स्थान पर भरने के बाद उचित वाक्य होगा-मेरे माता-पिता गाँव में रहते हैं।

47. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है?

Correct Answer: (4) किस्सा
Solution:दिये गए शब्द समूह में से, सलाह, अदालत और दुनिया शब्द स्त्रीलिंग हैं जबकि किस्सा पुल्लिंग का शब्द है।

48. 'संकल्प' में कौन-सी संधि है?

Correct Answer: (4) व्यंजन
Solution:संकल्प में व्यंजन संधि है।
• संकल्प - के लिए सही संधि विच्छेद सम्+कल्प होगा।
• व्यंजन का स्वर या व्यंजन के साथ मेल होने पर जो परिवर्तन होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं।
• विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन मेल से जो विकार उत्पन्न होता है उसे विसर्ग संधि कहते हैं।
• दो समान स्वरों की संधि, दीर्घ संधि कहलाती है। दो समान स्वर चाहे वो लघु हों या दीर्घ हों, दोनों मिलकर दीर्घ बन जाते हैं।

• यदि 'अ' या 'आ' के साथ 'ए' या 'ऐ'वणों का योग हो, तो उनके स्थान पर 'औ' बन जाता है। इस संधि को वृद्धि संधि कहा जाता है।
• जब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो 'ए' बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो 'ओ' बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो 'अर' बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है।

49. 'सिपाही ने चोर को पकड़ा।'

उपर्युक्त साधारण वाक्य किस प्रकार का वाक्य है?

Correct Answer: (2) प्रधान कर्ताकारक साधारण वाक्य
Solution:सिपाही नें चोर को पकड़ा वाक्य, प्रधान कर्ताकारक साधारण वाक्य है।
• प्रधान कर्ताकारक साधारण वाक्य में उपयोग होने वाले ऐसे कारक जिसमे 'ने' विभक्ति का प्रयोग नही किया जाता है अर्थात् वाक्य में क्रिया के साथ लिंग, पुरुष, वचन, कर्ता के अनुसार प्रयोग किये जाते हैं। इस कारक को प्रधान कर्ता कारक कहा जाता है।
• अप्रधान कर्ताकारक जहाँ क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष कर्ता के अनुसार न होकर कर्म के अनुसार होती है, वहाँ 'ने' विभक्ति लगती है। इसे 'अप्रधान कर्ताकारक' कहा जाता है। 'श्याम ने मिठाई खाई'। इस वाक्य में क्रिया 'खाई' कर्म 'मिठाई' के अनुसार आयी है।
• संप्रत्यय कर्मकारक साधारण वाक्य

50. बड़बड़ाना, खटखटाना और भनभनाना शब्दों में क्रिया के कौन-से प्रकार के धातु का प्रयोग किया गया है?

Correct Answer: (1) अनुकरण धांतु
Solution:अनुकरणात्मक धातु- जो धातुएँ किसी ध्वनि के अनुकरण पर बनाई जाती है, उसे अनुकरणात्मक धातु कहते है। जैसे-पटकना, बड़बड़ाना, खटखटाना, भनभनाना, टनटनाना, खटकना धातुएँ अनुकरणात्मक धातु के अंतर्गत आती हैं।