हरियाणा CET परीक्षा 6.11.2022 (Shift – I)

Total Questions: 100

71. एपिकल मेरिस्टेम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) यह तने तथा जड़ के बढ़ते हुए सिरों पर होता है और तने तथा जड़ की लंबाई को बढ़ाता है।

(b) इसकी वजह से तने अथवा जड़ का घेरा बढ़ता है।

(c) यह कुछ पौधों में गांठ (नोड) के पास पाया जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए :

Correct Answer: (4) केवल (a)
Solution:एपिकल मेरिस्टेम तनों और जड़ों के बढ़ते सिरों पर मौजूद होता है तथा तने और जड़ की लंबाई बढ़ाता है। एपिकल मेरिस्टेम के प्रकार शूट एपिकल मेरिस्टेम (एसएएम) और रूट एपिकल मेरिस्टेम (आरएएम) हैं। इसलिए कथन (a) गलत है।
• पार्श्व मेरिस्टेम तने की परिधि में वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। इसलिए कथन (b) गलत है।
• इंटरक्लेरी मेरिस्टेम पत्तियों के आधार पर और टहनियों पर इंटरनोड्स (दो ग्रंथियों के बीच) मौजूद होता है। इसलिए कथन (c) गलत है।

72. कोई वस्तु 3 सेकंड में 9 मीटर चलती है और अगले 5 सेकंड में 23 मीटर की दूरी तय करती है। उस वस्तु की औसत गति क्या होगी?

Correct Answer: (3) 4 मीटर प्रति सेकंड
Solution:तय की गई दूरी (d₁) = 9 मीटर, लिया गया समय (t₁) = 3 सेकण्ड
तय की गई दूरी (d₂) = 23 मीटर, लिया गया समय (t₂) = 5 सेकण्ड

माना कि V_{avg} औसत गति है

प्रयुक्त सूत्र
V_{avg} = कुल दूरी / कुल समय

औसत गति प्राप्त करने के लिए
कुल दूरी (D) = (d₁ + d₂) = 9 मीटर + 23 मीटर = 32 मीटर
कुल समय (T) = (t₁ + t₂) = 3 सेकण्ड + 5 सेकण्ड = 8 सेकण्ड

V_{avg} = कुल दूरी / कुल समय

= 32 मी./8 से. = 4 मी./से.

इस प्रकार, वस्तु की औसत गति 4 मीटर/सेकण्ड है।

73. 'विश्व ओजोन दिवस, 2022' की विषय-वस्तु क्या है?

Correct Answer: (4) "मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल @ 35 : पृथ्वी पर जीवन संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग"
Solution:19 दिसम्बर, 1964 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ओजोन परत के संरक्षण के लिए 16 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिसव मनाने की घोषणा की। ओजोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थों पर सयुक्त राष्ट्र और 45 अन्य देशों ने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर 16 सितम्बर, 1987 को हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद पहली बार 16 सिम्बर, 1995 को विश्व ओजोन दिवस मानाया गया।
• विश्व ओजोन दिवस 2022 का विषय 'पृथ्वी पर जीवन की रक्षा के लिए वैश्विक सहयोग' है।

74. एच टी टी पी एस HTTPS ........ का परिवर्णी शब्द है जिसको संवेदनशील जानकारी डालते समय उपयोग किया जाना चाहिए।

Correct Answer: (2) हायपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सेक्योर
Solution:हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सिक्योर (एचटीटीपीएस) एक प्रोटोकॉल है जो उपयोगकर्ता के वेब ब्राउजर और वेबसाइट के बीच संचार और डेटा ट्रांसफर को सुरक्षित करता है।
• प्रोटोकॉल प्रयोक्ताओं को छिपकर बातें सुनने वालों और मैन-इन-द-मिडिल (mitm) हमलों से बचाता है।
• यह वैध डोमेन को डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) स्पूफिंग हमलों से भी बचाता है।

75. वर्ष 1960 में गुजरात और महाराष्ट्र नामक दो नए राज्यों का सृजन करने के लिए निम्नलिखित में से किस राज्य को दो भागों में बाँटा गया था?

Correct Answer: (2) बॉम्बे
Solution:राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 ने भाषाओं के आधार पर भारतीय राज्यों की सीमाओं को फिर से परिभाषित किया।
• 1 मई, 1960 को द्विभावी बंबई राज्य को दो अलग-अलग राज्यों में विभाजित किया गया थाः मराठी भाषी लोगों के लिए महाराष्ट्र और गुजराती भाषी लोगों के लिए गुजरात।

76. निम्नलिखित देशों में से, महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला अंतिम देश कौन-सा था?

Correct Answer: (1) सऊदी अरब
Solution:1893 में संसदीय चुनावों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला न्यूजीलैंड विश्व का पहला स्वशासित देश बना था।
• सऊदी अरब, 2011 में, 21वीं सदी में महिलाओं को मताधिकार प्रदान करने वाला नवीनतम देश बन गया है।

77. नकद आरक्षित अनुपात (सी.आर.आर.) को किसके पास रखा जाता है?

Correct Answer: (3) भारतीय रिजर्व बैंक
Solution:नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) जमा की एक निश्चित न्यूनतम राशि है जिसे वाणिज्यिक बैंकों को केंद्रीय बैंक के पास भंडार के रूप में रखना होता है।
• रिजर्व में रखने के लिए आवश्यक नकदी का प्रतिशत, बैंक की कुल जमा राशि की तुलना में, नकद आरक्षित अनुपात कहा जाता है।

78. निम्नलिखित में से किस देश ने "व्यापार करने की सरलता" के सूचकांक पर सन् 2021 में उच्चतम स्थान प्राप्त किया है?

Correct Answer: (4) न्यूजीलैंड
Solution:ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में न्यूजीलैंड ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा जबकि सोमालिया को 190वें अंतिम स्थान पर रखा गया।
• भारत को इस बार (2019) 190 देशों में से 63वें स्थान पर रखा गया था, जो 2018 में अपने 77वें स्थान से 14 स्थानों का सुधार दर्शाता है।

79. उस सॉटिंग अथवा वर्गीकरण प्रक्रिया का नाम क्या है जो तत्वों की दी हुई एक सूची को सॉर्ट करने और उनके क्रम में न होने पर उनकी अदला-बदली में संदर्भित है?

Correct Answer: (4) बबल सॉर्ट
Solution:बबल सॉर्ट, आसन्न तत्वों की बार-बार तुलना करके और अनियंत्रित होने पर उन्हें अदला-बदली करके तत्वों की दी गई सूची को क्रम से लगाना करता है।
• दो तत्वों की अदला-बदली का अर्थ है एक दूसरे के साथ उनकी स्थिति बदलना।

80. निम्नलिखित में से कौन-सा नेटवर्क उपकरण डेटा पैकेट से गंतव्य पता (एड्रेस) निकालता है और इसे एक तालिका में देखता है कि पैकेट को कहाँ भेजा जाए और केवल निर्धारित उपकरणों को सिग्नल भेजता है?

Correct Answer: (3) स्विच
Solution:एक नेटवर्क स्विच का उपयोग कई कंप्यूटरों या संचार उपकरणों को जोड़ने के लिए किया जाता है।
• जब डेटा आता है, तो स्विच डेटा पैकेट से गंतव्य का पता निकालता है तथा यह देखने के लिए तालिका में देखता है कि पैकेट कहाँ भेजा जाए।