हरियाणा SSC जूनियर इंजीनियर (सिविल) परीक्षा – 9.04.2018 प्रथम पाली

Total Questions: 100

51. कुरुक्षेत्र में प्रसिद्ध 'सर्वेश्वर महादेव मन्दिर' का निर्माण किसके द्वारा किया गया?

Correct Answer: (2) बाबा श्रवणनाथ
Solution:सर्वेश्वर महादेव मंदिर हरियाणा के
कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर में स्थित है। सर्वेश्वर महादेव मंदिर ब्रह्मसरोवर पर स्थापित ऐसा मंदिर है जिससे पूरे कुरुक्षेत्र की पहचान है। इस मंदिर का निर्माण बाबा श्रवणनाथ द्वारा किया गया था। मान्यता है कि यहाँ पर स्वयं ब्रह्मा ने अपने खंडित सिर को वापस लेने हेतु देवों के देव महादेव की अराधना की थी।

52. सोहना कुण्ड हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

Correct Answer: (2) गुरुग्राम
Solution:सोहना कुंड सोहना शहर गुरुग्राम की बाहरी सीमा पर स्थित है। यहाँ पर प्राकृतिक रूप से गर्म पानी निकलता है। ऐसा माना जाता है। इस कुंड में स्नान करने पर त्वचा रोग ठीक हो जाता है। इसे प्राचीन शिव मंदिर में स्थित कुंड की वजह से शिव कुंड के नाम से जाना जाता है।

53. निम्न में से कौन-सा नृत्य रूप होली के समय प्रस्तुत किया जाता है?

Correct Answer: (1) लूर
Solution:लूर नृत्य मारवाड़ (राजस्थान) का लोक नृत्य है। यह नृत्य फाल्गुन मास में प्रारंभ होकर होली दहन तक चलता है। यह नृत्य राजस्थानी महिलाओं द्वारा किया जाता है।

54. एक असाधारण पुस्तक 'बर्ड्स ऑफ द इण्डस' किसके द्वारा लिखी गई थी?

Correct Answer: (1) मुबाशीर हसन
Solution:मुबाशीन हसन एक पाकिस्तानी सिविल इंजीनियर और विज्ञान प्रशासक हैं जो हाइड्रोलिक में उनके काम और परमाणु बम परियोजना के विकास में उनकी राजनीतिक भूमिका के लिए जाने जाते हैं उनके द्वारा वर्ष 2006 में बर्डस ऑफ द इंडस नाम पुस्तक लिखी गई थी।

55. 'नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड' हरियाणा राज्य के किस जिले में है?

Correct Answer: (1) पानीपत
Solution:नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड एक मिनिरत्न कंपनी है। इसकी स्थापना 1977 म हुइ था। यह कपना हारयाणा राज्य के पानीपत जिले में स्थित है।

56. राष्ट्रीय स्तर पर 'स्वच्छ शक्ति सप्ताह, 1-8 मार्च, 2017', हरियाणा के किस जिले में शुरू किया गया?

Correct Answer: (1) गुरुग्राम
Solution:1 मार्च, 2017 को केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने हरियाणा सरकार के साथ संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम, हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर पर 'स्वच्छ शक्ति सप्ताह' का शुभांरभ किया। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना है।

57. हरियाणा के जींद जिले के जवाहर सिंह डागर 'प्रो-कबड्डी लीग' की किस कबड्डी टीम से संबंधित है?

Correct Answer: (1) पटना पाइरेट्स
Solution:जवाहर सिंह डागर ने प्रो कबड्डी लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और पटना पाइरेट्स को फाइनल में जीत दिलवाई। जवाहर सिंह डागर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं।

58. हरियाणा में विश्कर्मा कौशल विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

Correct Answer: (3) दुधौला (पलवल)
Solution:देश का पहला कौशल विद्यालय हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कैंपस पलवल में शुरू होगा। यह विश्वविद्यालय सीबीएसई से संबंद्ध होगा।

59. निम्न में से कौन-सा युग्म हरियाणा राज्य के जिले तथा उसके नगर के संदर्भ में सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (4) जींद-शाहबाद
Solution:शाहबाद शहर जींद जिला में स्थित न होकर कुरुक्षेत्र जिला में स्थित है।

60. हरियाणा में गठित गौ-सेवा आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

Correct Answer: (1) भनीराम मंगला
Solution:हरियाणा गौ सेवा आयोग की स्थापना हरियाणा राज्य के विधायिका द्वारा हरियाणा राज्य के विधान सभा द्वारा राज्य में गायों के संरक्षण और कल्याण के लिए हरियाणा अधिनियम 19, 2010 के रूप में की गई। इसका अध्यक्ष मनीराम मंगला को बनाया गया है।