हरियाणा SSC जूनियर इंजीनियर (सिविल) परीक्षा – 9.04.2018 प्रथम पाली

Total Questions: 100

61. "मगर प्रजनन केन्द्र" किस जिले में स्थित है?

Correct Answer: (2) कुरुक्षेत्र
Solution:भोर सैदान मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र कुरुक्षेत्र जिले के भोर सैदान गाँव में अवस्थित है।

62. किस जनजाति को हरियाणा में जीवन की मुख्यधारा में लाने के लिए मनोहरलाल खट्टर ने 11 सितम्बर, 2017 को राशन कार्ड की सुविधा देने की घोषणा की है?

Correct Answer: (1) खानाबदोश जनजाति
Solution:खानाबदोश जनजाति को हरियाणा में जीवन की मुख्यधारा में लाने के लिए मनोहर लाल खट्टर ने 11 सितम्बर, 2017 को राशन कार्ड की सुविधा देने की घोषणा की है।

63. हरियाणा में अगस्त, 2017 तक प्रधानमंत्री जनधन योजना के लगभग कितने खाते थे?

Correct Answer: (2) 60 लाख
Solution:प्रधानमंत्री जन-धन योजना भारत में वित्तीश समावेशन पर राष्ट्रीय मिशन है और जिसका उद्देश्य देश भर में सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाएँ मुहैया कराना और हर परिवार का बैंक खाता खोलना है। इस योजना की घोषणा 15 अगस्त, 2014 को तथा इसका शुभारंभ 28 अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। अगस्त 2017 तक हरियाणा में जन-धन खाताधारकों की संख्या 60 लाख थी।

64. कालायत नगर का नाम कर्दम ऋषि के दसवें पुत्र ....... के नाम पर रखा गया है।

Correct Answer: (1) कपिल मुनि

65. हरियाणा के शिक्षित युवाओं के लिए आरम्भ की गई "सक्षम युवा स्कीम" का निम्न कौन सा एक घटक नहीं है?

Correct Answer: (4) दुर्घटना बीमा
Solution:हरियाणा में सक्षम युवा योजना की शुरुआत 1 नवम्बर, 2016 को हुई। इस योजना के तहत लाभार्थी को बेरोजगारी भत्ता, कौशल प्रशिक्षण तथा मानदेय का प्रावधान है।

66. हिसार जिले का संबंध प्राचीन वैदिक काल की जनजाति से था, यथाः

Correct Answer: (4) ये सभी
Solution:प्राचीन समय में हिसार हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख केन्द्र था। प्राचीन समय में यहाँ कई आदिवासी जातियाँ रहती थी।

67. हरियाणा सरकार ने ....... को पंचकुला पुलिस कमिश्नर कार्यालय से पृथक किया।

Correct Answer: (1) अम्बाला
Solution:सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए हरियाणा पुलिस ने अंबाला-पंचकुला क्षेत्र में कमिश्नरी स्थापित की है। राज्य में पहले ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में कमिश्नरी है।

68. हरियाणा का 22 वां जिला कौन-सा है?

Correct Answer: (1) चरखी दादरी
Solution:चरखी दादरी हरियाणा का 22वां जिला व शहर है। शहरी विकास होने के कारण दादरी के पास एक गाँव 'चरखी' इससे जुड़ गया, जिसके कारण शहर का नाम चरखी दादरी पड़ गया।

69. हरियाणा का सबसे कम आयु का एवरेस्ट आरोही कौन है?

Correct Answer: (3) नरेन्दर यादव
Solution:हरियाणा का सबसे कम उम्र का एवरेस्ट आरोही नरेन्द्र यादव है। इन्होंने यूरोप की सबसे ऊँची चोटी एलब्रुस और साउथ अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारों पर भी तिरंगा लहराया है।

70. हरियाणा का एकमात्र हिरण उद्यान किस जिले में स्थित है?

Correct Answer: (1) हिसार
Solution:हरियाणा का एकमात्र हिरण उद्यान हिसार जिले में स्थित है।