हरियाणा SSC जूनियर इंजीनियर (सिविल) परीक्षा – 9.04.2018 प्रथम पाली

Total Questions: 100

71. हरियाणा राज्य के प्रथम राज्यपाल थे?

Correct Answer: (3) श्री धर्मवीर
Solution:हरियाणा के प्रथम राज्यपाल धर्मवीर थे। इनका कार्यकाल 1 नवम्बर, 1966 से सितम्बर, 1967 तक चला था। धर्मवीर हरियाणा के राज्यपाल से पहले पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

72. हरियाणा राज्य में जेल मंत्रालय के मंत्री हैं?

Correct Answer: (1) कृष्णलाल पंवार
Solution:कृष्ण लाल पंवार वर्तमान हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री है। वे हरियाणा विधानसभा में इसराना से विधायक हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं इनके पास आवास और जेल मंत्रालय भी हैं। वर्तमान (2025) हरियाणा सरकार में जेल मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा है।

73. 1857 के विद्रोह के समय बहादुरगढ़ के नवाब कौन थे?

Correct Answer: (4) मोहन सिंह
Solution:1857 के विद्रोह के समय बहादुरगढ़ के नवाब मोहन सिंह थे।

74. हरियाणा सरकार में पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के वर्तमान मंत्री कौन है?

Correct Answer: (1) ओमप्रकाश धनकर
Solution:वर्तमान (2025) हरियाणा सरकार में पशुपालन और डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा है।

75. हरियाणा के किस जिले से 30 जुलाई, 1919 को गाँधीजी को गिरफ्तार किया गया था?

Correct Answer: (1) हिसार
Solution:हरियाणा के हिसार जिले से 30 जुलाई, 1919 को गाँधीजी को गिरफ्तार किया गया था।

76. विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज किसके ऊपर बनाया जाने वाला है?

Correct Answer: (3) चेनाब नदी
Solution:उत्तरी जम्मू और कश्मीर को जोड़ने के लिए चिनाब नदी पर धनुषाकार स्टील का ढाँचा तैयार किया जा रहा है। इस पुल की ऊँचाई 359 मीटर होगी। यह अभी चीन के बेपेजियांग नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज से भी बड़ा होगा।

77. गाँधीजी के जन्म-स्थान को कहते हैं

Correct Answer: (2) कीर्ति मंदिर
Solution:कीर्ति मंदिर गुजरात राज्य के पोरबंदर शहर में स्थित है यह मंदिर महात्मा गाँधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गाँधी का घर था। यह मंदिर उस जगह के पास स्थित है जहाँ महात्मा गाँधी का जन्म हुआ था। इस मंदिर के पीछे नवी खादी है, जहाँ कस्तूरबा गाँधी का जन्म हुआ था।

78. 2017 प्रमोद महाजन स्मृति अवॉर्ड का सम्मान किसे दिया गया है?

Correct Answer: (1) अनुपम खेर
Solution:2017 प्रमोद महाजन स्मृति अवॉर्ड का सम्मान अनुपम खेर को प्रदान किया गया।

79. रेडक्लिफ रेखा किन देशों के बीच की सीमा-रेखा है?

Correct Answer: (2) भारत और पाकिस्तान
Solution:रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा का निर्धारण सन् 1947 में सर सीरिल रेडक्लिफ द्वारा किया गया था। उस समय बांग्लादेश भी पाकिस्तान का ही भाग था। इसलिए भारत बांग्लादेश सीमा का निर्धारण भी रेडक्लिफ रेखा से ही होता है।

80. P,K की माता है। K,D की बहन है। D,J के पिता है। P,J के साथ कैसे संबंधित है?

Correct Answer: (1) दादी
Solution: