हिन्दी भाषा एवं उसकी बोलियाँः उत्पत्ति एवं विकास part-5

Total Questions: 50

1. इनमें से कौन सी बोली मध्य प्रदेश की प्रमुख बोलियों में से नहीं है? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) बाँगरू
Solution:'बाँगर या बाँगरू' पश्चिमी हिन्दी उपभाषा वर्ग की बोली के अन्तर्गत आती है। बाँगरू को 'हरियाणी अथवा हरियाणवी' भी कहते हैं। यह हरियाणा राज्य की बोली है, शेष बोलियाँ मध्य प्रदेश की हैं।

2. निम्नलिखित बोलियों को उनके क्षेत्र के साथ सुमेलित कीजिए-

सूची-I (भाषा)सूची-II (स्थान)
A. खड़ीबोलीi. बिलासपुर
B. ब्रजभाषाii. सुल्तानपुर
C. बाँगरूiii. आगरा
D. अवधीiv. बिजनौर
v. करनाल
Correct Answer: (b)
Solution:कोड :
(A)(B)(C)(D)
(a)(iii)(iv)(v)(i)
(b)(iv)(iii)(v)(ii)
(c)(iv)(ii)(iii)(v)
(d)(ii)(iii)(iv)(v)

उपर्युक्त बोलियों का उनके क्षेत्रों के साथ सही सुमेलन इस प्रकार है-

क्रमांकबोलीक्षेत्रउपभाषाविकास
1खड़ीबोलीबिजनौरपश्चिमी हिन्दीशौरसेनी अपभ्रंश
2ब्रजभाषाआगरापश्चिमी हिन्दीशौरसेनी अपभ्रंश
3बाँगरुकरनालपश्चिमी हिन्दीशौरसेनी अपभ्रंश
4अवधीसुल्तानपुरपूर्वी हिन्दीअर्धमागधी अपभ्रंश
5छत्तीसगढ़ीबिलासपुरपूर्वी हिन्दीअर्धमागधी अपभ्रंश

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • अवधी बोली के क्षेत्र हैं- लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, फैजाबाद, गोण्डा, बस्ती, बहराइच, प्रतापगढ़ तथा बाराबंकी।
  • मुल्ला दाऊद, कुतुबन, जायसी, मंझन, उसमान, तुलसीदास, सबल सिंह आदि अवधी भाषा के प्रसिद्ध कवि हैं।
  • अवधी उदासीन आकारान्त बोली है।
  • खड़ी बोली हिन्दी- रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, देहरादून, मुजफ्फरनगर, शामली तथा अम्बाला में बोली जाती है। यह आकार-बहुला बोली है।
  • बाँगरू (हरियाणवी) हरियाणा में बोली जाती है।
  • ब्रजभाषा के क्षेत्र हैं- मथुरा, अलीगढ़, धौलपुर, मैनपुरी, एटा, बदायूँ, बरेली आदि हैं।

3. 'बनारसी' किसकी उपबोली है? [T.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (a) बुन्देली
Solution:बिहार के शाहाबाद जिले के भोजपुर गाँव के नाम के आधार पर 'भोजपुरी' बोली का नाम पड़ा है। मागधी अपभ्रंश के पश्चिमी रूप से विकसित इस बोली का क्षेत्र बनारस, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बस्ती, शाहाबाद, चम्पारण, सारण तथा आस-पास का कुछ क्षेत्र है। हिन्दी प्रदेश की बोलियों में भोजपुरी बोलने वाले सबसे अधिक हैं। अतः स्पष्ट है कि 'बनारसी' भोजपुरी की उपबोली है, जो कि विकल्प में नहीं है। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपनी संशोधित उत्तर कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर गलत बताते हुए मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।

4. निम्नलिखित बोली-वर्गों को उनसे सम्बद्ध बोलियों के साथ सुमेलित कीजिए - [UGC हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र नवंबर,2020]

सूची-I(वर्ग)सूची-II(बोली)
(A) पश्चिमी हिन्दी(I) मेवाती
(B) पूर्वी हिन्दी(II) बुन्देली
(C) बिहारी हिन्दी(III) बघेली
(D) राजस्थानी(IV) मगही

 

Correct Answer: (b) A-II, B-III, C-IV, D-I
Solution:दी गई बोलियों का सुमेलन इस प्रकार देखा जा सकता है-

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • पश्चिमी हिन्दी, राजस्थानी, गुजराती तथा पहाड़ी हिन्दी का विकास शौरसेनी अपभ्रंश से हुआ है।
  • पूर्वी हिन्दी का विकास अर्ध-मागधी अपभ्रंश से तथा बिहारी हिन्दी का विकास मागधी अपभ्रंश से हुआ है।

5. 'उर्दू' को यामिनी भाषा कहने का श्रेय किसको है? [T.G.T.-2021 (U.P)]

Correct Answer: (b) लल्लू लाल
Solution:लल्लू लाल ने उर्दू को यामिनी भाषा कहा है। इनकी प्रमुख रचना प्रेमसागर है, जिसमें प्रारम्भिक खड़ीबोली के नमूने मिलते हैं। लल्लू लाल कलकत्ता में स्थापित फोर्ट विलियम कॉलेज में भाषा मुंशी के पद पर भी रहे है।

6. भाषा-निर्माण की इकाइयों का सही अनुक्रम है- [UGC हिन्दी तृतीय प्रश्न-पत्र दिसम्बर, 2014]

Correct Answer: (d) ध्वनि, शब्द, पद, वाक्य
Solution:भाषा निर्माण की इकाइयों का सही अनुक्रम ध्वनि, शब्द, पद, वाक्य होगा। वर्ण को ध्वनि-चिह्न भी कहते हैं। ध्वनि बोलने और सुनने में आती है।

शब्द-वर्णों का सार्थक समूह जो कुछ अर्थ देता है, उसे 'शब्द' कहते हैं।

पद - शब्द जब वाक्य में प्रयोग हो जाता है और वाक्य के व्याकरण के नियम से बँध जाता है, तो उसे 'पद' कहते हैं।

वाक्य - शब्द का सार्थक समूह जो कुछ अर्थ देता है, उसे 'वाक्य' कहते हैं।

7. सही विकल्प चुनिए- [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

आंगिक भाषा______के अन्तर्गत आती है।

Correct Answer: (d) अशाब्दिक भाषा
Solution:आंगिक भाषा' अशाब्दिक भाषा के अन्तर्गत आती है। अशाब्दिक भाषा के शारीरिक हाव-भाव-भंगिमा, चेहरे की अभिव्यक्ति या नेत्रों से सम्प्रेषण इत्यादि मुख्य पहलू हैं।

8. केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान किस विभाग के तहत कार्यरत है? [UP SI-2021]

Correct Answer: (a) राजभाषा विभाग
Solution:केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान' गृह मन्त्रालय के अन्तर्गत 'राजभाषा विभाग' के तहत कार्यरत है। वस्तुतः केन्द्र सरकार के हिन्दी न जानने वाले कर्मचारियों को हिन्दी सिखाने का कार्य सर्वप्रथम शिक्षा मन्त्रालय द्वारा 1952 ई. में प्रारम्भ किया गया। 1975 ई. में गृह मन्त्रालय के अन्तर्गत राजभाषा विभाग की स्थापना हुई तथा हिन्दी शिक्षण योजना को राजभाषा विभाग के अधीन कर दिया गया। हिन्दी शिक्षण योजना के 5 क्षेत्रीय कार्यालय है- दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई एवं गुवाहाटी। केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना 1985 ई. में की गयी। इस संस्थान का मुख्यालय नई दिल्ली में है। 1988 ई. में मुम्बई, कोलकाता एवं बंगलूरु में तथा 1990 ई. में चेन्नई एवं हैदराबाद में इसके उप संस्थानों की स्थापना की गयी।

9. भाषा के तीन रूप होते हैं- [MPSI (SI) Exam, 29th oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (c) मौखिक भाषा, लिखित भाषा, सांकेतिक भाषा।
Solution:भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर, सुनकर, लिखकर व पढ़कर अपने मन के भावों या विचारों का आदान-प्रदान करता है। सामान्यतः भाषा मानव की सार्थक रूप से व्यक्त वाणी को कहते हैं। भाषा के तीन रूप होते हैं- मौखिक भाषा, लिखित भाषा और सांकेतिक भाषा ।

10. मुस्लिम शासकों के समय भारत में न्यायालयों की भाषा कौन-सी थी? [K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (d) अरबी-फारसी
Solution:मुगल काल में अरबी-फारसी को राजकीय भाषा का दर्जा प्राप्त था। यह शिक्षा का माध्यम होने के साथ राजकीय कार्यों, न्यायालयों एवं सरकारी कामकाज की भाषा थी।