हिन्दी भाषा एवं उसकी बोलियाँः उत्पत्ति एवं विकास part-5Total Questions: 5021. कौन हिन्दी की उपभाषा नहीं है? [UPSSSC (JE) Exam, 2015](a) मराठी(b) पश्चिमी हिन्दी(c) पूर्वी हिन्दी(d) राजस्थानीCorrect Answer: (a) मराठीSolution:मराठी, हिन्दी की उपभाषा नहीं है। हिन्दी की पाँच उपभाषाएँ हैं, जो इस प्रकार हैं- (i) पश्चिमी हिन्दी, (ii) पूर्वी हिन्दी, (iii) राजस्थानी हिन्दी, (v) पहाड़ी हिन्दी और (v) बिहारी हिन्दी।22. भाषा सम्बन्धी भूल को कहते हैं- [Haryana.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013](a) पाप(b) त्रुटि(c) अपराध(d) द्रोहCorrect Answer: (b) त्रुटिSolution:भाषा सम्बन्धी भूल को 'त्रुटि' कहते हैं।23. निम्नलिखित भाषा रूपों और उनके प्रयोक्ताओं को सुमेलित कीजिए- [UGC हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र जून, 2013]सूची-I (भाषा)सूची-II (स्थान)(A) दक्खिनी(i) दामोदर पण्डित(B) कोसली(ii) कुतुबशाह(C) ब्रजबुलि(iii) सरहपा(D) सन्धाभाषा(iv) शंकर देव(v) कुतुबन (A)(B)(C)(D)(a)iiiiiiiv(b)iiiiviii(c)iiiiiivv(d)viviii (a)(b)(c)(d)Correct Answer: (b)Solution:भाषा रूपों और उनके प्रयोक्ताओं का सही मिलान इस प्रकार है-दक्खिनी के कवि कुतुबशाह हैं। कुल्लियत-ए-कुली इनकी प्रसिद्ध रचना है।कोसली भाषा के रचनाकार दामोदर पण्डित हैं। (इन्होंने उक्तिव्यक्तिप्रकरण ग्रन्थ की रचना की है)ब्रजबुलि भाषा के रचनाकार शंकर देव हैं। (बंगाल में ब्रजभाषा की नकल की शैली)सन्धाभाषा के कवि सरहपा हैं ('दोहाकोश/दोहाकोष' इनकी प्रसिद्ध रचना है)।अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्यदक्खिनी हिन्दी के प्रथम कवि 'ख्वाजा बन्दा नवाज गेसूदराज' हैं।सबरस- मुल्ला वजही की दक्खिनी हिन्दी में प्रसिद्ध रचना है।कुतुबन ने मृगावती की रचना अवधी में किया है।मैथिली भाषा के विद्यापति की प्रमुख रचना 'पदावली' है।'रसरतन' के रचनाकार पुहकर हैं।'लखन सेन पद्मावती कथा' दामोदर की रचना है।'सत्यवती कथा' ईश्वर दास की रचना है।24. भाषा और विचार के सम्बन्धों की चर्चा में अग्रणी हैं- [UP- CTET Exam 1st Paper (I-V), 2016](a) वाइगोत्स्की(b) पियाजे(c) स्किनर(d) चॉन्स्कीCorrect Answer: (a) वाइगोत्स्कीSolution:भाषा और विचार के सम्बन्धों की चर्चा में वाइगोत्सकी अग्रणी हैं। वाइगोत्स्की का कहना है कि उत्तरोत्तर भानसिक विकास अन्तर्वैयक्तिक सम्प्रेषण का परिणाम है25. भारतवर्ष के लिए हिन्दी भाषा का नाम सबसे पहले किसने सुझाया? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015](a) महात्मा गाँधी(b) रवीन्द्रनाथ ठाकुर(c) मदन मोहन मालवीय(d) राजा राममोहन रायCorrect Answer: (d) राजा राममोहन रायSolution:सबसे पहले ईश्वरचन्द्र विद्यासागर और राजा राममोहन राय ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाने की बात कही थी। फिर केशवचन्द्र सेन ने अपने समाचार-पत्र में लिखा- हिन्दी ही अखिल भारत की जातीय भाषा या राष्ट्र भाषा बनने के योग्य है। अतः स्पष्ट है कि विकल्प (d) सही उत्तर है।26. वाराणसी' का 'बनारस' रूप में विकास उदाहरण है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012](a) व्यंजन विपर्यय का(b) व्यंजनागम का(c) व्यंजन लोप का(d) स्वर-व्यंजनागम काCorrect Answer: (a) व्यंजन विपर्यय काSolution:'विपर्यय' में किसी शब्द के स्वर, व्यंजन या अक्षर एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाते हैं और दूसरे के पहले स्थान पर आ जाते हैं। इसके कई भेद हैं-स्वर विपर्यय, व्यंजन विपर्यय तथा अक्षर विपर्यय। 'वाराणसी' का 'बनारस' रूप व्यंजन विपर्यय विकास का उदाहरण है।27. इनमें से कौन-सी बोली सामान्यतः उत्तर प्रदेश में नहीं बोली जाती है? [U.P. SI-2021](a) खड़ीबोली(b) अवधी(c) ब्रजभाषा(d) मैथिलीCorrect Answer: (d) मैथिलीSolution:'मैथिली बोली' (अब भाषा) बिहारी हिन्दी की बोली है, जिसका विकास मागधी अपभ्रंश से हुआ है। इस बोली का क्षेत्र दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर तथा मुजफ्फरपुर इत्यादि बिहार राज्य के जिले हैं।उ.प्र. की प्रमुख बोलियाँपूर्वी हिन्दी वर्ग कीअवधीउदासीन आकारान्त अकारान्त बोली।उपबोली - बैसवाड़ी।क्षेत्र - लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, प्रतापगढ़ इत्यादि।पश्चिमी हिन्दी वर्ग की बोलियाँ ब्रजखड़ीबोली,बुन्देलखण्डी,कन्नौजी।बिहारी हिन्दीभोजपुरी - क्षेत्र पूर्वांचल के जिले ।भोजपुरी के शेक्सपियर - भिखारी ठाकुर।28. टकसाली भाषा' कहते हैं- [T.G.T. परीक्षा, 2001](a) संस्कृतनिष्ठ भाषा को(b) ग्रामीण भाषा को(c) परिनिष्ठित भाषा को(d) कृत्रिम भाषा कोCorrect Answer: (c) परिनिष्ठित भाषा कोSolution:भाषा विज्ञान के अनुसार, मानक भाषा को आदर्श भाषा, टकसाली भाषा तथा 'परिनिष्ठित भाषा' भी कहते हैं। किसी भी भाषा का उसके विभिन्न रूपों की अभिव्यक्ति के माध्यम के लिए उसका मानक रूप ही प्रयुक्त होता है।29. मानक भाषा की विशेषता है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) ऐतिहासिकता(b) स्वायत्तता(c) एकरूपता(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिकSolution:'मानक भाषा' को परिनिष्ठित या आदर्श भाषा भी कहते हैं। यह किसी बृहत्तर समुदाय के विचार-विनिमय का माध्यम होती है। मानक भाषा ऐतिहासिकता, स्वायत्तता तथा एकरूपता इत्यादि विशेषताओं से युक्त होती है।30. भाषा की उपयुक्त परिभाषा है- [BPSC स्कूल टीचर परीक्षा, 2023](a) विचार या भाव प्रकट करने वाला सार्थक ध्वनिसमूह 'भाषा' कहलाता है(b) विचार या भाव को लिपि-चिह्नों में प्रकट करने को 'भाषा' कहते हैं(c) विचार या भाव प्रकट करने का साधन 'भाषा' है(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) विचार या भाव प्रकट करने का साधन 'भाषा' हैSolution:'भाषा' शब्द भाष धातु से बना है। वस्तुतः विचार या भाव प्रकट करने के साधन को भाषा कहते हैं। भाषा विचार विनिमय का साधन है।Submit Quiz« Previous12345Next »