हिन्दी भाषा एवं उसकी बोलियाँः उत्पत्ति एवं विकास part-6Total Questions: 121. 'खसखुरा' या 'गुरखाली' भाषा है- [दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय (PGT) परीक्षा, 2015](a) नेपाल की राजभाषा(b) गढ़वाल की लोकभाषा(c) कुमाऊँ की साहित्यिक भाषा(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (a) नेपाल की राजभाषाSolution:नेपाल की राजभाषा, 'नेपाली' को, 'गुरखाली',' खसखुरा आदि नामों से भी अभिहित किया जाता है।2. हिन्दी में अधिकांश शब्द किस भाषा से आए हैं? [K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014](a) संस्कृत(b) फ़ारसी(c) अँग्रेज़ी(d) उर्दूCorrect Answer: (a) संस्कृतSolution:हिन्दी शब्द सम्पदा में अधिकांश शब्द संस्कृत से आए हैं, जिन्हें तत्सम शब्द कहा जाता है।3. सिन्धी भाषा का सम्बन्ध किससे है? [T.G.T. परीक्षा, 2011](a) पैशाची(b) ब्राचड़(c) मगही(d) शौरसेनीCorrect Answer: (b) ब्राचड़Solution:सिन्धी भाषा का विकास अपभ्रंश की 'ब्राचड़' शाखा से हुआ है। मध्यकालीन भारतीय आर्यभाषा का विभाजन पालि-प्राकृत-अपभ्रंश के रूप में हुआ है। इसमें अपभ्रंश की अनेक शाखाएँ है, जिनमें अपभ्रंश की ब्राचड़ शाखा से सिन्धी का विकास हुआ है।4. सिन्धी भाषा का विकास अपभ्रंश की किस शाखा से हुआ है? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014](a) पैशाची(b) शौरसेनी(c) ब्राचड़(d) मागधीCorrect Answer: (c) ब्राचड़Solution:सिन्धी भाषा का विकास अपभ्रंश की 'ब्राचड़' शाखा से हुआ है। मध्यकालीन भारतीय आर्यभाषा का विभाजन पालि-प्राकृत-अपभ्रंश के रूप में हुआ है। इसमें अपभ्रंश की अनेक शाखाएँ है, जिनमें अपभ्रंश की ब्राचड़ शाखा से सिन्धी का विकास हुआ है।5. बोडो भाषा मुख्य रूप से भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में बोली जाती है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024](a) हिमाचल प्रदेश(b) उत्तर प्रदेश(c) झारखण्ड(d) असमCorrect Answer: (d) असमSolution:बोडो भाषा मुख्य रूप से असम राज्य में बोली जाती है। बोडो को 92वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। इसी संशोधन अधिनियम से मैथिली, डोगरी तथा सन्थाली भी आठवीं अनुसूची में शामिल की गईं।6. इनमें से कौन-सा गलत है? [दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय (P.G.T.) परीक्षा, 2015](a) विकसित तथा प्रयोग क्षेत्र की दृष्टि से बोली का रूप भाषा से बहुत छोटा होता है।(b) रूप-रचना की दृष्टि से बोली पूर्णतः विकसित होती है।(c) बोली दैनन्दिन व्यवहृत होने वाली घरेलू अभिव्यक्ति का(d) विभाषा बोली का विकसित रूप है।Correct Answer: (b) रूप-रचना की दृष्टि से बोली पूर्णतः विकसित होती है।Solution:विकल्प (b) का कथन गलत है। बोली भाषा का क्षेत्रीय रूप होती है, जो अपने सीमित क्षेत्र में दैनिक जीवन के नित्य व्यवहार में प्रयुक्त होती है। यह भाषा का अल्पविकसित रूप होती है।7. लुसी भाषा कहाँ बोली जाती है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024](a) असम(b) अरुणाचल प्रदेश(c) मिजोरम(d) मेघालयCorrect Answer: (c) मिजोरमSolution:'लुसी' मिजोरम में बोली जाने वाली भाषा है। लुसी भाषा को लूसाई भाषा भी कहते हैं।8. भाषा का कौन-सा कौशल सबसे पहले बच्चा सीखता है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) लिखना(b) पढ़ना(c) सुनना और समझना(d) बोलनाCorrect Answer: (c) सुनना और समझनाSolution:बच्चा सबसे पहले सुनना और समझना' रूपी भाषा का कौशल सीखता है। अतः प्रश्नगत् विकल्प (c) सही है, जबकि अन्य विकल्पगत् भाषा कौशल को जीवन के विभिन्न भागों में चरणबद्ध तरीके से एक बच्चा सीखने का सहज प्रयास करता है।9. डिंगल भाषा का अर्थ क्या है? [DSSSB P.G.T.-2021](a) हरियाणवी मिश्रित राजस्थानी भाषा(b) अर्धमागधी(c) अवधी और ब्रज के योग से बनी भाषा(d) अपभ्रंश के योग से बनी शुद्ध राजस्थानीCorrect Answer: (d) अपभ्रंश के योग से बनी शुद्ध राजस्थानीSolution:'डिंगल और पिंगल' आदिकालीन हिन्दी साहित्य की भाषाएँ हैं। 'डिंगल' जहाँ अपभ्रंश के योग से बनी शुद्ध राजस्थानी भाषा रही, वहीं 'पिंगल' अपभ्रंश से ही उद्भूत ब्रजभाषा का प्रारम्भिक रूप थी। डिंगल भाषा में रासो साहित्य रचे गये हैं10. पारिभाषिक शब्द वे हैं- [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)](a) जो प्रत्येक क्षेत्र में अर्थ को प्रकट करते हैं।(b) जिनकी परिभाषा या व्याख्या नहीं की जा सकती हो।(c) जो किसी क्षेत्र विशेष में एक निश्चित और परिसीमित अर्थ को प्रकट करते हैं।(d) जो किसी क्षेत्र विशेष में एक निश्चित और परिसीमित अर्थ को प्रकट नहीं करते हैं।Correct Answer: (c) जो किसी क्षेत्र विशेष में एक निश्चित और परिसीमित अर्थ को प्रकट करते हैं।Solution:जो किसी क्षेत्र विशेष में एक निश्चित और परिसीमित अर्थ को प्रकट करते हैं, 'पारिभाषिक' शब्द कहलाते हैं।Submit Quiz12Next »