हिन्दी भाषा एवं उसकी बोलियाँः उत्पत्ति एवं विकास

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित भाषाओं को उनके विकास क्रम में व्यवस्थित कीजिए [UGC हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र नवम्बर, 2020]

Correct Answer: (a) A, C, B, D
Solution:

12. निम्नलिखित में से प्राचीन भारतीय आर्यभाषा कौन-सी है? [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) वैदिक संस्कृत
Solution:'ऋग्वेद' में भारतीय आर्यभाषा का प्राचीनतम रूप, 'वैदिक संस्कृत', प्राप्त होता है। इस भाषा को 'आर्यभाषा' या 'देव भाषा' भी कहा जाता है।

13. संस्कृत भाषा का दूसरा नाम क्या है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) देवभाषा
Solution:'संस्कृत' को भारत की आदि भाषा कहा जाता है। इस भाषा का विकास दो रूपों में हुआ है-

वैदिक संस्कृत तथा लौकिक संस्कृत। वर्तमान में प्रचलित संस्कृत भाषा लौकिक संस्कृत है। संस्कृत को देवभाषा कहा जाता है, हालाँकि यह वेदों की भाषा है, लेकिन बोल-चाल में इसे 'वेदभाषा' नहीं कहा जाता है।

14. संस्कृत के 'ऋण' शब्द का पाली में कौन-सा रूप मिलता है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) इना
Solution:

15. हिन्दी भाषा के विकास का सही क्रम है: [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:हिन्दी भाषा के विकास का सही क्रम है- संस्कृत- पालि- प्राकृत-अपभ्रंश- हिन्दी। संस्कृत को प्राचीन भारतीय आर्यभाषा कहते हैं। पालि, प्राकृत तथा अपभ्रंश मध्यकालीन आर्यभाषा तथा हिन्दी को आधुनिक भारतीय आर्यभाषा कहते हैं।

16. प्राकृत, संस्कृत, अपभ्रंश, पालि इन भाषाओं में प्राचीनतम भाषा कौन-सी है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) संस्कृत
Solution:प्राकृत, पालि, अपभ्रंश, तथा संस्कृत में सबसे प्राचीनतम भाषा संस्कृत है। भाषिक विकास की प्रक्रिया इस प्रकार रही है- वैदिक संस्कृत - लौकिक संस्कृत पालि प्राकृत अपभ्रंश ।

17. कौन-सी प्राचीन भाषा नहीं है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (b) पंजाबी
Solution:'पंजाबी' प्राचीन भाषा नहीं है, जबकि संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश प्राचीन भाषाएँ हैं। 'पंजाबी' का विकास 'पैशाची' अपभ्रंश से हुआ है। 'गुरुमुखी' इसकी लिपि है तथा माझी, डोगरी, दोआबी, राठी, शाहपुरी, पोथोवरी आदि इसकी प्रमुख बोलियाँ हैं।

18. भारतवर्ष की आदिभाषा है- [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020]

Correct Answer: (c) वैदिक संस्कृत
Solution:भारतवर्ष की आदिभाषा वैदिक संस्कृत है, जिसमें हमारे 'वेद' निबद्ध हैं। सम्प्रति इसकी लिपि 'देवनागरी' है।

19. विकास की दृष्टि से प्राकृत की पूर्वकालीन अवस्था का नाम है- [UGC हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र जून, 2014]

Correct Answer: (a) पालि
Solution:विकास की दृष्टि से प्राकृत की पूर्वकालीन अवस्था का नाम 'पालि' है। 'पालि' भारत की प्रथम देशभाषा मानी जाती है। श्रीलंका के लोग पालि को 'मागधी' कहते हैं, क्योंकि इस भाषा की सृष्टि मगध में हुई थी। इसमें वर्तमान समय की अनेक बोलियों के तत्त्व हैं तथा तद्भव शब्दों का प्रयोग अधिक हुआ है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • भगवान बुद्ध ने 'पालि भाषा' में अपना उपदेश दिया था।
  • पहली सदी से 500 ई. तक उत्तर भारत के भिन्न-भिन्न भागों में प्राकृत भाषा का प्रयोग सबसे अधिक होता था।
  • 'आचार्य हेमचन्द्र' पालि भाषा को संस्कृत से निकली भाषा मानते हैं।

20. इनमें से कौन-सी भाषा संस्कृत भाषा की अपभ्रंश है? [UP SI-2021]

Correct Answer: (b) पालि
Solution:'पालि' भाषा मध्यकालीन आर्यभाषा की प्रथम भाषिक अवस्था रही है, जो संस्कृत की प्रथम अपभ्रंश भाषा रही है।