हिन्दी साहित्य का इतिहास (Part-2)

Total Questions: 50

41. निम्न में से खण्डकाव्य है- [MPSI (SI) Exam, 06 Sep 2016 (02:00 PM)]

Correct Answer: (a) पंचवटी
Solution:जयद्रथ वध, पंचवटी, द्वापर, सिद्धराज, नहुष, कुणाल गीत, पृथ्वीपुत्र, प्रदक्षिणा और देवदास इत्यादि खण्डकाव्यों के रचयिता राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त हैं।

42. मैथिलीशरण गुप्त का सम्बन्ध आधुनिक काल के किस युग से है? [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) द्विवेदी युग
Solution:मैथिलीशरण गुप्त का सम्बन्ध द्विवेदी युग से है। इस युग से सम्बन्धित अन्य कवि हैं अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध', श्रीधर पाठक, रामनरेश त्रिपाठी आदि। UPSSSC ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) माना है जो सही नहीं है।

43. 'द्विवेदी युग' के प्रवर्त्तक निम्न में से कौन हैं? [UPSSSC PET 29-10-2023 (I)]

Correct Answer: (d) आचार्य महावीर प्रसाद
Solution:हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल में भारतेन्दु युग के पश्चात् द्विवेदी युग आता है, जिसके प्रवर्त्तक आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी हैं।

44. हिन्दी में तुलनात्मक आलोचना का प्रारम्भ किसने किया ? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) पद्मसिंह शर्मा
Solution:हिन्दी में तुलनात्मक आलोचना के प्रारम्भकर्ता पद्म सिंह शर्मा हैं, जिन्होंने 'बिहारी' और फारसी कवि 'सादी' की तुलनात्मक आलोचना से एक नयी परम्परा चलाई।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

बालकृष्ण भट्ट' को आधुनिक हिन्दी में व्यावहारिक आलोचना का जनक माना जाता है।

मिश्र बन्धुओं' ने 'देव बड़े कि बिहारी' आलोचनात्मक विवाद को प्रारम्भ किया था।

हिन्दी में अध्यापकीय आलोचना (एकेडमिक आलोचना) का सूत्रपात 'श्यामसुन्दर दास' ने किया।

45. निम्नलिखित में से किस कवि की काव्य भाषा ब्रज नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) मैथिलीशरण गुप्त
Solution:उपर्युक्त कवियों में से मैथिलीशरण गुप्त की काव्य-भाषा ब्रज नहीं, अपितु खड़ी बोली है। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की भाषा ब्रज तथा खड़ी बोली दोनों है, इन्होंने काव्य ब्रज भाषा में तथा गद्य खड़ी बोली में लिखा है। सूरदास तथा बिहारीलाल की भाषा ब्रज है।

46. 'वैदेही वनवास' किसकी रचना है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018]

Correct Answer: (a) अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
Solution:'वैदेही वनवास' अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की रचना है। इनकी अन्य प्रमुख कृतियाँ हैं-चोखे चौपदे, चुभते चौपदे, रस-कलश, प्रेम प्रपंच, कर्मवीर, प्रेम पुष्पहार, पद्मप्रसून, रसिक रहस्य, प्रेमाम्बु प्रवाह इत्यादि।

47. 'रश्मिरथी' इनमें से किसके जीवन पर केन्द्रित कृति है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (c) कर्ण
Solution:'रश्मिरथी' कर्ण के जीवन पर केन्द्रित रामधारी सिंह 'दिनकर' की खण्ड-काव्य रचना है।

48. 'प्रकृति का सुकुमार कवि' किसे कहा जाता है? [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) सुमित्रानन्दन पन्त
Solution:सुमित्रानन्दन पन्त की कविताओं में प्रकृति के मनोरम रूपों का मधुर और सरस चित्रण मिलता है। इसी कारण आलोचकों ने पन्त जी को 'प्रकृति का सुकुमार कवि' कहा है।

49. सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' किस काल के कवि हैं? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (c) आधुनिक काल
Solution:सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' आधुनिक काल के कवि हैं। इन्हें छायावादी कवि कहा जाता है। राम की शक्ति पूजा, तुलसीदास तथा सरोज स्मृति इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं।

50. जूही की कली' कविता के कवि कौन हैं? [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) निराला
Solution:'जूही की कली' कविता के कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' हैं। इनकी अन्य कविताएँ हैं-'राम की शक्ति पूजा', 'सरोज स्मृति', 'कुकुरमुत्ता' आदि।