हिन्दी साहित्य का इतिहास (Part-3)

Total Questions: 50

21. पण्डित बनारसी दास द्वारा लिखित हिन्दी की पहली आत्मकथा का नाम क्या है? [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) अर्धकथा
Solution:पण्डित बनारसी दास द्वारा लिखित हिन्दी की पहली आत्मकथा 'अर्धकथा/अर्धकथानक' है। यह आत्मकथा सन् 1641 ई. में लिखी गई है।

22. आधुनिक हिन्दी साहित्य की पहली आत्मकथा के लेखक कौन माने जाते हैं? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (a) बाबू श्यामसुन्दर दास
Solution:आधुनिक हिन्दी साहित्य की पहली आत्मकथा बाबू श्यामसुन्दर दास ने लिखी। इस आत्मकथा का शीर्षक है 'मेरी आत्म कहानी'

23. हिन्दी में रिपोर्ताज विधा का जनक किसे माना जाता है? [UPSI Exam, 15 दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) शिवदान सिंह चौहान
Solution:हिन्दी में रिपोर्ताज लेखन की परम्परा शिवदान सिंह चौहान की रचना 'लक्ष्मीपुरा' (दिसम्बर, 1938) से आरम्भ हुई। रिपोर्ताज विधा का जनक शिवदान सिंह चौहान को माना जाता है।

24. 'मिला तेज से तेज' किस विधा की रचना है? [UGC हिन्दी तृतीय प्रश्न-पत्र दिसम्बर, 2014]

Correct Answer: (a) जीवनी
Solution:'मिला तेज से तेज' जीवनी विधा की रचना है। वस्तुतः यह जीवनी सुभद्रा कुमारी चौहान की है, जिसे उनकी पुत्री सुधा चौहान ने लिखी है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • प्रेमचन्द की पत्नी शिवरानी प्रेमचन्द ने प्रेमचन्द की जीवनी 'प्रेमचन्द: घर में' लिखी है।
  • प्रेमचन्द के पुत्र अमृतराय ने भी अपने पिता प्रेमचन्द की जीवनी 'कलम का सिपाही' लिखा है।
  • विष्णु प्रभाकर ने 'आवारा मसीहा' नाम से बँगला साहित्यकार शरत्चन्द्र की जीवनी लिखी है।

25. सदल मिश्र की भाषा की विशेषता है- [P.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (a) पूरबीपन
Solution:सदल मिश्र बिहार के थे। इनके पिता का नाम नन्दमणि मिश्र था। यह कलकत्ता के फोर्ट विलियम कॉलेज के हिन्दुस्तानी विभाग में अध्यापक थे। 'सदल मिश्र' का प्रारम्भिक खड़ी बोली गद्य लेखकों में विशेष महत्त्व है। इनके शब्द-संघटन और वाक्य-विन्यास दोनों में ही ब्रजभाषा, पूरबीपन और बँगला इन तीनों का प्रभाव स्पष्ट लक्षित होता है।

26. लल्लू लाल जी का सर्वाधिक प्रसिद्ध ग्रन्थ है- [दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय (P.G.T.) परीक्षा, 2015 P.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (b) प्रेमसागर
Solution:लल्लू लाल जी का सर्वाधिक प्रसिद्ध ग्रन्थ 'प्रेमसागर' है।

27. रानी केतकी की कहानी' के लेखक हैं- [T.G.T. परीक्षा, 2011 / P.G.T. परीक्षा, 2004, आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012, G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012, आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (c) इंशाअल्ला खाँ
Solution:रानी केतकी की कहानी इंशाअल्ला खाँ की रचना है।

28. निम्नलिखित में से कौन फोर्ट विलियम कॉलेज (कलकत्ता) में हिन्दी के अध्यापक थे? [P.G.T. परीक्षा, 2001]

Correct Answer: (b) सदल मिश्र
Solution:सदल मिश्र फोर्ट विलियम कॉलेज में हिन्दी के प्राध्यापक थे।

29. इनमें से कौन कलकत्ता के फोर्ट विलियम कॉलेज से सम्बद्ध थे? [P.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (a) लल्लू लाल
Solution:लल्लू लाल तथा सदल मिश्र का सम्बन्ध फोर्टविलियम कॉलेज से रहा है। दोनों ने वहाँ अध्यापन कार्य किया था।

30. ' नासिकेतोपाख्यान' के लेखक हैं- [T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004, T.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (a) सदल मिश्र
Solution:नासिकेतोपाख्यान सदल मिश्र की रचना है।