हिन्दी साहित्य का इतिहास (Part-3)

Total Questions: 50

41. 'घुमक्कड़ शास्त्र' की रचना किसने की है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) राहुल सांकृत्यायन
Solution:'घुमक्कड़ शास्त्र' राहुल सांकृत्यायन की रचना है। ये हिन्दी साहित्य में यात्रावृत्तान्त के प्रसिद्ध लेखक हैं। मेरी तिब्बत यात्रा, मेरी लद्दाख यात्रा, रूस में 25 मास इत्यादि इनके चर्चित यात्रावृत्तान्त हैं।

42. कौन-सी कहानी प्रेमचन्द की नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) झूठा सच
Solution:'झूठा सच' हिन्दी के सुप्रसिद्ध कथाकार यशपाल का सर्वोत्कृष्ट एवं वृहद्काय उपन्यास है। अन्य विकल्पगत् कहानियाँ मुंशी प्रेमचन्द की हैं।

43. 'मानसरोवर' में किस कहानीकार की कहानियाँ संगृहीत हैं? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) प्रेमचन्द
Solution:'मानसरोवर' शीर्षक से प्रेमचन्द की कहानियों का संग्रह प्रकाशित है। पूस की रात, कफन, मन्त्र इत्यादि इनकी चर्चित कहानियाँ हैं।

44. हिन्दी के प्रथम गद्यकार हैं- [T.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (b) लल्लू लाल
Solution:दिए गए विकल्पों में हिन्दी के प्रथम गद्यकार लल्लू लाल हैं।

45. " ज्ञान राशि के संचित कोश का नाम साहित्य है।" यह किसकी प्रसिद्ध उक्ति है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) महावीर प्रसाद द्विवेदी
Solution:आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की उक्ति है, कि "ज्ञान राशि के संचित कोश का नाम साहित्य है।"

साहित्य की अन्य परिभाषाएँ

डॉ. नगेन्द्र "साहित्य आत्माभिव्यक्त जीवन की अभिव्यक्ति है।"

बालकृष्ण भट्ट "साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है।"

मुंशी प्रेमचन्द "साहित्य जीवन की आलोचना है।"

आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी "मैं साहित्य को मनुष्य की दृष्टि से देखने का पक्षपाती हूँ।"

46. 'हिन्दी का प्रहरी' इनमें से किसे कहा जाता है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) पुरुषोत्तम दास टण्डन
Solution:'पुरुषोत्तम दास टण्डन' को 'हिन्दी का प्रहरी' कहा जाता है। भारत रत्न से सम्मानित पुरुषोत्तम दास टण्डन हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा के पद पर प्रतिष्ठित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हीं के प्रयास से 1910 ई. में हिन्दी साहित्य सम्मेलन की स्थापना की गयी।

47. 'बिहारी' हिन्दी का नामकरण किस विद्वान ने किया है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (c) ग्रियर्सन
Solution:'बिहारी' हिन्दी का नामकरण ग्रियर्सन ने किया है। इन्होंने अपनी पुस्तक 'लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इण्डिया' में भारतीय भाषाओं का सर्वेक्षण प्रस्तुत किया है। इन्होंने 'द मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिन्दुस्तान' शीर्षक से हिन्दी साहित्य का इतिहास लिखा है, जिसका हिन्दी अनुवाद किशोरीलाल गुप्त ने किया है।

48. कालिदास त्रिवेदी किसके दरबारी कवि थे? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) औरंगज़ेब
Solution:'कालिदास त्रिवेदी' रीतिकालीन कवि हैं, जो औरंगज़ेब के दरबारी रहे। उन्होंने वर-वधू-विनोद, कालिदास हजारा तथा राधा-माधव बुधमिलन विनोद ग्रन्थ लिखा है।

49. साधारणीकरण की व्याख्या में 'मधुमती की भूमिका' की परिकल्पना किस विद्वान की है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:साधारणीकरण की व्याख्या

श्यामसुन्दर दास ने 'योग की मधुमती भूमिका' या 'मधुमती भूमिका योग' शब्द से साधारणीकरण का सम्बन्ध जोड़ा

केशव प्रसाद मिश्र ने 'मधुमती की भूमिका' से साधारणीकरण का सम्बन्ध स्थापित किया।

पं. जगन्नाथ ने 'साधारणीकरण को भ्रमजनित कहते हुए इसके स्थान पर 'दोषदर्शन' की स्थापना की।

साधारणीकरण शब्द के प्रथम प्रयोक्ता 'भट्टनायक' हैं।

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने 'आलम्बन या आलम्बन धर्म' को साधारणीकरण माना।

नगेन्द्र ने 'कवि की अनुभूति' को साधारणीकरंण माना।

नोट- परीक्षा संस्था ने उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) माना है, जो सही नहीं है।

50. 'भाषा संवर्धिनी सभा' कहाँ स्थापित की गई थी? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) अलीगढ़
Solution:'भाषा संवर्धिनी सभा' की स्थापना 1877 ई. में अलीगढ़ (उ.प्र.) में हुई। इस सभा के संस्थापक बाबू 'तोताराम' रहे। इन्होंने 'भारत बन्धु' नाम से एक पत्र भी निकाला।