हिम रेखा एवं हिमनद

Total Questions: 10

1. निम्न में से कौन-सा विशालतम हिमनद है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) सियाचिन
Solution:

विकल्प में दिए गए हिमनदों की लंबाई निम्न है-

हिमनद स्थान लंबाई (लगभग किमी. में) क्षेत्रफल (लगभग किमी.)
ससाइनी काराकोरम, लद्दाख 17.85 33.51
गंगोत्री उत्तराखंड 32.2 262.53
जेमू सिक्किम 25 41.2
सियाचिन काराकोरम, लद्दाख 76.64 1056.42

Geological Survey of India (Vol-63 में पेज नं. 260) के अनुसार, ध्रुवों के अतिरिक्त दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर सियाचिन है तथा इसी दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर फेड चेन्को ग्लेशियर (Fed Chenko Glaciar) है, जो कि पामीर क्षेत्र में स्थित है। अतः स्पष्ट है कि दिए गए विकल्पों में सियाचिन ग्लेशियर सबसे बड़ा होगा।

2. चौराबाड़ी ग्लेशियर स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004 U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (c) केदारनाथ मंदिर के उत्तर में
Solution:

चौराबाड़ी ग्लेशियर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मंदिर के उत्तर में अवस्थित है।

3. हिमालय के हिमनदों के पिघलने की गति- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) सबसे अधिक है।
Solution:

हिमालय के हिमनदों के पिघलने की गति सर्वाधिक है। गंगा नदी के उद्गम स्थल पर स्थित गंगोत्री ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है। इसी के परिणामस्वरूप इसका विस्तार कम होकर पिछले 50 वर्षों की तुलना में लगभग आधा हो गया है।

4. निम्नलिखित हिमनदों में से कौन-सा उत्तराखंड के कुमाऊं प्रक्षेत्र में अवस्थित है? [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (c) मिलाम
Solution:

मिलाम हिमनद उत्तराखंड के कुमाऊं प्रक्षेत्र में अवस्थित मुख्य हिमनद है। इसी हिमनद से गोरी गंगा नदी (काली नदी की सहायक नदी) का उद्गम होता है।

5. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [IAS (Pre) 2019]

(हिमनद) : (नदी)

  1. बंदरपूंछ : यमुना
  2. बारा शिग्री : चेनाब
  3. मिलाम : मंदाकिनी
  4. सियाचिन : नुब्रा
  5. जेमू : मानस

उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

Correct Answer: (a) 1, 2 और 4
Solution:

सही सुमेलन इस प्रकार है-

(हिमनद) : (नदी)

  1. बंदरपूंछ : यमुना
  2. बारा शिग्री : चेनाब
  3. मिलाम : गोरी गंगा
  4. सियाचिन : नुब्रा
  5. जेमू : तीस्ता

इस प्रकार विकल्प (a) सही उत्तर है। बंदरपूंछ एवं मिलाम हिमनद उत्तराखंड में, बारा शिग्री हिमनद हिमाचल प्रदेश में, सियाचिन हिमनद जम्मू और कश्मीर (लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश, 31 अक्टूबर, 2019 से) में तथा जेमू हिमनद सिक्किम में है। मंदाकिनी नदी का स्रोत सुमेरू हिमनद है।

6. निम्नलिखित हिमनदी को उनकी लंबाई के घटते क्रम में सजाएं- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) हिस्पर > बिआफो > द्रांग ढुंग > सोनापानी > बारा शिगरी
Solution:

हिमनदी की लंबाई के घटते क्रम में- हिस्पर > बिआफो > द्रांग ढुंग > सोनापानी > बारा शिगरी। कुछ प्रमाणिक स्रोतों से हिस्पर की लंबाई 48 किमी., बिआफो की लंबाई 54 किमी., बारा शिगरी की लंबाई 25 किमी. तथा सोनापानी की लंबाई 11 किमी. तथा द्रांग-ढुंग की लंबाई 23 किमी. मिलता है। इस आधार पर हिमनदों की लंबाई के घटते क्रम में- बिआफो > हिस्पर > बारा शिगरी > द्रांग-ढुंग > सोनापानी

7. हिमालय में हिम रेखा निम्न के बीच होती है- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) 4300 से 6000 मीटर पूर्व में
Solution:

हिम रेखा की औसत ऊंचाई महान हिमालय के उत्तरी भाग में 5500-6000 मी. और महान हिमालय के दक्षिणी भाग में 4500-6000 मी. पर पाई जाती है। इसी प्रकार पश्चिमी हिमालय की औसत हिम रेखा 5800 मी. पर तथा पूर्वी हिमालय में 4300 मी. पर पाई जाती है।

8. सियाचिन हिमनद कहां स्थित है? [I.A.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) नुब्रा घाटी के उत्तर में
Solution:

सियाचिन ग्लेशियर (हिमनद) अक्साई चिन के पश्चिम, गिलगिट के पूर्व, लेह के उत्तर तथा नुब्रा घाटी के उत्तर में स्थित है। यह भारत के केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में है।

9. निम्न में कौन-सा हिमनद सबसे बड़ा है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) सियाचिन
Solution:

विकल्प में दिए गए हिमनदों में सबसे बड़ा हिमनद सियाचिन (1056.42 किमी.) है।

10. सबसे बड़ा हिमनद, निम्नलिखित में कौन है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) गंगोत्री
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न में दिए गए हिमनदों की लंबाइयां इस प्रकार हैं- गंगोत्री हिमनद-26 किमी., रून्डुन हिमनद-19 किमी., कंचनजंगा हिमनद-16 किमी., केदारनाथ हिमनद-14.5 किमी.। अतः सही उत्तर विकल्प (c) है। नोट- यहां बड़ा का तात्पर्य लंबाई से लिया गया है।