होमरूल लीग आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 13

1. होमरूल लीग आंदोलन सर्वप्रथम किसने आरंभ किया? [U.P P.C.S. (Pre) 1991 U.P P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) एनी बेसेंट
Solution:भारत में होमरूल लीग आंदोलन सर्वप्रथम एनी बेसेंट ने प्रारंभ किया था, यद्यपि होमरूल लीग की स्थापना सर्वप्रथम (अप्रैल, 1916 में) तिलक ने की थी।

2. वर्ष 1915-16 में दो होमरूल लीग आरंभ की गई थी, नेतृत्व में- [U.P U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) तिलक एवं एनी बेसेंट के
Solution:अप्रैल, 1916 में तिलक ने एवं सितंबर, 1916 में एनी बेसेंट ने अपनी-अपनी होमरूल लीग की स्थापना की। बेसेंट ने 'कॉमनवील' और 'न्यू इंडिया' तथा तिलक ने 'मराठा' और 'केसरी' के माध्यम से अपनी-अपनी लीग का प्रचार किया।

3. एनी बेसेंट मुख्यतः संबद्ध रही हैं- [U.P P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) गृहशासन आंदोलन से
Solution:एनी बेसेंट मुख्यतः गृहशासन (होमरूल) आंदोलन से संबद्ध थीं। भारत में होमरूल लीग की स्थापना की योजना मूलतः एनी बेसेंट द्वारा ही बनाई गई थी। होमरूल आंदोलन की व्याख्या 2 जनवरी, 1914 को अपने पत्र कॉमनवील में एनी बेसेंट ने की थी, जिसमें ब्रिटिश साम्राज्य के अंतर्गत स्वशासन के उद्देश्य को ध्यान में रखकर धार्मिक स्वतंत्रता, राष्ट्रीय शिक्षा तथा सामाजिक और राजनीतिक सुधारों को आधारभूत कार्यक्रम बनाया गया था। भारत में यह आंदोलन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान काफी लोकप्रिय रहा।

4. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आंदोलन जो भारत में लोकप्रिय हुआ था, वह था- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) होमरूल आंदोलन
Solution:एनी बेसेंट मुख्यतः गृहशासन (होमरूल) आंदोलन से संबद्ध थीं। भारत में होमरूल लीग की स्थापना की योजना मूलतः एनी बेसेंट द्वारा ही बनाई गई थी। होमरूल आंदोलन की व्याख्या 2 जनवरी, 1914 को अपने पत्र कॉमनवील में एनी बेसेंट ने की थी, जिसमें ब्रिटिश साम्राज्य के अंतर्गत स्वशासन के उद्देश्य को ध्यान में रखकर धार्मिक स्वतंत्रता, राष्ट्रीय शिक्षा तथा सामाजिक और राजनीतिक सुधारों को आधारभूत कार्यक्रम बनाया गया था। भारत में यह आंदोलन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान काफी लोकप्रिय रहा।

5. निम्नलिखित में किसका योगदान होमरूल लीग की स्थापना में नहीं था ? [40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) एच. एस. अल्कॉट
Solution:एनी बेसेंट मुख्यतः गृहशासन (होमरूल) आंदोलन से संबद्ध थीं। भारत में होमरूल लीग की स्थापना की योजना मूलतः एनी बेसेंट द्वारा ही बनाई गई थी। होमरूल आंदोलन की व्याख्या 2 जनवरी, 1914 को अपने पत्र कॉमनवील में एनी बेसेंट ने की थी, जिसमें ब्रिटिश साम्राज्य के अंतर्गत स्वशासन के उद्देश्य को ध्यान में रखकर धार्मिक स्वतंत्रता, राष्ट्रीय शिक्षा तथा सामाजिक और राजनीतिक सुधारों को आधारभूत कार्यक्रम बनाया गया था। भारत में यह आंदोलन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान काफी लोकप्रिय रहा।

6. निम्नलिखित में से कौन होमरूल आंदोलन से नहीं जुड़ा था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) सी.आर. दास
Solution:एनी बेसेंट मुख्यतः गृहशासन (होमरूल) आंदोलन से संबद्ध थीं। भारत में होमरूल लीग की स्थापना की योजना मूलतः एनी बेसेंट द्वारा ही बनाई गई थी। होमरूल आंदोलन की व्याख्या 2 जनवरी, 1914 को अपने पत्र कॉमनवील में एनी बेसेंट ने की थी, जिसमें ब्रिटिश साम्राज्य के अंतर्गत स्वशासन के उद्देश्य को ध्यान में रखकर धार्मिक स्वतंत्रता, राष्ट्रीय शिक्षा तथा सामाजिक और राजनीतिक सुधारों को आधारभूत कार्यक्रम बनाया गया था। भारत में यह आंदोलन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान काफी लोकप्रिय रहा।

7. किस अधिवेशन में होमरूल समर्थक अपनी राजनीतिक शक्ति का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर सके ? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) कांग्रेस का वर्ष 1916 का लखनऊ अधिवेशन
Solution:वर्ष 1916 के लखनऊ अधिवेशन में होमरूल लीग के सदस्यों ने अपनी राजनीतिक शक्ति का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।

8. होमरूल आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक नए चरण के आरंभ का द्योतक था; क्योंकि- [41st B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) इसने देश के सामने स्वशासन (Self-government) की एक ठोस योजना रखी।
Solution:होमरूल आंदोलन के दोनों नेताओं तिलक एवं एनी बेसेंट की निगाह में स्वराज का अर्थ करीब एक जैसा ही था-ब्रिटिश साम्राज्य के अंतर्गत स्थानीय, प्रांतीय एवं केंद्रीय स्तर पर उत्तरदायी शासन एवं प्रशासन की अधिकाधिक व्यवस्था की जाए।

9. होमरूल लीग के संबंध में निम्नलिखित में से क्या असत्य है? [U.P P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (d) तिलक और बेसेंट के मतभेदों के उपरांत दोनों लीग बनी रही।
Solution:मूलतः होमरूल लीग की स्थापना करने के संबंध में योजना एनी बेसेंट ने बनाई थी। स्वशासन आंदोलन का शुभारंभ 2 जनवरी, 1914 को साप्ताहिक समीक्षा पत्रिका कॉमनवील के प्रकाशन के साथ शुरू हुआ। इस पत्रिका ने ब्रिटिश साम्राज्य के अंतर्गत स्वशासन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, धार्मिक स्वतंत्रता, राष्ट्रीय शिक्षा, सामाजिक और राजनैतिक सुधारों को अपना आधारभूत कार्यक्रम बनाया। इस कार्यक्रम के अनुसरण हेतु दो पृथक होमरूल लीगों की स्थापना की गई, दोनों लीगें एक-दूसरे की पूरक थीं। अप्रैल, 1916 में तिलक ने 'इंडियन होमरूल लीग' की स्थापना की और उसके 5 माह बाद सितंबर, 1916 में श्रीमती एनी बेसेंट ने होमरूल लीग स्थापित की। तिलक की लीग कर्नाटक, महाराष्ट्र (बंबई छोड़कर), मध्य प्रांत और बरार तक सीमित थी। देश के बाकी हिस्से एनी बेसेंट की लीग के जिम्मे आए। बेसेंट की लीग का संगठन बहुत ढीला था कोई भी तीन व्यक्ति कहीं भी शाखा खोल सकते थे, जबकि तिलक की लीग का संगठन बहुत मजबूत था, सभी छः शाखाओं के काम और कार्य क्षेत्र निर्धारित थे। दोनों लीगों ने अपना विलय नहीं किया, क्योंकि एनी बेसेंट के शब्दों में, "उनके (तिलक) कुछ समर्थक मुझे पसंद नहीं करते और मेरे कुछ समर्थक उन्हें नापसंद करते थे। लेकिन मेरे और उनके बीच किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं था।" इस प्रकार तिलक एवं बेसेंट में मतभेद नहीं थे।

10. तिलक तथा एनी बेसेंट द्वारा बनाए गए होमरूल लीगों को एक में मिला दिया गया था- [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (a) 1916 में