Correct Answer: (a) ऑल इंडिया होमरूल लीग
Solution:होमरूल आंदोलन, अखिल भारतीय होमरूल लीग, एक राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन था, जिसकी स्थापना एनी बेसेंट द्वारा सितंबर, 1916 में किया गया था। तिलक की इंडियन होमरूल लीग कर्नाटक, महाराष्ट्र (बंबई छोड़कर), मध्य प्रांत और बरार तक सीमित थी। देश के बाकी हिस्से एनी बेसेंट की लीग के जिम्मे आए। लीग का उद्देश्य ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन रहते हुए संवैधानिक तरीके से स्वशासन को प्राप्त करना था। वर्ष 1920 में अखिल भारतीय होमरूल लीग ने महात्मा गांधी को इसके अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया और महात्मा गांधी ने इसका नाम परिवर्तित कर 'स्वराज्य सभा' (Assembly) रखा। इसके उपरांत अखिल भारतीय होमरूल लीग का विलय कांग्रेस में हो गया।