1857 की क्रांति (UPPCS)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से कौन असम में 1857 की क्रांति का नेता था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (a) दीवान मनिराम दत्त
Solution:असम में 1857 की क्रांति के समय वहां के दीवान मनिराम दत्त ने वहां के अंतिम राजा के पौत्र कंदपेश्वर सिंह को राजा घोषित करके विद्रोह की शुरुआत की; परंतु शीघ्र ही विद्रोह का दमन करके मनिराम को फांसी दे दी गई।

42. 1857 के विद्रोह का बिहार में 15 जुलाई, 1857 से 20 जनवरी, 1858 तक केंद्र था- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) जगदीशपुर
Solution:बिहार में 1857 के विद्रोह का केंद्र जगदीशपुर था, जहां जमींदार कुंवर सिंह ने नेतृत्व संभाला और तात्कालीन शाहाबाद जिले में अंग्रेजों की सत्ता का तख्ता पलट कर अपनी सरकार स्थापित की। अप्रैल, 1858 में कुंवर सिंह की मृत्यु के बाद उनके भाई अमर सिंह ने दिसंबर, 1858 तक संघर्ष जारी रखा। अंततः बिहार के विद्रोह को पटना डिवीजन (कमिश्नरी) के कमिश्नर विलियम टेलर और बंगाल गोलंदाज फौज के मेजर विंसेट आयर (Vincent Eyre) द्वारा दबा दिया गया।

43. 1857 ई. की क्रांति में अंग्रेजों व जोधपुर की संयुक्त सेना को पराजित करने वाला था- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (d) आउवा के ठाकुर कुशल सिंह
Solution:आउवा के ठाकुर कुशल सिंह ने 1857 ई. की क्रांति में अंग्रेजों और जोधपुर की संयुक्त सेना को पराजित किया था।

44. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल राजस्थान में 1857 की क्रांति का केंद्र नहीं था ? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) जयपुर
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में 1857 की क्रांति का केंद्र जयपुर नहीं था। शेष स्थल 1857 की क्रांति से संबंधित थे।

45. निम्नलिखित में से किसने 1857 में अंग्रेजों से संघर्ष किया? [M.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) शहादत खान
Solution:1857 के विद्रोह में शादत खान (Saadat khan) ने इंदौर में अंग्रेजों से संघर्ष किया था।

46. निम्नलिखित में से कौन 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) मौलवी अहमदुल्लाह शाह
Solution:मौलवी अहमदुल्लाह शाह ने फैजाबाद में 1857 के विद्रोह को अपना नेतृत्व प्रदान किया। ये अंग्रेजों के सबसे कट्टर दुश्मन थे। वह मूलतः तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी के चिनापट्टन के रहने वाले थे, पर वह फैजाबाद में आकर बस गए थे। उन्होंने भारत के विभिन्न धर्मानुयायियों का आह्वान करते हुए कहा कि "सारे लोग काफिर अंग्रेजों के विरुद्ध खड़े हो जाओ और उन्हें भारत से बाहर खदेड़ दो।" इनके बारे में अंग्रेजों ने और दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति तथा विद्रोहियों में सर्वोत्तम सैनिक है।" इनकी मगरफ्तारी के लिए ब्रिटिश सरकार ने 50,000 रु. का इनाम रखा था।

47. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भोपाल के किस वीर ने बहादुरीपूर्ण मुख्य संघर्ष कर बलिदान दिया? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) फाजिल मुहम्मद खान
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में से फाजिल मुहम्मद खान ने 1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम में भोपाल में विद्रोहियों का नेतृत्व किया तथा बहादुरीपूर्वक संघर्ष करते हुए प्राणोत्सर्ग किया।

48. 1857 के विद्रोह को किस उर्दू कवि ने देखा था? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) गालिब
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में दिए गए शायरों में 1857 के विद्रोह को मिर्जा गालिब ने स्वयं अपनी आंखों से देखा था।

49. सुप्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्जा गालिब का मूल निवास था- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) आगरा
Solution:उर्दू शायर मिर्जा गालिब का जन्म 27 दिसंबर, 1797 को आगरा में और मृत्यु 15 फरवरी, 1869 को दिल्ली में हुई थी।

50. आजादी की पहली लड़ाई 1857 में किसने भाग नहीं लिया ? [M.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (d) भगत सिंह
Solution:भगत सिंह ने 1857 की आजादी की पहली लड़ाई में भाग नहीं लिया, जबकि रानी लक्ष्मीबाई, बहादुरशाह जफर एवं तात्या टोपे ने 1857 की लड़ाई में भारतीय जनमानस का नेतृत्व किया था।