A. हाइड्रोकार्बन

Total Questions: 22

11. छपाई में प्रयोग की जाने वाली स्याही निम्नलिखित में से किसके अपघटन से प्राप्त होती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) मीथेन
Solution:मीथेन एक रंगहीन, स्वादहीन तथा गंधहीन गैस है, जो दलदली क्षेत्रों में पाई जाती है। इसके अतिरिक्त यह कार्बनिक पदार्थ के विघटन से तथा कोयले से निकलने वाली गैसों में भी विद्यमान रहती है। यह काले रंग, मोटर टायर, छापेखाने की स्याही, पेंट तथा कार्बन की छड़े बनाने में प्रयुक्त होती है। इसे 100°C तापमान पर जलाने से कार्बन ब्लैक प्राप्त होता है, जो छपाई के काम में आता है।

12. मीथेन गैस उत्पादन करने वाला क्षेत्र है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) धान का खेत
Solution:धान के खेत, कोयले की खदानें एवं घरेलू पशु वातावरण में मीथेन उत्सर्जन के मानवीय स्रोत है, जबकि आर्द्रभूमि तथा समुद्र, मीथेन उत्सर्जन के प्राकृतिक स्रोत हैं।

13. निम्न में से कौन सुमेलित है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

 

सूची-I

सूची-II

(1) बायोगैस

कीटनाशी

(2) इलैक्ट्रो कार्डियोग्राफी

हृदय विकार

(3) डी.डी.टी.

गोबर

(4) निकोटिन

तम्बाकू

कूट :

Correct Answer: (d) 2 एवं 4
Solution:बायोगैस संयंत्रों द्वारा गांवों में प्रकाश एवं भोजन पकाने वाली गैस की व्यवस्था होती है। इलेक्ट्रो कार्डियोग्राफी से हृदय विकार का पता लगाया जाता है। डी.डी.टी. एक कीटनाशक है। तम्बाकू में निकोटिन पाया जाता है। जो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन फल पकाने में सहायता करता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2005 U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre.) 2010]

Correct Answer: (a) इथेफॉन
Solution:इथेफॉन रसायन का उपयोग कच्चे फलों को पकाने के लिए किया जाता है।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन फल पकाने के लिए उपयोग में लाया जाता है? [U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (b) कैल्शियम कार्बाइड
Solution:फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है। इसका रासायनिक सूत्र CaC, होता है। यह ऐसीटिलीन के एजेण्ट के रूप में कार्य करता है। फलों को पकाने की प्रक्रिया में कैल्शियम कार्बाइड नमी (जल) के साथ अभिक्रिया कर ऐसीटिलीन गैस बनाता है।

16. हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह उत्पन्न करता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) ऐसीटिलीन
Solution:फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है। इसका रासायनिक सूत्र CaC, होता है। यह ऐसीटिलीन के एजेण्ट के रूप में कार्य करता है। फलों को पकाने की प्रक्रिया में कैल्शियम कार्बाइड नमी (जल) के साथ अभिक्रिया कर ऐसीटिलीन गैस बनाता है।

17. निम्नलिखित में से कौन फलों के पकने में बढ़ावा देता है? [U.P.R.O./A.R.O (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) एथिलीन
Solution:दिए गए विकल्पों में से एथिलीन गैस का उपयोग कच्चे फलों को पकाने में किया जाता है।

18. निम्नलिखित गैस मिश्रणों में से कौन-सा गैस वेल्डिंग के लिए प्रयुक्त किया जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) ऑक्सीजन तथा एसीटिलीन
Solution:

गैस वेल्डिंग के लिए ऑक्सीजन एवं एसीटिलीन का मिश्रण सर्वाधिक प्रचलित है।

19. वेल्डिंग में प्रयोग होने वाली गैसें हैं- [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) ऑक्सीजन तथा एसीटिलीन
Solution:गैस वेल्डिंग के लिए ऑक्सीजन एवं एसीटिलीन का मिश्रण सर्वाधिक प्रचलित है।

20. ऐसीटिलीन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1998]

1. वेल्डन उद्योग में उसका उपयोग होता है।

2. यह प्लास्टिक का निर्माण करने में उपयुक्त एक कच्चा माल है।

3. सिलिकॉन कार्बाइड और पानी का मिश्रण कर इसकी सुगमता से प्राप्ति होती है।

इन कथनों में से

 

Correct Answer: (a) 1 और 2 सही हैं
Solution:ऐसीटिलीन को 'एवीन' (C₂H₂) भी कहते हैं। इसका उपयोग वेल्डिंग में किया जाता है। इसके द्वारा क्लोरो इवेन का निर्माण किया जाता है. जो प्लास्टिक निर्माण हेतु कच्चे माल के रूप में प्रयोग होता है। कैल्शियम कार्बाइड और पानी का मिश्रण कर ऐसीटिलीन की सुगमता से प्राप्ति होती है।