D. अम्ल, क्षार तथा लवण

Total Questions: 52

31. बेकिंग सोडा है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) NaHCO₃
Solution:सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (सोडियम बाइकार्बोनेट-NaHCO₃) एक सफेद क्रिस्टलीय ठोस है। इसका उपयोग बेकिंग पाउडर (Baking powder) में होता है, इसलिए सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट, बेकिंग सोडा (Baking soda) कहलाता है।

32. धोने के सोडे का रासायनिक सूत्र है- [43 B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) Na₂CO₃
Solution:वाशिंग सोडा या धोने के सोडा (सोडियम कार्बोनेट) का प्रयोग कपड़ा घोने के साबुन में होता है। इसका सूत्र Na, CO, है।

33. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

 

1. निर्जल सोडियम कार्बोनेट साधारणतः पाक-सोडा (बेकिंग सोडा) के रूप में जाना जाता है।

2. अग्निशामकों में पाक-सोडा (बेकिंग सोडा) का प्रयोग होता है।

3. विरंजक-चूर्ण का उत्पादन हेसनक्लेवर संयंत्र में होता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 

Correct Answer: (b) 2 और 3
Solution:सोडियम बाइकार्बोनेट को बेकिंग सोडा कहा जाता है। इसका प्रयोग बेकरी उत्पादों में किया जाता है, जबकि निर्जल सोडियम कार्बोनेट (Na₂CO₃) का प्रयोग कपड़ा धोने के साबुन में होता है। विरंजक चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर) का उत्पादन हेसनक्लेवर संयंत्र या बैकमैन संयंत्र में होता है। अग्निशामक यंत्रों में बेकिंग सोडा का प्रयोग होता है। अतः प्रश्नगत कथनों में से कथन 2 और 3 दोनों सही हैं।

34. घड़ी में प्रयोग होने वाले कार्ट्ज क्रिस्टल होते हैं- [63d B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) सिलिकन डाइऑक्साइड
Solution:घड़ी में प्रयोग होने वाले कार्ट्ज क्रिस्टल सिलिकन डाइऑक्साइड (SiO,) होते हैं। कार्ट्ज में ऑक्सीजन एवं सिलिकन के परमाणु आपस में मिलकर एक चतुष्फलकीय (Tetrahedron) आकृति का निर्माण करते हैं।

35. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लवण सागर में सर्वाधिक पाया जाता है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) सोडियम क्लोराइड
Solution:सोडियम क्लोराइड (NaCl) को साधारण नमक (Common Salt) कहा जाता है। समुद्री जल (सागर) में इसकी मात्रा कुल घुलनशील ठोस का लगभग 75 प्रतिशत होती है। समुद्री जल के वाष्पीकरण से नमक को उत्पादित किया जाता है, जो कि मानव भोजन का एक आवश्यक अंग है।

36. खाने का नमक (NaCI) किससे बनता है? [53 to55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) मजबूत अम्ल और मजबूत क्षार से
Solution:प्रबल अम्ल एवं प्रबल क्षार के मध्य अभिक्रिया से निर्मित नमक (लवण) को 'उदासीन लवण' कहते हैं, जैसे NaCl, KNO₃ I

37. निम्नलिखित में से किस लवण को प्रतिदिन खाद्य-नमक के रूप में उपयोग नहीं करना चाहिए? [U.P.R.O./A.R.O (Pre) 2014]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:

समी चारों विकल्पों में दिए गए लवण को प्रतिदिन खाद्य नमक के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। ये सभी लवण आयोडीन युक्त हो सकते है। यदि प्रश्न में अंग्रेजी रूपांतरण पर विचार किया जाए, तो समुद्री नमक (Sea Salt) को खाने की मेज पर रखे जाने वाले नमक (Dining Table Salt) के रूप में प्रयुक्त किया जाना इसलिए असुविधाजनक हो सकता है कि इसके दाने बड़े (Large Grains) होते हैं और अपेक्षाकृत नमी अधिक होती है। इस आधार पर विकल्प (b) अभीष्ट विकल्प हो सकता है।

38. आयोडीकृत लवण में रहता है- [B.P.S.C. (Pre) Exam, 2016]

Correct Answer: (d) पोटैशियम आयोडाइड
Solution:पोटेशियम आयोडाइड (KI) संरचना एवं भौतिक गुणों में खाद्य लवण (Table salt) के समान है। व्यापारिक स्तर पर आयोडीकृत लवण बनाने में सामान्यतः इसी का प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त पोटैशियम आयोडेट, सोडियम आयोडेट एवं सोडियम आयोडाइड का भी प्रयोग आयोडीकृत लवण बनाने में किया जाता है।

39. निम्न में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) बेरियम तथा स्ट्रॉन्शियम प्रकृति में मुक्त रूप में पाए जाते हैं।
Solution:बेरियम (Ba") तथा स्ट्रॉन्शियम (Sr) प्रकृति में मुक्त रूप में नहीं पाए जाते हैं। यह आवर्त सारणी के द्वितीय समूह में आते हैं। इस समूह के तत्व बहुत ही क्रियाशील होते हैं। ये वातावरण के संपर्क में आते ही क्रिया करके अन्य यौगिकों का निर्माण करते हैं।

40. विरंजक चूर्ण के लिए कौन-सा कथन असत्य है? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) जल में अधिक विलेय होता है।
Solution:कैल्शियम हाइपोक्लोराइट या कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड एक अकार्बनिक यौगिक है। इसे विरंजक चूर्ण या ब्लीचिंग पाउडर भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र Ca (OCI) CI है। यह एक हल्के पीले रंग का चूर्ण होता है तथा इससे क्लोरीन की तीव्र गंध निकलती रहती है। यह एक ऐसा रसायन है, जो सामान्य तौर पर ऑक्सीकरण के माध्यम से रंगों या दाग-धब्बों को हटाता है। यह जल में विलेय होता है, परंतु अशुद्धियों की उपस्थिति के कारण एक स्वच्छ विलयन का निर्माण नहीं ही पाता। तनु अम्ल से इसकी अभिक्रिया निम्न प्रकार से होती है- CaOCl+HCI→ CaCl₂ + H₂O + Cl₂