D. अम्ल, क्षार तथा लवण

Total Questions: 52

41. ब्लीचिंग पाउडर में कौन-सा रासायनिक यौगिक होता है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl) (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड
Solution:कैल्शियम हाइपोक्लोराइट या कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड एक अकार्बनिक यौगिक है। इसे विरंजक चूर्ण या ब्लीचिंग पाउडर भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र Ca (OCI) CI है। यह एक हल्के पीले रंग का चूर्ण होता है तथा इससे क्लोरीन की तीव्र गंध निकलती रहती है। यह एक ऐसा रसायन है, जो सामान्य तौर पर ऑक्सीकरण के माध्यम से रंगों या दाग-धब्बों को हटाता है। यह जल में विलेय होता है, परंतु अशुद्धियों की उपस्थिति के कारण एक स्वच्छ विलयन का निर्माण नहीं ही पाता। तनु अम्ल से इसकी अभिक्रिया निम्न प्रकार से होती है- CaOCl+HCI→ CaCl₂ + H₂O + Cl₂

42. जब इनो लवण को जल में डाला जाता है, बुलबुले बनते हैं, जिसका कारण है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) CO₂ गैस
Solution:इनो लवण को जल में डालने पर उत्पन्न होने वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस बुलबुले बनाती है।

43. फोटोग्राफी प्लेट को विकसित करने में- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) सोडियम थायोसल्फेट उपचायक की भांति उपयोग होता है।
Solution:फोटोग्राफी में स्थायीकरण के लिए उसमें सोडियम थायोसल्फेट (हाइपो) का उपचायक की भांति उपयोग किया जाता है।

44. निम्नलिखित पदार्थों में से कौन-सा फोटोग्राफी में तथा एक एन्टिक्लोर के रूप में भी प्रयुक्त होता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) सोडियम थायोसल्फेट
Solution:सोडियम थायोसल्फेट (हाइपो) एक रंगहीन क्रिस्टलीय तत्व है। इसका प्रयोग फोटोग्राफी में तथा एक एन्टिक्लोर (antichlor) के रूप में होता है। एन्टिक्लोर वह तत्व होते हैं, जो क्लोरीन की अधिकता को निश्ाभावी करने में प्रयोग किए जाते हैं।

45. फोटोग्राफी में 'स्थायीकरण' के रूप में प्रयुक्त होने वाला रसायन है- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) सोडियम थायोसल्फेट
Solution:सोडियम थायोसल्फेट रसायन का प्रयोग फोटोग्राफी में निगेटिव एवं पॉजिटिव के 'स्थायीकरण (Fixer) में होता है। इसका उपयोग चांदी और सोने के निष्कर्षण में भी किया जाता है।

46. फोटोग्राफी में स्थिर करने के रूप में प्रयुक्त होने वाला रासायनिक पदार्थ है- [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) सोडियम थायोसल्फेट
Solution:सोडियम थायोसल्फेट रसायन का प्रयोग फोटोग्राफी में निगेटिव एवं पॉजिटिव के 'स्थायीकरण (Fixer) में होता है। इसका उपयोग चांदी और सोने के निष्कर्षण में भी किया जाता है।

47. फोटोग्राफी में प्रयुक्त होने वाला हाइपो विलयन, जलीय विलयन है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) सोडियम थायोसल्फेट का
Solution:

सोडियम थायोसल्फेट रसायन का प्रयोग फोटोग्राफी में निगेटिव एवं पॉजिटिव के 'स्थायीकरण (Fixer) में होता है। इसका उपयोग चांदी और सोने के निष्कर्षण में भी किया जाता है।

48. फोटोग्राफी में उपयोगी तत्व है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) सिल्वर ब्रोमाइड
Solution:फोटोग्राफी प्लेट विकसित करने के लिए उसे विकसित करने वाले घोल में तब तक रखा जाता है, जब तक उस पर लगा समस्त सिल्वर ब्रोमाइड घुल नहीं जाता है।

49. फोटोग्राफी की प्लेट पर निम्नलिखित में से किसकी परत चढ़ायी जाती है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) सिल्वर ब्रोमाइड
Solution:फोटोग्राफी की प्लेट पर सिल्वर ब्रोमाइड की परत चढ़ायी जाती है।

50. निम्नलिखित में से कित्त पदार्थ का उपयोग बर्तनों को चमकीला बनाने के लिए किया जाता है? [U.P.P.C.S (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) जिंक ऑक्साइड
Solution:

जिंक ऑक्साइड का उपयोग बर्तनों को चमकीला बनाने के लिए किया जाता है। वस्तुओं को चमकीला बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य ऑक्साइड इस प्रकार हैं- सिलिकॉन डाइऑक्साइड, एल्युमीनियम ऑक्साइड, बेरियम ऑक्साइड, सोडियम ऑक्साइड इत्यादि।